बीजापुर

एक-दूजे के हुए 52 जोड़े
12-Mar-2024 2:30 PM
एक-दूजे के हुए 52 जोड़े

भोपालपटनम, 12 मार्च। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में 52 जोड़े एक दूजे के शादी के बंधन में बंध गए।

क्लब ग्राउंड में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कुल 52 जोड़े वैदिक रीति रिवाज से एक-दूजे संग विवाह बंधन में बंध गए। इनमें से 2 जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ और 44 जोड़ों का आदिवासी रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया और 7 जोड़ों की ईसाई रीति रिवाज से शादी करवाई गई। 

देखा गया है कि इस योजना की वजह से गरीब अभिभावकों को अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने का अवसर मिल रहा है। गाजे-बाजे व भव्य आयोजनों के साथ उनकी भी शादी हो रही है। इस शादी समारोह में सभी रीति रिवाज का ध्यान रखा गया और सारे कार्यक्रम सही समय पर सम्पन्न कराए गए। जोड़ों के साथ आये घर वालों और रिश्तेदार का स्वागत भी कराया गया। कार्यक्रम में बारातियों के लिए खाने की व्यवस्था भी कराई गई थी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के ब्लॉक अधिकारी राजकुमार उसेंडी एवं कर्मचारियों की मेहनत से यह कार्यक्रम सफल रहा।

 जिला अधिकारी लुपेंद्र ने सभी नव दंपतियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से एक साथ, एक ही मंडप में दांपत्य सूत्र में 52 लोग बंध रहे हैं।

इस कार्यक्रम में जयादेवी चिडेय महिला मोची जिला अध्यक्ष, त्रिमला आत्रम महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, सरिता कुडेम, बिलाल खान भाजपा महामंत्री युवा मोर्चा, सीईओ एसबी गौतम, बीएओ प्रवीण लाल कुडेम, एबीओ कमल सिंह कोर्राम महिला एवं बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दंपत्ति के खाते में आएंगे 21 हजार

प्रत्येक जोड़े पर 50 हजार रुपये व्यय किए गए हैं  जिसमें विवाहित कन्या के खाते में 21 हजार रुपये खाते में आएंगे, 15 हजार रुपये मूल्य के गृहस्थी की सामग्री खरीदी की गई है , जूते चप्पल, चुनरी, साफ व अन्य के लिए 6 हजार रुपये खर्च किए गए है और भोजन और टेंट आदि समान पर 8 हजार रुपये खर्च किए गए है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news