दन्तेवाड़ा
बचेली, 14 मार्च। नगर के विवेकानंद ग्रंथागार में रामकृष्ण सेवा संघ द्वारा मंगलवार को श्री रामकृष्ण परमहंस की 188वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर गं्रथागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह से पूजा-पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया। सुबह मंगल आरती व शाम को संध्या आरती हुई। विशेष पूजा-अर्चना के बाद रामकृष्ण परमहंस के कथामृत पाठ किया गया। उपस्थित सभी के द्वारा परमहंस जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पूरी आस्था के साथ नमन किया गया।
संस्था के सदस्यों द्वारा परमहंस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने इनके विचारंो से प्रेरित होकर इनको अपना गुरू बनाया एवं इनके विचारों को संसार में फैलाने के लिए रामकृष्ण मठ की स्थापना की गई। इस दौरान रामकृष्ण वचनामृत के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालकर परमहंस के जीवन चरित्र से जुड़ी जानकारियों को बताया गया। भजन एवं संगीत के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। पूरी आस्था के साथ परमहंस को याद किया गया। अंत में भजन कीर्तन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
स्कूली बच्चों को बांटे खेल सामाग्री
जयंती के अवसर पर रामकृष्ण सेवा संघ द्वारा बचेली के लेबरहाटमेंट स्थित प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बच्चो को खेलकूद सामाग्रियो को वितरण किया गया। साथ ही रामकृष्ण परमहंस के विचारधारा और जीवन परिचय को बताया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी व सदस्यो की मौजूदगी रही।