सुकमा

अपराध को रोकने में साय सरकार विफल-कांग्रेस
14-Mar-2024 9:57 PM
अपराध को रोकने में साय सरकार विफल-कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 14 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  माहेश्वरी बघेल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए।

महेश्वरी बघेल ने कहा कि नारायणपुर -बस्तर आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल की छात्राएं महफूज नहीं हैं। शहरी क्षेत्र में भी भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाओं का उत्पीडऩ स्कूल छात्रावास में रहने वाली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है।  बस्तर में आदिवासियों को नक्सलियों के नाम से मारा जा रहा है। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में 3 वर्ष की मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई। भाजपा की साय सरकार आने के पश्चात छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराध को रोकने में साय सरकार विफल रही।

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव गीता कवासी शहर अध्यक्ष शेख सज्जार ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष आयशा हुसैन जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश नारा समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news