सुकमा

3 कछुआ तस्कर गिरफ्तार
17-Apr-2024 10:47 AM
3 कछुआ तस्कर गिरफ्तार

सुकमा जिला वन मंडल अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा एक बहुत बड़ी सफलता तीन कछुआ तस्करों को किया गया गिरफ्तार

सुकमा, 17 अप्रैल। मुख्य वन संरक्षण जगदलपुर आर सी दुग्गा के मार्गदर्शन एवं वन मंडल अधिकारी सुकमा अशोक कुमार पटेल के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र सुकमा के अधिकारियों कर्मचारियों एवं वन मंडल स्तरीय उड़न दस्ता दल के द्वारा घेराबंदी कर कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 15 4.2024 को संध्या 4:00 बजे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया दो नग जिंदा कछुआ बरामद।
उक्त तीनों तस्करों की पहचान राजेंद्र प्रसाद रेड्डी पिता रामा सुब्बा रेड्डी उम्र 45 वर्ष आंध्र प्रदेश गुंटुर मढ़कम अडमैय्या पिता जोगैय्या उम्र 31 वर्ष वारंगल ए वेणुगोपाल पिता वेंकटेश्वर राव उम्र 14 वर्ष निवासी विजयवाडा आंध्र प्रदेश।

तीनों लोग आरोपियों के ऊपर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम धारा 1972 (महा संशोधित 2023) धारा 2(1) (16) 9,39, 44 ,48 (के) 50,51, 52 के तहत कार्रवाई करते हुए पी ,ओ ,आर  क्रमांक 79/1960 जारी कर न्यायालय में पेश किया गया । न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा द्वारा 14 दिनों की रिमांड पर न्यायिक हिरासत में  सुकमा जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में समस्त अधिकारी कर्मचारी दैनिक श्रमिकों वन परिक्षेत्र सुकमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news