सुकमा

कांग्रेस की मशाल रैली
31-Mar-2024 11:03 AM
कांग्रेस की मशाल रैली

सुकमा, 31 मार्च। सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर से मुख्य मार्ग होते शहर में भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आज मशाल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया  रैली की समाप्ति महात्मा गांधी स्टैचू के सामने हुआ ।रैली का नेतृत्व कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने प्रेस वार्ता में मुख्य बातें कहीं  कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर देने के विरोध और जबरन बैंक खातों से करोड़ों रुपए निकाले जाने लोकसभा चुनाव के चलते केंद्र सरकार के इसारे पर सारा खेल रचा जा रहा है देश के संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है मगर इन सब सारे यंत्रों के खिलाफ लड़कर कांग्रेस पार्टी संघर्ष करते हुए जनता तक अपने मुद्दे पहुंचाएगी और जनता के मुद्दों‌संघर्षों की लड़ाई अंततः जारी रहेगी और इस रैली में समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news