सुकमा

कर्मा जयंती महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
05-Apr-2024 9:36 PM
कर्मा जयंती महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

सुकमा, 5 अप्रैल। शुक्रवार को भक्त माता कर्मा जयंती पर सुकमा जिला साहू संघ परिवार द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के सभी व्यक्ति,महिला एवं सदस्यगण शामिल हुए।

सुकमा जिला मुख्यालय में साहू समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कर्मा माता के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।

सुकमा जिला साहू संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने बताया कि आज कर्मा जयंती के पावन पर्व पर पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिला साहू संघ, तहसील साहू संघ, परिक्षेत्र साहू संघ एवं ग्रामीण साहू संघ द्वारा सुबह 11 बजे एक साथ माता कर्मा की भव्य आरती की गई।

राजू साहू ने बताया कि मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दु:ख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई।

इस दौरान जिला साहू संघ के सचिव गुप्तेश्वर गंगबेर, संरक्षक कन्हैया लाल साहू,कोषाध्यक्ष दयालूराम साहू, नगर अध्यक्ष टीकाराम साहू, जिला उपाध्यक्ष सेवकराम गुरुपंच, जेठराम साहू, महिला जिला उपाध्यक्ष  प्रमिला साहू, डोमन साहू, तिलोचन साहू, तीरथ साहू,अधिकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चमन लाल साहू, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश साहू, दोरनापाल तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, कोंटा तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, छिंदगढ़ तहसील अध्यक्ष नरेश साहू, तोंगपाल तहसील अध्यक्ष घनश्याम साहू, गौतम साहू, चोवाराम साहू, मानस साहू, रूपेश साहू, ईश्वर साहू, खम्मन साहू, संतराम साहू, खोरबारा साहू, जितेंद्र साहू मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news