सुकमा

आगजनी समेत कई वारदातों में शामिल 2 नक्सली बंदी
17-Mar-2024 10:28 PM
आगजनी समेत कई वारदातों में शामिल 2 नक्सली बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 17 मार्च। जिले के थाना कोण्टा क्षेत्र से 2 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सल संगठन में 6-7 वर्षों से सक्रिय रहे हैं। दोनों थाना कोंटा के  बेलपोच्चा के निवासी हैं। जिला बल, डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की जारी विज्ञप्ति अनुसार नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर उप निरीक्षक रेशम सिदार के हमराह जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम सुुन्नमगुड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुन्नमगुड़ा के पास सादे वेशभूषा में धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।  पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम  मडक़म गंगा (30 वर्ष) बेलपोच्चा थाना कोंटा जिला सुकमा, मुचाकी बुधरा (30 वर्ष) बेलपोच्चा थाना कोंटा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में मडक़म गंगा ग्राम बेलपोच्चा मिलिशिया सदस्य एवं मुचाकी बुधरा ग्राम बेलपोच्चा सीएनएम सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये।

नक्सल संगठन में कार्य करने बताये जाने से थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.11.2023 को ग्राम बेलपोच्चा के पास सवारी वाहनों पर आगजनी करने की घटना में शामिल था, घटना के संबंध में थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 36/2023 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506, 341, 435 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है।  इसके अतिक्ति मुचाकी बुधरा की गिरफ्तारी हेतु  न्यायायल सुकमा के द्वारा थाना कोंटा के अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 (बी), 334, 364, 395 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण मे स्थायी वारंट जारी किया गया है।

उक्त प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों नक्सली आरोपी को  गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news