कोण्डागांव

झूठ के सहारे सत्ता में आई भाजपा इस बार नहीं चलेगी - बैज
15-Mar-2024 10:29 PM
झूठ के सहारे सत्ता में आई भाजपा इस बार नहीं चलेगी - बैज

पीसीसी अध्यक्ष पहुंचे मर्दापाल, कार्यकर्ताओं की ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह बस्तर सांसद दीपक बैज कोंडागांव जिले क़े मर्दापाल में पहुंच कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

मर्दापाल शिव मंदिर परिसर में बैठक आहुत की गई, जहाँ पर सांसद श्री बैज ने आगामी लोकसभा चुनाव क़े लिए कार्यकर्ताओं को चार्ज करते कहा -चुनाव पार्टी लड़ती है हमारा प्रत्याशी पंजा छाप है कार्यकर्ताओं क़े दम पर हम चुनाव जीतेंगे। मोदी क़े कार्यकाल को पिछले 10 सालों से देख रहे हैं। देश में हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल डीजल गैस क़े दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं से पूछे वे बताएंगे घर का रसोई चलाने में कितनी दिक्क़त हो रही है। भाजपा झूठ क़े सहारे सरकार में आती है भूल जाती है अपने वादों को, यही भाजपा और भाजपाइयों की हकीकत है।

विधानसभा चुनाव धोखे से जीती है भाजपा। लोकसभा में कांग्रेस क़े सांसद ज्यादा से ज्यादा जीतकर आएंगे,  हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बयां कर रही है।

बैठक क़े दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य पूर्व विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप प्रदेश कांग्रेस सचिव सकुर खान जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल पीसीसी सदस्य राजू साहू मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखराम पोयाम रामनाथ नाग वरुण सेठिया देवेन्द्र कोर्राम रामब्रिज ठाकुर  मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news