कोण्डागांव

महिला संबंधी अपराधों को लेकर साय सरकार को कांग्रेस ने घेरा
15-Mar-2024 10:30 PM
महिला संबंधी अपराधों को लेकर साय सरकार को कांग्रेस ने घेरा

कोंडागांव, 15 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने 14 मार्च को कोण्डागांव के जिला कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।  कांग्रेस के अनुसार, विष्णु देव सरकार के आते ही महिलाओं के विरुद्ध कई गंभीर घटनाएं प्रदेश में सामने आ चुकी है।

 इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुमका लाल दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, कांग्रेस प्रदेश सचिव सकुर खान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

 कोण्डागांव में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, पूर्ववर्ती 15 साल की भाजपा सरकार के दौरान नक्सली क्षेत्रों में हुए महिला विरोधी अत्याचार एक बार फिर लोगों के स्मृति में आने लगा है। विष्णु देव साय की सरकार में अपराधियों और आरोपियों के हौसले बुलंद है। नारायणपुर जिला क़े शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत नाबालिक छात्राओं से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लंबे समय से किये जा रहे अश्लील हरकतें, अश्लील बातें एवं अभद्र व्यवहार छेडख़ानी की जा रही थी। बस्तर के नारायणपुर जिले की यह घटना झलियामारी, मीना खलको, मडक़म हिडमे और सोनी सोरी के प्रकरण की विभत्स घटनाओं की पुनरावृत्ति की तरह है। नारायणपुर, बस्तर, सूरजपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर में लगातार महिलाओं के ऊपर हमले हो रहे हैं, हिंसा हो रहा है, हत्याएं हो रही है, छेड़छाड़ हो रहा है।भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में महिलाएं बेटियां असुरक्षित हुई है। महिलाओं बेटियों के साथ छेड़छाड़ रेप अपहरण मारपीट हिंसा की घटनाएं बढ़ी। पूर्व के रमन सरकार के दौरान भी महिला अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ देश में टॉप फाइव राज्यों में था। एक बार और वही स्थिति निर्मित हो गई है।

 साय सरकार में माता, बहनें, बेटियां, डरी हुई भयभीत है, स्कूल हो या बाजार घर कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news