महासमुन्द

शहीद राजीव पांडे पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी सोनिया बंदे सम्मानित
17-Mar-2024 2:43 PM
शहीद राजीव पांडे पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी सोनिया बंदे सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17मार्च।
खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा मिनी स्टेडियम महासमुंद में महिला सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा थे। अध्यक्षता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राशि महिलांग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा साहू, मीना वर्मा, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा, माधवी सिक्का, निरंजना शर्मा, लक्ष्मी साहू, कौशिल्या बंसल, मनीष श्रीवास्तव, प्रीति सोनी उपस्थित रहे। 

विजेता खिलाडिय़ों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं व जिले  में संचालित विभिन्न भर्ती में अधिक से अधिक युवाओं के सफल होने के लिए दिए जा रहे नि:शुल्क प्रशिक्षण में सहयोग दे रहे प्रशिक्षकों को  सम्मानित किया गया। जिसमें लंबीकुद में प्रथम स्थान दिव्या रंगारी, द्वितीय स्थान अनिशा मिंज, तृतीय स्थान प्रीति सबर भीमखोज को पुरस्कृत किया  गया। 

एक सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दिव्या रंगारी, द्वितीय स्थान अनिशा मिंज,तृतीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर, ऊंची कूद में प्रथम स्थान दिव्या रंगारी, द्वितीय स्थान प्रीति सबर, तृतीय स्थान विजेता जोशी, रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरेखा ध्रुव, द्वितीय स्थान विजेता जोशी, तृतीय स्थान जागेश्वरी, फुगडी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी पटेल मोरधा, द्वितीय स्थान कामिनी ध्रुव,तृतीय स्थान जागेश्वरी ध्रुव, रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाडिय़ों में चंद्रिका, रूखमणी ठाकुर, चुनेश्वरी साहू, डीगेश्वरी यादव, देविश्वनी, गीतांजली, गुंजा, तामप्रभा, पूर्णिमा, लक्ष्मी, ईशा फातिमा व उपविजेता टीम में खिलाड़ी चांदनीए विजेता जोशीए आरतीए रितिका बघेलए टिकेश्वरी सोनवानीए जागेश्वरी ध्रुवए सुशिला ध्रुवए प्रमिलाए नागेश्वरीए प्रियांशुए चम्पाए कुसुमलताए नूतन दीवान को पुरस्कृत किया गया।

खो दृ खो विजेता खिलाडिय़ों व उप विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। बास्केटबॉल विजेता खिलाड़ी एवं उप विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया जिसमें दिव्या रंगारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी, ओजस्वी चंद्राकर राष्ट्रीय खिलाड़ी, योजना रंगारी राष्ट्रीय खिलाड़ी, खुशबू साहू राष्ट्रीय खिलाड़ी, तारिणी साहू, राष्ट्रीय खिलाड़ी, सौम्या खान राष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मिलित हैं।

इसी तरह अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता हेतु सम्मानित किया गया जिसमें कमला मांझी सहायक शिक्षक पाटिलबहरा प्रधान पाठक, गुढेलाभांठा, रेखा ध्रुव, हेम पुष्पा, राजेश्वरी ध्रुवंशी, रोशनी ध्रुव, इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू, शोभा दीवान, अंजलि बरमाल सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह का सम्मान किया गया। विगत 40 दिनों से लगातार पुलिस भर्ती में अपना  योगदान दें रहे प्रशिक्षक का सम्मान मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा किया गया। जिसमें सागर यादव योग शिक्षक, अभिषेक  अंबिलकर खेल शिक्षक, चंद्रहास साहू एनसीसी ट्रेनर, मुकेश पेंदरिया योग शिक्षक, सोनिया बंदे खेल शिक्षक, कपिल पेंदरिया खेल प्रशिक्षक, उदय मंडल राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोनैन अहमद स्पोट्र्स टीचर, अमृत पटेल सीआरपीएफ जवान व कुलेश्वर चंद्राकर का सम्मान किया गया।

नव किरण अकादमी व जिला ग्रन्थालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों में मुस्कान साहू, रेणुका चंद्राकर, चारू लता चंद्राकर, गीतांजलि देवांगन, दीपिका मालेकर, हेम कुमारी निषाद, बोधिता निषाद, प्रतिभा साहू, भारती माण्डले का सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पुलिस, नगर पालिका परिषद के साथ खेल संघों का सहयोग रहा। मंच संचालन कुबेर यदुए भैरव प्रसाद पाल व सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news