कोण्डागांव

कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे दोनों सीट-फूलोदेवी नेताम
17-Mar-2024 10:30 PM
कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे दोनों सीट-फूलोदेवी नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 17 मार्च। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आहुत की गई, जिसमें जिले भर से कांग्रेस पार्टी क़े पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को नेताओं ने जीत का मंत्र दिया।

 नेताओं ने कहा -पिछले चुनाव में भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को मोहित किया और सत्ता हासिल किया। सत्ता में बैठने क़े बाद जनता को किये वादों को भूल गई है, वहीं केंद्र में बैठी मोदी सरकार क़े 10 वर्षों में देश का हाल बेहाल है। जनता क़े बीच जाकर केवल भाजपा की नाकामी, बढ़ती मंहगाई, बढ़ते पेट्रोल-डीजल क़े दाम, आसमान छूती रसोई गैस क़े दाम, बढ़ती बेरोजगारी, भाजपा क़े भ्रष्टाचार को उजागर करना है।

कई नेताओं ने कहा -केंद्र सरकार 10 वर्षों तक ही रह पाती है। पिछले कई दशकों से यह देखने को मिला है चाहे एनडीए की सरकार को या यूपीए की सरकार 10 वर्षों तक ही टिक पाई है, ठीक वैसे ही मोदी सरकार को भी 10 वर्ष पुरे हो चुके हैं। अब मोदी जी क़े अलविदा होने की पारी है।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा- झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना भाजपा की रणनीति को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हम कार्यकर्ताओं क़े दम पर बस्तर- कांकेर लोकसभा क़े साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा से अधिक सीटें जीतेंगे और केंद्र में खडग़े,  राहुल गाँधी क़े नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

जिला कांग्रेस की बैठक में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, पीसीसी सदस्य शांतिलाल सुराना, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कैलास पोयाम प्रदेश कांग्रेस सचिव बिरस साहू सकुर खान जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन राजेश नेताम सुखराम पोयाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव जिला पंचायत सदस्य द्वय रमिलाब्रम्हा मरकाम हेमलाल बघेल जेपी यादव दसरथ नेताम पीतांबर नाग कपिलकांत नाग दुष्यन्त राणा हेमा देवांगन सहित समस्त प्रकोष्ठ क़े पदाधिकारी कार्यकर्ता निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित मंडल जोन सेक्टर बूथ क़े कांग्रेसजन भारी संख्या मे मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news