राजनांदगांव

पूर्व पार्षद ओस्तवाल ने सिसोदिया को कांग्रेस से निष्कासित करने प्रदेश अध्यक्ष से की मांग
21-Mar-2024 2:56 PM
पूर्व पार्षद ओस्तवाल ने सिसोदिया को कांग्रेस से निष्कासित करने प्रदेश अध्यक्ष से की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 21 मार्च। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी सचिन पायलट से पत्र के माध्यम से मांग करते कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व एआईसीसी सदस्य व पूर्व प्रभारी महामंत्री संगठन व  छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अरूण सिंह सिसोदिया द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नाम 18 मार्च को एक सार्वजनिक पत्र के माध्यम से यह आरोप समाचार पत्रोंं के माध्यम से छग कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मीडिया लैब गाजियाबाद को 5 करोड़ 89 लाख रुपए बिना प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रभारी महामंत्री की जानकारी व अनुमति के भुगतान किया गया की शिकायत जो समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाकर कांग्रेस पार्टी की अनुशासनहीनता की गई।

 लोकसभा चुनाव के पहले जो सार्वजानिक बयान जारी कर विपक्ष की भाजपा सरकार को एक मुद्दा जिस तरह से एक जवाबदार पूर्व एआईसीसी के सदस्य द्वारा छग  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई। इसको गंभीरता से लेते कांग्रेस के संविधान के अनुसार तत्काल निष्काषित किया जाए, और पूर्व छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से इस पूरे मामले की वस्त स्थिति की जानकारी उनसे लें कि उनके प्रदेश अध्यक्ष के पद में रहते कांग्रेस के संविधान के नियम विरूद्ध जो राशि प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल आदि द्वारा जो भुगतान जिन लोगों को किया गया है, तो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा इस मामले की जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस के अध्यक्ष व अन्य किसी वरिष्ठ कांग्रेस के जवाबदार पदाधिकारियों को लिखित/ मौखिक जानकारी दी या नहीं दी।

इसकी भी पूरी जानकारी एकत्रित करते पद का दुरूपयोग करने वाले पदाधिकारियों को कांग्रेस के संविधान के अनुसार तत्काल कार्रवाई करते कांग्रेस के वित्तीय कोष की भविष्य की सुरक्षा की व्यवस्था हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news