कोण्डागांव

विधानसभा में 19 हजार से जीते, अब उससे भी अधिक वोट दिलाएं-साय
30-Mar-2024 10:35 PM
विधानसभा में 19 हजार से जीते, अब  उससे भी अधिक वोट दिलाएं-साय

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सीएम, मांगा आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोण्डागांव, 30 मार्च। कोण्डागांव के एनसीसी मैदान में शनिवार की दोपहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चुनावी सभा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने लोकसभा बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए आशीर्वाद मांगा।

 विष्णु देव साय ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने 19 हजार वोटो का आशीर्वाद दिया और अब लोकसभा चुनाव में महेश कश्यप को इससे भी बड़ा आशीर्वाद दीजिए।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के तहत लोकसभा क्षेत्र बस्तर के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसके लिए भाजपा की ओर से महेश कश्यप प्रत्याशी के रूप में मैदान में खड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव में कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद मांगने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी समेत अन्य पदाधिकारी भी मंचासीन रहे।

विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने 100 दिन के कार्यकाल में पूरी किए गए वादे महतारी वंदना योजना, तेंदूपत्ता संग्रहको बोनस व चरण पादुका वितरण, किसानों का रुका हुआ बोनस राशि व धान की बड़ी हुई कीमत व अन्य योजनाओं का लाभ देने की बात कहे। साथ ही उन्होंने कहा कि, 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता आशीर्वाद देते आई हैं इस बार भी वे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को अपना आशीर्वाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा मंच से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news