राजनांदगांव

नवरात्र पर 800 जवान रहेंगे तैनात
09-Apr-2024 1:22 PM
नवरात्र पर 800 जवान रहेंगे तैनात

अंजोरा से डोंगरगढ़ मेला तक सम्हालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 अप्रैल। चैत्र नवरात्र पर्व मंगलवार से प्रारंभ हो गया। मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ में मेला का भी आयोजन शुरू होगा। मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।   राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में चैत्र नवरात्र पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया।

जवान आगामी 9 दिनों तक अंजोरा बायपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था सम्हालेंगे। पदयात्रियों और दर्शनार्थियों के लिए जवान 20 चार पहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटर साइकिल पेट्रोलिंग पार्टी और 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात रहेगी। मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात रहेंगे। नवरात्र पर्व पर डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था कीग ई है। नीचे से ऊपर मंदिर तक एवं अलग-अलग चौक-चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है। यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा को लेकर 6 कंट्रोल रूम ऊपर मंदिर गर्भगृह, रोपवे नीचे एवं ऊपर, ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, क्षीरपानी में प्रवेश् द्वार से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, गोताखोर पार्टी एवं बुढ़ादेव मंदिर के साथ ही क्षीरपानी में बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 9 से आगामी 17 अपै्रल तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान  डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है। जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएएफ,  होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। संपूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में बीपी राजभानू सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल राजनंादगांव एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मां बम्लेश्वरी मंदिर से नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर एएसपी नक्सल आपरेशन मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा,  उप सेनानी 7वीं  वाहिनी छसबल भिलाई मीता पवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, उप पुलिस अधी. अजाक तनुप्रिया ठाकुर, पुलिस अनु.अधि. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, उप पु.अधी. पीटीएस अंजली ऐरेवार, उप पु. अधी. नक्सल सेल राज. अजीत ओगरे, उप पु. अधी. दुर्ग एलेक्जेण्डर किरो, उप पु.अधी. बेमेतरा कौशिल्या साहू, सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी राज. हरीश टोंडर, उप पु.अधी. मुंगेली नवनीत पाटिल, सहायक सेनानी 3वीं वाहिनी छसबल अमलेश्वर अनिता सागर, सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी बालोद अजीत सिंह यादव, उप पुलिस अधी. रायगढ़ अनामिका जैन, उप पु. अधी. कोरिया जे.पी. भारतेन्दु, प्रशिक्षु उप पु.अधी. राजनांदगांव नवीन एक्का एवं जिले एवं अन्य जिले से आए अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news