राजनांदगांव

देश का संविधान नहीं, भ्रष्टाचारियों का अस्तित्व खतरे में - पांडे
10-Apr-2024 2:29 PM
देश का संविधान नहीं, भ्रष्टाचारियों का अस्तित्व खतरे में - पांडे

केसीजी जिले में सांसद ने किया जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल।
भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्रामीण इलाकों में दौरा करते कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल द्वारा भाजपा पर नागरिकों के अधिकार छीनकर संविधान बदलने के आरोप की मीमांसा करते कहा कि जिन लोगों ने देश के संविधान को गिरवी रखकर लगभग दो साल तक देश में आपातकाल लगाया, विपक्ष के तमाम छोटे-बड़े नेताओं को जेल के सीखचों में बंद कर दिया, उन पर व उनके परिवारजनों पर भीषण अत्याचार किया गया, बीमार होने पर भी उन्हें जेल में रखा, इस दौरान अनेक विपक्षी नेता काल कवलित हुए। तमाम नागरिक अधिकारों को खूंटी पर टांग दिया गया। संविधान में प्राप्त मूलभूत अधिकारों से वंचित कर दिया। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया, इतना ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस की आजादी को खत्म कर दिया गया। आज वो लोग संविधान की रक्षा की कसमें खा रहे हैं। भाजपा पर संविधान बदलने के झूठे आरोप लगा रहें हैं, ये वास्तव में उनके निम्न स्तरीय सोच का परिणाम ही हैं।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार श्री पांडे ने कहा कि देश संविधान व कानून के अनुसार चलेगा। इस बात पर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृतसंकल्पित हैं। इस तरह के कांग्रेसी दुष्प्रचार का प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सभाओं में जोरदार ढंग से खंडन भी कर दिया हैं। 

श्री पांडे ने कहा कि वास्तव में देश के संविधान को कोई खतरा नहीं हैं, संविधान एकदम सुरक्षित हैं। देश की राजनीति में कुछ परिवरवादी लोग जो अपने परिवार के सहारे केंद्र व प्रदेश में राजनीति कर रहें हैं और भ्रष्टाचार कर अरबों की अकूत संपत्ति इक_ी कर रखें हैं, उन्हें अब मोदी के आने से भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ रहा हैं, तो ऐसे सारे भ्रष्टाचारी एक होकर फिर से सत्ता पाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। 

श्री पांडे मंगलवार को नवरात्रि प्रारंभ होने पर मां दुर्गा भवानी को प्रणाम करते अपने दौरे की शुरूआत की। वे गंडई मंडल के ठंडार पहुंचकर जनसम्पर्क किया। तत्पश्चात ग्राम रेमड़वा, जगमड़वा, हनईबन, मरतकठेरा, बिरनपुरकला, पेंडरवानी, बरबसपुर, सम्बलपुर, खौड़ा, कटंगी, छुईखदान मंडल के ग्राम मुरई पहुंचे। 

इस दौरान कोमल जंघेल, विक्रांत सिंह, घम्मन साहू, खम्मन ताम्रकार, राकेश ताम्रकार, राजेश मेहता, पुष्पेंद्र देवांगन, संजय अग्रवाल, श्यामापाल ताम्रकार, गोपाल साहू, अनिल अग्रवाल, दूजे वर्मा, रमेश जंघेल, प्रेमनारायण चंद्राकार, राजू जायसवाल, विक्की अग्रवाल, राकेश ठाकुर, निजाम मंडावी, उमा चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news