राजनांदगांव

निगम पंडाल के लिए तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी
10-Apr-2024 3:11 PM
निगम पंडाल के लिए तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी

आयुक्त ने पंडाल का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल।
चैत्र नवरात्रि पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले दर्शनार्थियों/ पदयात्रियों की सुविधा के लिए महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास स्थित नगर निगम के पंडाल में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने तीन पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने मंगलवार को प्रथम दिन पंडाल का निरीक्षण भी किया।

आयुक्त गुप्ता ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में मॉ बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए प्रदेशभर से दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जाते है। जिनमें अनेक दर्शनार्थी पदयात्रा करते है, उनकी सुविधा के लिए महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास नगर निगम द्वारा सेवा पंडाल लगाया गया है। सेवा पंडाल में पदयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 9 से 17 अपै्रल तक नवरात्रि में तीन पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता दीपक कुमार महला को पंडाल प्रभारी बनाया गया है। सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक प्र.सहायक अभियंता पिंकी खाती को, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक उप अभियंता अनिमेष चंद्राकर एवं रात्रि 10 से प्रात: 6 बजे तक के लिए उप अभियंता तिलक राज ध्रुव को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही तीनों पालियों में कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने अपने पालियो में दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पदयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ड्यूटी प्रभारी अधिकारी ध्यान रखेंगे और तीनों पालियों में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर सेवाए देंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news