राजनांदगांव

धार्मिक ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत
16-Apr-2024 3:04 PM
धार्मिक ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं,  विजेता पुरस्कृत

राजनांदगांव, 16 अप्रैल। मां बम्लेश्वरी पदयात्री सेवा समिति श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट, श्री बालरत्न सेवा समिति, दिया संघ गायत्री परिवार व नगर की अन्य सेवाभावी संस्थाओं की पदयात्री सेवा के लिए सेवा पंडाल के अलावा महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न धार्मिक, ज्ञानवर्धक, रोचक, प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

संयुक्त सेवा समिति के पंकज गुप्ता, सौरभ खण्डेलवाल, सूरज गुप्ता, मनीष यादव व योगेश साहू ने बताया कि आयोजन समिति के पुरूष वर्ग अध्यक्ष संदेश जैन और महिला वर्ग की अध्यक्ष मधु खंडेलवाल के निर्देशन में धार्मिक प्रतियोगिता स्वरूप सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी जैन, नीरज बाजपेयी, गुरूमुखदास वाधवा,  राजेन्द्र बाफना, राजेश शर्मा व अध्यक्षता रामावतार जोशी ने की। 

इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष संदेश जैन व मधु खंडेलवाल का भी सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रज्ञा गुप्ता व स्वागत भाषण व प्रतियोगिताओं का संचालन सौरभ खंडेलवाल व पंकज गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शरद गुप्ता,  विजय गुप्ता, रूपनारायण गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, वंदना गुप्ता,  माया अग्रवाल,  क्रांति मौर्य, मौसमी शर्मा, आशा गुप्ता,  सुधा अग्रहरि, प्रतिभा खंडेलवाल, अर्चना अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, यशोदा गुप्ता, श्यामा गुप्ता,  प्रतिभा खंडेलवाल,  शुभांगिनी गुप्ता,  राहुल अग्रवाल,  महेश शर्मा, दिनेश अग्रवाल, अक्षय दास राव, विकास गुप्ता,  अजय गुप्ता,  सुखमन पुरोहित आदि  उपस्थित थे। उक्त जानकारी  सेवा समिति अजय गुप्ता द्वारा दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news