राजनांदगांव

संस्कारधानी में साम्प्रदायिक सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण
17-Apr-2024 3:12 PM
संस्कारधानी में साम्प्रदायिक सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण

एबीस ग्रुप के टेकाहरदी पंडाल से आपसी भाईचारे का दिया संदेश

रोजा रखकर मां के भक्तों की सेवा में जुटे मुस्लिम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल।
चैत्र नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के पदयात्रियों की रमजान के पाक महीने में मुस्लिम भाई रोजा रखकर मुस्लिम समुदाय भी सेवा कर रहे हैं। टेकाहरदी स्थित एबीस ग्रुप के पंडाल में आपसी भाईचारे का संदेश लिए मुस्लिम धर्मावलंबी पदयात्रियों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चैत्र नवरात्र में रमजान के पाक महीने की शुरूआत एक बड़ा संयोग बना है। एक ओर हिन्दू समुदाय नववर्ष संग चैत्र नवरात्र पर्व के भक्ति में लीन है। वहीं रमजान में पांच वक्त की नमाज अदा करते रोजेदार पदयात्रियों की सेवा सत्कार में डटे हुए हैं। 

नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों की सेवा-जतन में मध्य भारत की अग्रणी कृषि आधारित उद्योग एबीस ग्रुप भी हाथ बंटा रहा है। टेकाहरदी में ग्रुप द्वारा बनाए गए पंडाल में भक्तों का खूब ख्याल रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सेवा सत्कार में आईबी ग्रुप के जिम्मेदार सदस्यों की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। बताया जाता है कि मां के दरबार में माथा टेकने के लिए पैदल निकले श्रद्धालुओं को ग्रुप के जरिये स्वादिष्ट व्यंजन पोहा, चाय, नाश्ता परोसे जा रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक नाश्ता और भोजन का पुख्ता इंतजाम किया गया है। 

उपवास के खानपान से भक्तों की थकान दूर की जा रही है। एबीस ग्रुप की ओर से नवरात्र पर्व पर विशेष ख्यान रखने के लिए पंडाल में अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। दूरदराज से पहुंचे भक्तों की आवभगत में ग्रुप बढ़-चढक़र भाग ले रहा है। ग्रुप की ओर से बताया गया है कि हर साल दोनों नवरात्र के मौके पर सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए भक्तों की सेवा-जतन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती। लिहाजा हर साल विशेष पंडाल  लगाकर मां के भक्तों के लिए बेहतर इंतजाम करने का प्रयास किया जाता है। 
बहरहाल,  एबीस ग्रुप जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति बेहतर कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। पंडाल की व्यवस्था देखकर दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालुअें का उत्साह देखने लायक रहता है। इस पवित्र सेवा में शेख गयासुद्दीन, शेख नवाबुद्दीन, अकरम खान, मजहर खान, फिरोज भाई, शकील सिद्धीकी आदि मुस्लिम भाईयों का सहयोग मिल रहा है। 

टेकाहरदी में 20 वर्षों से की जा रही व्यवस्था
आईबी ग्रुप के कार्यपालक निदेशक अंजुम अल्वी ने बताया कि विगत 40 वर्षों से पूर्व से ही रायपुर नाका स्थित वर्कशॉप में पदयात्रियों के लिए एबीस ग्रुप के चेयरमेन सुल्तान अली, प्रबंध निदेशक बहादुर अली द्वारा मटकों में शीतल जल व शरबत, फलों का इंतजाम किया जाता रहा है और अब लगातार विगत 20 वर्षों से दोनों नवरात्रि पर्व पर ग्राम टेकाहरदी में भव्य पंडाल लगाकर पदयात्रियों के आराम करने के लिए गद्दे, पंखा, कूलर, भोजन, नाश्ता आदि का सुव्यवस्थित इंतजाम किया जाता है, जो हिन्दू-मुस्लिम एकता की एक शानदार मिसाल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news