बस्तर

भाजपा के महेश कश्यप 55245 मतों से विजयी
04-Jun-2024 11:36 PM
भाजपा के महेश कश्यप 55245 मतों से विजयी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 4 जून। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 55245 मतों से विजयी घोषित हो गए। वोटों की गणना आज सुबह 8 बजे से आरंभ हो गई थी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से  दसवें राउंड के बाद महेश कश्यप (बीजेपी) को 26810 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा (कांग्रेस) को 21515 वोट मिले।

16 वें राउंड में  88791  मतों की  गिनती हो चुकी है। भाजपा के महेश कश्यप 2349 मतों से आगे रहे। 17वें राउंड में कुल 93480 मतों की गिनती हो चुकी थी,जिसमें भाजपा के महेश कश्यप ड्ड3798 मतों से आगे  रहे।

दंतेवाड़ा विस में  भाजपा प्रत्याशी की 12884 वोटों से बढ़त

दंतेवाड़ा। लोकसभा चुनाव अंतर्गत बस्तर सांसद पद हेतु दंतेवाड़ा विधानसभा में वोटों की गणना का कार्य पूर्ण हो चुका है। मतगणनासमाप्ति के उपरांत भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को 55041 वोट मिले, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 42157 वोट मिले। इस प्रकार से भाजपा के महेश कश्यप द्वारा निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12884 मतों से बढ़त ली गई ।

 लोकसभा चुनाव अंतर्गत बस्तर सांसद पद हेतु दंतेवाड़ा विधानसभा में सुबह 8 बजे मतगणना शुरु हुई। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मध्य कड़ा मुकाबला रहा।

वोटों की गणना  के 20 चक्रों के उपरांत भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी महेश कश्यप को कुल 54,157 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा ने 41,440 वोट हासिल किये। इस तरह से भाजपा उम्मीदवार द्वारा 12 हजार से अधिक वोटों से बढ़त हासिल की गई।

कड़ी सुरक्षा के मध्य वोटों की गणना

वोटों की गणना डाइट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतगणना स्थल में प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से आगंतुकों की जांच की जा रही थी। मतगणना परिसर में प्रवेश करने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही थी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को मिलने की मनाही थी। जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सके।

भाजपा खेमे में उत्साह

मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा विधायक चैतराम अटामी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को बढ़त मिलने की खबर से कार्यकर्ताओं में खुशी नजर आई। भाजपाइयों द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई, वहीं कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई। कांग्रेस की ओर से संगठन के नेता मतगणना केंद्र से दूर नजर आए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news