रायपुर

आधी रात राजधानी जिले के 169 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर, ईडी की जांच में जिनके नाम उन्हें एसीसीयू की जिम्मेदारी!
04-Jul-2024 2:19 PM
आधी रात राजधानी जिले के 169 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर,  ईडी की जांच में जिनके नाम उन्हें एसीसीयू की जिम्मेदारी!

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई।
पिछले सप्ताह डेढ़ दर्जन थानेदारों को बदलने के बाद एसएसपी संतोष सिंह ने 150 से अधिक  एसआई से सिपाही तक के थाने बदल दिए हैं। एसएसपी ने बीती  आधी रात 169 पुलिस वालो की सूची जारी की है। इसमें उल्लेखनीय यह है कि महादेव सट्टा मामले में ईडी के चालान में  नाम आने बाद जिन पुलिस कर्मियों को हटाया गया था। उन्हें बड़ी जिम्मेदार देकर क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया है। क्योंकि ये पुलिस कर्मी लगातार एसीबी ईओडब्ल्यू में आईजी के निर्देश के बाद काम कर रहे थे। उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिस वालो को भी इधर उधर किया गया है।कल रात जारी सूची में 2 एसआई,21 एएसआई,36 हवलदार और शेष 110 आरक्षक शामिल हैं।

इनमें एसआई शंकर कुमार पाल , आरआई लाइन से यातायात नरसिंह साहू कबीर नगर से सिविल लाइन, एएसआई श्रीराम वर्मा खम्हारडीह से पंडरी, टीकम ठाकुर खम्हराडीह से आरआई लाइन, परसुराम साहू खरोरा से गोल बाजार प्रमुख हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news