बस्तर

धान खरीदी केंद्रों का मुआयना करने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
28-Dec-2020 10:01 PM
धान खरीदी केंद्रों का मुआयना करने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

  किसानों ने माना भूपेश सरकार का हृदय से आभार  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 28 दिसंबर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज अचानक धान खरीदी केंद्र माड़पाल का निरीक्षण किया जहां उपस्थित किसानों से चर्चा की और उनसे धान खरीदी केंद्रों में किसी भी तरह की कोई परेशानी हो रही है या नहीं। जिस पर किसानों ने संतोषजनक जवाब दिया और कांग्रेस की भूपेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

धान खरीदी केंद्र प्रभारी लूधर कश्यप से राजीव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की गाईड लाइन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें और किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि किसान इस देश का अन्नदाता है उसकी परेशानी का ध्यान रखना हम सब का कर्तव्य और दायित्व है। भूपेश सरकार की मंशानुरूप सभी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त की गई है। 

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, जनपद सदस्य, यूँकाध्यक्ष जीशान कुरैशी, लैखन बघेल,जलंधर नाग, राजेश कश्यप, विजय बिसाई,घनश्याम महापात्र, रामेश्वर बिसाई,अमित दास सुखराम,पुरुषोत्तम,लक्ष्मण सेठिया,राजेश कश्यप,संतोष सेठिया, कमुलु बजरंगी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news