बस्तर

सादगी के साथ मना कांग्रेस स्थापना दिवस
28-Dec-2020 10:05 PM
सादगी के साथ मना कांग्रेस स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर , 28 दिसम्बर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा सादगी-सौहार्द व गरिमा के साथ 28 दिसंबर को स्थानीय कांग्रेस भवन में सुबह 9 बजे कांग्रेस पार्टी के ध्वज का आरोहण कर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्टी के ध्वज का आरोहण किया और कांग्रेसियों को सन्देश देते हुए 136वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि इस पर प्रत्येक सदस्य को गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस संगठन भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है हमें गर्व है कि हम इतनी पुरानी पार्टी के सदस्य हैं। कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली, कांग्रेस ने आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,आज चुनौती भरे माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ता व देश की युवा पीढ़ी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के यशस्वी इतिहास विचारधारा व समृद्धि सिद्धांतों से अवगत कराएं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश पर राज करने वाली सत्ता जनहित से सरोकार नहीं रखती इसलिए विपक्ष के रूप में हमारी जिम्मेदारी जनता के प्रति ज्यादा है हमारी एकजुटता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करेगी।

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस की बुनियाद रखी गई थी। बतौर कांग्रेस परिवार के सदस्य होने के नाते हम सबका दायित्व है कि स्थापना दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित होकर कांग्रेसी ध्वज को सलाम कर राष्ट्रविरोधी ताकतों से लडऩे की प्रेरणा प्राप्त करें।

इस अवसर पर सतपाल शर्मा, कविता साहू,यशवर्धन राव,अनवर खान,बटोही शर्मा,धरम सोढ़ी,कमल झज्ज,कौशल नागवंशी,सुशील मौर्य, शहनवाज खान, जोहन सुता,कल्पना मेश्राम, कनक दई,माधुरी शर्मा,कोमल सेना, सुशीला बघेल, सुभाष गुलाटी, राजेश चौधरी, शहनाज़ बेगम,लता निषाद, श्वेता बघेल,राकेश मौर, अ. सईद,कैलाश नाग,पापिया गाईन, रंजित बक्शी,अमर सिंह,हरिशंकर सिंह,मोईन अख्तर, कमलेश पाठक,नरेंद्र तिवारी, हरीश साहू,विजय सिंह,अफऱोज़ा बेगम, अल्ताफ़ खान, अनिमा अधिकारी,गायत्री मगराज, उत्तम साहू, मतीयश नम्रर्शिल, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, बंटी भदौरिया, नीतीश शर्मा, प्रवीन जैन,धवल जैन, ललित बनफूल, नीलमणि,कमला वर्मा, सुन्दरमणि,प्रेम ठाकुर, तरणजीत सिंह, गणेश झा,सरजीत सिंह बक्शी,  सहित कांग्रेस के जिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,सेवादल, युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ विभाग के पादाधिकारी, समन्वय समिति ,सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम, त्रि-स्तरीय पंचायत, सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news