दुर्ग

कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
29-Dec-2020 7:02 PM
 कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 29 दिसंबर। कॉंग्रेस का स्थापना दिवस ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी  कुम्हारी द्वारा सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 13 में कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेन्द्र साहू ने  कहा कि कॉंग्रेस पार्टी  वैचारिक व संस्कारवादी पार्टी है यह पार्टी मजदूर और किसान की पार्टी है जाति, धर्म और सामाजिक संकीर्णता से परे इस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है। कॉंग्रेस पार्टी का देश की स्वतंत्रता में क्या योगदान रहा है यह बताने की आवश्यकता नहीं है। पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी का अपना एक स्वर्णिम इतिहास है जिन्होंने देश को नई दिशा प्रदान की है। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश ही इसका जीवंत उदाहरण है।  किस तरह किसान और मजदूर के हितों के लिए सरकार कार्य कर रही है जिससे प्रदेश खुशहाल है।  ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के हाथ मजबूत कर बेहतर से बेहतर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में मनीष बंछोर (ओएसडी मुख्यमंत्री)वरिष्ठ कांग्रेसी व एल्डरमेन पवन अग्रवाल, रमाशंकर शुक्ला, रोहित कुर्रे, राजकुमार जैन   के रवि कुमार,  प्रमोद चंद्राकर, युजेन्द्र साहू, मनहरण यादव, थनेश पटेल, ओमनारायण वर्मा,  नीतू रावते, रीना साहू, अंजू साहू श्रीमती शांति टंडन, सती यादव, सीता साहू, एवं सरिता साहू सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे स्थानीय कॉंग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी लेखराम साहू का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। अंत मे  ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news