दुर्ग

सेवानिवृत्ति पर 3 राजस्व कर्मचारियों को दी विदाई
01-Jan-2021 3:38 PM
सेवानिवृत्ति पर 3 राजस्व कर्मचारियों को दी विदाई

दुर्ग, 1 जनवरी।  नगर निगम के तीन सहा. राजस्व निरीक्षक प्रकाश कश्यप,  पावन श्रीवास्तव तथा जयराम यादव के सेवानिवृत्त होने पर  निगम राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षकों ने उनका शाल-श्रीफल देकर फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। राजस्व निरीक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें भावभीनी विदाई दी। 

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने भी दूरभाष पर इन तीनों कर्मचारियों को नगर निगम की सेवा के लिए आभार व्यक्त करते हुये उज्जल भविष्य की कामना ईश्वर से प्रदान करने कहा है। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी आरके बंजारे, सहा. राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, सहा.राजस्व निरीक्षक रामखिलावन शर्मा, नारायण यादव, योगेश सूरे, रविन्द्र मिश्रा, राजूलाल चंद्राकर, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, चैतराम यादव, सुरेश यादव, शशीकांत यादव, राजेन्द्र साहू, हेमलता वर्मा, मंदाकनी वर्मा, भुवनलाल साहू आदि उपस्थित थे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news