राजनांदगांव

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
08-Jan-2021 3:08 PM
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जनवरी।
कलेक्टर टीके वर्मा ने विकासखंड छुरिया के धान खरीदी केन्द्र खुर्सीटिकुल और कुमर्दा का अवलोकन किया। कलेक्टर धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या दूर कर रहे हैं। ग्राम कुमर्दा के धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने चर्चा में किसानों से कहा पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा। किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने समिति प्रबंधक से कहा कि प्रतिदिन जितने किसानों का टोकन जारी किया गया है उनके धान की खरीदी की जाए। धान खरीदी केन्द्र से पहले उन्हीं धान का उठाव करें, जिन्हें प्रारंभ में खरीदा गया है। धान की खरीदी केन्द्र में लगातार होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से कहा कि धान साफ-सुथरा लाएं। धान की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। कुमर्दा के किसान जागेश्वर ने बताया कि वे साढ़े 4 एकड़ खेत में धान बोए हैं और एक बार में अपना पूरा धान बेचने लाएं हैं। खुर्सीटिकुल समिति प्रबंधक ने बताया कि यहां 1973 किसानों का पंजीयन हुआ है। जिसमें 1203 किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। अभी तक 45 हजार 571 क्ंिवटल धान की खरीदी किया जा चुका है। वहीं केन्द्र में लगातार बारदाने की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सुनील वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बीजाभांठा केंद्र का औचक निरीक्षण
कलेक्टर वर्मा ने डोंगरगांव विकासखंड के धान संग्रहण केन्द्र बीजाभांठा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र से उठाव कर संग्रहण केन्द्र में लाए धान के रख-रखाव का अवलोकन किया। धान की स्टेकिंग पूरा होने के बाद नंबरिंग करने के निर्देश दिए। संग्रहण केन्द्र में प्रतिदिन आने वाले ट्रकों तथा धान की मात्रा की जानकारी ली। बीजाभांठा धान संग्रहण केन्द्र में लगातार धान लाया जा रहा है। धान स्टेकिंग करने के पहले 2 लेयर डे्रनेज लगाया गया है तथा स्टेकिंग करने के बाद पानी से सुरक्षा के लिए धान को कैप कवर से ढंका जा रहा है। धान संग्रहण केन्द्र प्रभारी एसपी देवांगन ने बताया कि संग्रहण केन्द्र में 1 लाख 84 हजार 253 क्विंटल धान का संग्रहण कर लिया गया है। इस संग्रहण केन्द्र में 28 धान खरीदी केन्द्र के धान का संग्रहण किया जा रहा है। पुराने तथा नए बारदाने का स्टेकिंग अलग-अलग किया जा रहा है। लगभग रोज 50-55 ट्रक के माध्यम से धान लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक हमाल कार्य करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news