बीजापुर

सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष समेत नौ भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ
08-Jan-2021 7:57 PM
  सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष समेत नौ भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

  विधायक व जिलाध्यक्ष ने गमछा पहनाकर किया स्वागत   

बीजापुर, 8 जनवरी। भोपालपटनम ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष समेत आठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। जिनका विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।

शुक्रवार को यहां विधायक निवास में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष भोपालपटनम ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष व चन्दूर सरपंच अशोक मढ़े ने अपने आठ साथियों के साथ कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

 इस दौरान सरपंच व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक मढ़े ने पत्रकारों को बताया कि पिछले पंद्रह वर्षो से वे भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे। किंतु भाजपा के पंद्रह वर्षो के कार्यकाल में यहां कुछ भी विकास का काम नहीं हुआ। श्री मढ़े ने आगे बताया कि  प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक लगातार विकास हो रहा है। बीजापुर जिले के विकास को लेकर क्षेत्रीय विधायक बेहद गंभीरता से काम कर रहे है। इन्हीं बातों से प्रभावित होकर वे भाजपा से कांग्रेस में आये हैं।

अशोक मढ़े के साथ भाजपा के महेंद्र बंदम, अभिजीत बंदम, कोड़े सुरेश, सुमन वासम, यालम सडवली, राजाबाबू व रामबाबू मढ़े शामिल हैं।

ज्ञात हो कि गुरुवार को भी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के गृह ग्राम तिमेड़ की भाजपा समर्थित सरपंच मीना गोटा ने कांग्रेस प्रवेश किया था। जानकारी हो कि रविवार को बीजापुर में सीएम भूपेश बघेल का प्रवास हो रहा है और प्रदेश के मुखिया के आने से पहले लगातार भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी को झटका देते हुए कांग्रेस प्रवेश कर रहे हंै।

इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, प्रदेश सचिव अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जनपद पंचायत अध्यक्ष राधिका तेलम, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग, प्रवक्ता ज्योति कुमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेश उद्दे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news