राजनांदगांव

कलेक्टर सोसायटियों में पहुंचे, धान की गुणवत्ता देखी
09-Jan-2021 3:04 PM
कलेक्टर सोसायटियों में पहुंचे, धान की गुणवत्ता देखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 09 जनवरी।
कलेक्टर टीके वर्मा ने अंबागढ़ चौकी के धान खरीदी केंद्र ढाढूटोला, आंतरगांव और छछानपहरी का निरीक्षण कर किसानों से धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता तथा नापतौल का अवलोकन करते कहा कि धान की तौलाई करने के स्थान पर पॉलीथिन बिछाए। जिससे धान को नुकसान से बचाया जा सके। 

धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता लगातार कराई जा रही है तथा धान का भी उठाव किया जा रहा है। धान खरीदी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यह लगातार चलनी चाहिए। जिन किसानों ने अपना पूरा धान बेच दिया है उनका रकबा समर्पण करने के निर्देश समितियों को दिए। उन्होंने कहा कि कोचियों, व्यापारियों का धान नहीं आना चाहिए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए।  कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की।

जोरातराई की किसान आशाबाई ने बताया कि उनके पास ढाई एकड़ खेती है और एक बार में अपना पूरा धान 55 कट्टा बेचने आए हैं। बांधाबाजार के किसान रूपनारायण ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ खेत है और वे दूसरी बार धान बेचने आए हैं। 

ढाढूटोला धान खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधक ने बताया कि यहां 1632 किसान पंजीकृत है। जिसमें 1357 किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है। केन्द्र में 49 हजार 464 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। वहीं धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सुनील वर्मा,  एचएन खुटे, खाद्य निरीक्षक ज्योति साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news