महासमुन्द

कार की सीट में विशेष सीक्रेट चेम्बर बनाकर महासमुंद के रास्ते सौ किलो गांजा तस्करी, 2 बंदी
13-Jan-2021 4:42 PM
कार की सीट में विशेष सीक्रेट चेम्बर बनाकर महासमुंद के रास्ते सौ किलो गांजा तस्करी, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 13 जनवरी।
गांजा तस्करी के खिलाफ  जिला पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। कल मंगलवार को सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा जब्त किया। गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपए है। आरोपियों ने कार की सीट में विशेष सिक्रेट चेम्बर बना रखा था। चेम्बर में ही 50 पैक में गांजा को छुपाया हुआ था। हर पैक में गांजे का 2-2 किलो का था। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। दोनों ओडिशा के कोरापुट से गांजा लेकर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। सिंघोड़ा पुलिस ने जांच के दौरान कहा कि अंतर्राज्यीय जांच चैंकियों पर औचक निरीक्षण भी करें। 

पुलिस विभाग के मुताबिक कार्रवाई के दौरान जब कार चालक को रोका गया तो उसमें बैठा एक आरोपी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने शक पर कार की जांच की। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। कार्रवाई की जानकारी देते हुए एएसपी मेघा टेंभूरकर साहू ने कहा कि मंगलवार सुबह 7 बजे ओडिशा बॉर्डर एनएच. 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में ओडिशा तरफ  से आने वाली गाडिय़ों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लगभग 7.30 बजे ओडिशा तरफ  से कार क्रमांक यूपी14 बीबी 9802 आते हुई दिखाई दी। कार को पुलिसकर्मियों ने रोका। 

पुलिस को देखकर वाहन का चालक के बगल में बैठा व्यक्ति भागने लगा। इस पर पुलिस स्टाफ  ने दौड़ाकर पकड़ा। पूछने पर वाहन चालक अपना नाम राजेश कुमार सिंह जिला सारण बिहार और दूसरा व्यक्ति अपना नाम निशान्त कुमार यादव जिला पटना बिहार का निवासी होना बताया। महासमुन्द में आने का कारण पूछने पर गोलमोल जबाब दोनों देने लगे। 

कड़ाई से पूछताछ करने पर गाड़ी के पीछे सीट में बने विशेष चेंबर में छुपाकर गांजा रखने की बातें बताई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कार से ही गाजियाबाद से 1,587 किमी दूर गांजा लेने के लिए पहुंचे थे। 
दोनों गांजा को कोरापुट ओडिशा में गांजा तस्कर से खरीदे थे। इसके बाद दोनों कार के सीट में बने चैम्बर में छुपाकर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे। दोनों ने 250 किमी की दूरी तय भी कल ली थी। पुलिस ने आरोपियों से सिल्वर रंग की एक स्विफ्ट डिजायर कार, गांजा 100 किलो ग्राम, एक मोबाइल फ ोन 2 एटीएम कार्ड, 1 पेन कार्ड, नगदी रकम 1500 रुपए बरामद किया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news