सरगुजा

किसानों के सम्मान में पदयात्रा का कार्यक्रम, किया धरना प्रदर्शन
06-Feb-2021 8:03 PM
 किसानों के सम्मान में पदयात्रा का कार्यक्रम, किया धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 6 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किसानों के सम्मान में पदयात्रा का कार्यक्रम ‘आओ गांव चले अभियान’ ग्राम पंचायत ओकरा में किया गया। कांग्रेस सदस्यों ने जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त प्रभारी सत्येंद्र पांडेय व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा पश्चात आम सभा की गई।

कांग्रेसियों ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार धान 2500 रुपए किलो और गोबर दो रुपए किलो खरीद रही है, पर केंद्र की सरकार ने काला कानून बनाया है। केंद्र सरकार द्वारा जो तीन कानून बनाए हैं, वह सभी जब तक वापस नहीं लेगी, तब तक किसान नहीं झुकेंगे। इन कानूनों में जो धाराएं और उप धाराएं बनाई गई हैं, वह देश की खेती किसानी को अस्त-व्यस्त करने वाला है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार किसानों की हितैषी सरकार है और किसानों के भले के लिए पूरा मंत्रिमंडल अथक प्रयास कर रहा है। किसान न्याय योजना के बहुत अच्छा प्रयास किसानों की मदद के लिए किए जा रहे हैं।

सभा को प्रभारी सत्येंद्र पांडेय जिला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सुरेश सोनी, राम नारायण जायसवाल, खोरेन खलखो, प्रमोद ठाकुर, जनपद सदस्य आनंद मसीह एवं सरपंच किरण तिर्की ने भी संबोधित किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष देव शरण राम ने क्षेत्र के लोगों के नामांतरण बंटवारा नक्शा-खसरा अभिलेख दुरुस्ती ना होने की बात उठाई। अध्यक्ष सुनील सिंह ने राजस्व अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने की बात कही है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news