सरगुजा

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्काजाम, कांग्रेसियों का मिला साथ
06-Feb-2021 8:30 PM
 कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्काजाम, कांग्रेसियों का मिला साथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 6 फरवरी। तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा 6 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम की घोषणा की थी। सरगुजा में कांग्रेस ने भी किसानों द्वारा आयोजित चक्काजाम में सम्मिलित होकर उनकी मांगों का समर्थन किया।

बिलासपुर चौक पर जिला कोषाध्यक्ष राजेश मलिक गुड्डू एवं ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण विनय शर्मा बंटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों के चक्काजाम में सम्मिलित हुए तो वहीं दरिमा चौक पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला महामंत्री अरविंद सिंह गप्पू एवं ब्लॉक अध्यक्ष शहरी हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसी किसानों के चक्काजाम में पहुंचे। वहीं बनारस रोड पर औषधि एवं पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम में पहुंच कर तीनों कृषि बिल को वापस करने किसानों का समर्थन किया।

औषधि एवं पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि दिल्ली में 2 महीने से ज्यादा और विभिन्न राज्यों में 6 महीने से अधिक समय से धरना दे रहे किसानों की मांग सरकार सुन नहीं रही और अपनी तीन बिल को वापस नहीं कर रही, जिसके कारण किसानों और सरकार के बीच गतिरोध जारी है। किसानों की मांग को हमारा समर्थन है और तीनों कृषि बिल को वापस करने की हम मांग करते हैं। इसीलिए इस चक्काजाम को हम अपना समर्थन दे रहे हैं।

इस दौरान मैनपाट में ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव एवं जिला महामंत्री नागेश्वर यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान बलरामपुर में भी किसानों के आंदोलन में कांग्रेस 12 बजे से 3 बजे तक उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news