सरगुजा

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ
06-Feb-2021 8:36 PM
श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ

अम्बिकापुर, 6 फरवरी। वन विभाग परिवार सेवा समिति के द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन डी. सी रोड फारेस्ट कॉलोनी अम्बिकापुर में किया गया। जहाँ 5 फरवरी से कलश यात्रा प्रारंभ हुई व समापन 12 फरवरी को सुनिश्चित होना है। भागवत कथा बाल व्यास श्री ठाकुर अनिकेत शास्त्री जी श्रीधाम वृंदावन से वाचक रहे। यह कथा व्यसविक महावारी कोरोना काल के बाद अम्बिकापुर शहर का प्रथम कार्यक्रम है। आज 51 कलशों के साथ कलश यात्रा माता गौरी मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर से होते हुए कथा स्थल में समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम सिंह देव, शंभूलाल दहायत,संजय अम्बष्ट, अक्षयलाल शर्मा,पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी,चंद्रकुमार चौबे,यन. डी वर्मा, अशोक शुक्ल, राजू सोनी,नोखेलाल यादव,अजीत सिंह,बुद्धसेन मिश्रा,शैलेश सिंह,हीरामणि तिवारी, सुरेश गुप्ता,प्रहलाद तिवारी, शिवदीन वर्मा, नंदलाल यादव,रामायण शर्मा,योगेश श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्र,कैलाश दीक्षित, कोमल दीक्षित,शिवशंकर तिवारी,अंजनी दहायत,जगदीश,कुंतल पटेल,मुकेश,राकेश,युवा अरुण दहायत,संजीव वर्मा,चाहत अम्बष्ट,अनुज वर्मा,अनुराग तिवारी,रवि सिंह,दीपक यादव,चंदन शुक्ल,आकाश चौबे,अंशुराज सिंह,उत्कर्ष,सुनील,हिमांशु,नीतीश,लड्डु,पंचू उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news