सरगुजा

कलेक्टर ने मैनपाट महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण
08-Feb-2021 8:54 PM
  कलेक्टर ने मैनपाट महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर, 8 फरवरी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज मैनपाट महोत्सव स्थल रोपखार जलाशय के पास चल रहे महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुख्य मंच के रैंप के साईज छोटा होने पर उसे बड़ा करने, मंच के पीछे ग्रीन रूम की व्यवस्था, मंच में फुल साइज के एलईडी लगाने तथा रोपखार जलाशय में भी लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टाल के लिए बैनर और फ्लैक्स निर्धारित साईज और डिजाईन के तैयार करने कहा। उन्होंने फूड जोन एवं मेला स्थल पर पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस बार महोत्सव में समाज कल्याण नगर निगम, उद्यान, कृषि, क्रेडा, हस्तशिल्प, पशुधन, अंत्यव्सायी, मत्स्यपालन, वन, केवीके एवं कौशल विकास विभाग द्वारा विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, सहायक कलेक्टर विश्व दीप, एसडीएम दीपिका नेताम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news