सरगुजा

शिविर में 178 दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बने
11-Feb-2021 11:46 PM
 शिविर में 178 दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 11 जनवरी। समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा दिव्यांगजनों के शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण/यु डी आई डी कार्ड बनाने हेतु जनपद पंचायत लखनपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 344 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। जिसमें 178 दिव्यांगजन का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 16 दिव्यांगजनों का यु डी आई कार्ड बनाने हेतु नया फार्म प्राप्त हुआ,16 दिव्यांगजनों का जिला मेडिकल बोर्ड अम्बिकापुर में रेफर किया गया। 66 दिव्यांगजन अपात्र पाए गए तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र 68 पाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, पार्षद रमेश जयसवाल, इरशाद खान, कांग्रेस आइटी सेल महासचिव मक़सूद हुसैन, मुकेश सिंह, संतोष साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य द्वियांगजनो को चयनित कर उनका विकलांग प्रमाण पत्र और यू डी आइ डी बनाना था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप कुमार राय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, लखनपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार सिंह, डॉक्टर अभिजीत जैन, आर्थो डॉ संदीप त्रिपाठी, प्रभारी प्रभावती दास,ललित जगत, कमलेश, राजेश श्रीवास्तव, सबरी सेवा संस्थान सुरेंद्र साहू,उदयपुर पंचायत इंस्पेक्टर रमेश सिन्हा,अनिल गुप्ता सहित ग्रामो के सरपंच, सचिव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा जी के निर्देशन में कल निशुल्क एम्बुलेंस में25 से 30 मूक बधिर दिव्यांगों को अम्बिकापुर के डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता के द्वारा देख के प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news