सरगुजा

बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र बने कांग्रेस जिला महामंत्री
12-Feb-2021 7:53 PM
बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र बने कांग्रेस जिला महामंत्री

राजपुर, 12 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी का अनुमोदन कर घोषणा कर दिया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष हरिहर यादव, खोरेन खलखो, विनोद तिवारी, अजय सोनी को बनाया गया है वहीं कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को बनाया गया है।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में अरविंद तिवारी,अशोक गुप्ता सत्यनारायण अग्रवाल,अजय गुप्ता, विजय सिंह, प्यारेलाल रवि पूरन जयसवाल कृष्णा मंडल, रामदेव जगते, संजीत चौबे, चतुर्भुज सोनवानी, अरविंद दुबे, मुजाहिद खान, विनोद यादव, अंजुम अंसारी, अमित यादव, आरती सिंह, लक्ष्मी सोनी, मालती सोनवानी, अनीता मिज, प्रभात बेला मरकाम, रूपवंती जयसवाल, मोहंती भगत व सुषमा यादव को शामिल किया गया है।

 कार्यकारिणी में छह संयुक्त मंत्री 9 सचिव 31 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर शुक्ला जी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार उपाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में 45 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में युवाओं महिलाओं व सभी वर्ग के लोगों का विशेष स्थान रखे जाने के लिए जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा है कि इससे क्षेत्र में जिलेभर के कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news