सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 12 फरवरी। भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर अंबिकापुर में भाजपाइयों ने स्थानीय महामाया मंदिर में हवन एवं पूजा पाठ किया। गौरतलब है कि वे कोरोना संक्रमित होने की वजह से निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है।
रामप्रताप के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव,वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सोनी, वजीफा बलरामपुर जिला महामंत्री ओम प्रकाश महामंत्री सरगुजा अभिमन्यु गुप्ता, जन्मेजय मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, बबलू सिंह, विवेक दुबे सहित अन्य नेताओं ने हवन किया एवं पूजा पाठ करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की। बलरामपुर में भीभाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने सरनाडीह समलाई मंदिर में पूजा पाठ कर उनके शीघ्र घर लौटने की कामना की।