रायपुर

विकास ने मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया
21-Feb-2021 5:20 PM
  विकास ने मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 फरवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय रायपुर पहुंचने के बाद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंंस कर देश में बढ़ती महंगाई और किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को चैतरफा घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी चुनाव जीतने के लिए भी झूठ बोलते हैं और सत्ता में रहते हुए भी झूठ बोल कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उपाध्याय ने कहा-आज देश को केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की जरूरत है। भाजपा के 7 साल के शासन काल में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में बढ़ोतरी हुई है, वह आजादी के बाद का पहला उदाहरण है।  आज देश  में जो हालात निर्मित हो रहे हैं। लोगों को, पत्रकारों को, समाजसेवीयों को डरा धमका कर जिस तरह से राजद्रोह के आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं, उसे सही मायने में एकमात्र कांग्रेस पार्टी व उसके नेता राहुल गांधी ही एक नई दिशा दे सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news