राजनांदगांव

जिला हॉकी संघ की विशेष आमसभा व चुनाव 7 को
04-Mar-2021 7:56 PM
 जिला हॉकी संघ की विशेष आमसभा व चुनाव 7 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 मार्च। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की विशेष आमसभा एवं चुनाव आगामी 7 मार्च को पुराना रेस्ट हाउस स्टेशन रोड राजनांदगांव में सुबह 11 बजे से आयोजित है। इस आमसभा में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही हॉकी से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

जिला हॉकी संघ के सचिव फिरोज अंसारी ने बातया कि आगामी चार वर्षीय कार्याकाल हेतु नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न किया जाएगा। इसके लिए सूचना जारी की जा चुकी है। चुनाव में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव से मान्यता प्राप्त शहर के 12 क्लब के दो-दो प्रतिनिधि एवं 52 आजीवन सदस्य भाग लेंगे। जिनके बीच अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष (1-1 पद) सहित उपाध्यक्ष 4 पद (01 महिला) सह-सचिव 4 पद (01 महिला) कार्यकारिणी सदस्य 5 पदों के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उक्त चुनाव को संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र शर्मा (मल्लू) को संघ द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए श्री शर्मा का स्थानीय कार्यालय ’छत्तीसगढ हॉकी’  कार्यालय म्युनिसिपल स्कूल मैदान जीई रोड होगा।

 

साथ ही छत्तीसगढ हॉकी ने अनुप श्रीवास्तव तथा जिला ओलंपिक संघ ने रणविजय प्रताप सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news