राजनांदगांव

मोनू का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
09-Mar-2021 4:50 PM
मोनू का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राजनांदगांव, 9 मार्च। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह का अंबागढ़ चौकी नगर में प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा ने उनका भव्य स्वागत कर बाइक रैली निकाली। तत्पश्चात टाउन हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन व संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 20 युवाओं ने जिलाध्यक्ष के समक्ष भाजयुमो प्रवेश किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंघी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, भाजपा मंडल कौड़ीकसा अध्यक्ष शेखर दास मानिकपुरी, मंडल महामंत्रीद्वय भारत भूषण ठाकुर, कृष्ण कुमार द्विवेदी, भाजपा कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष धलसिंग साहू, दयाशंकर खंडेलवाल, सुधीर शुक्ला, गौरव शर्मा, अविनाश त्रिपाठी, गायत्री सिंह, राकेश त्रिपाठी, किशोर यादव, नीरज यादव, आशीष द्विवेदी, सुमित भाटिया, प्रशांत गुप्ता, विमल यादव, सैयद अजहरुद्दीन, योगेश साहू, शुभम लाटा, मोहसिन खान, धर्मेंद्र साहू, सुरेश नेताम, कुंजलता हरमुख, ईश्वरी धु्रवे, श्यामा देवी निवरे, सज्जन सिंह ठाकुर, नितेश सूरज, अंशुल पिंटू वर्मा, दीपक, रोहित दास मानिकपुरी, काशी निषाद, उत्तम गिरी गोस्वामी, सत्यम बाजपेयी, संदीप मेश्राम उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news