राजनांदगांव

मितानिन, आंबा कार्यकर्ता व महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान
10-Mar-2021 6:31 PM
मितानिन, आंबा कार्यकर्ता व महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मार्च।
ग्राम सोमनी के महिला प्रशिक्षण केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मितानिन, जनपद सदस्य, सरपंच व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने छग सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास वैष्णव ने की। इस दौरान अंगेश्वर देशमुख, योगेन्द्र दास वैष्णव,  टेकूराम साहू, खिलेश्वरी साहू, ललिता टार्जन साहू, घनश्याम देवांगन, जमुना साहू, अंजू शैलेष साहू, सोहद्रा साहू, सावित्री सिरमौर व लता पिंटू यादव उपस्थित थे।

सोमनी स्थित महिला प्रशिक्षण केन्द्र में मितानिन, महिला जनपद सदस्य, महिला सरपंचों को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल व साड़ी भेंटकर सम्मान किया गया। इसके बाद असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता गजभिये के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, गोली चम्मच, बिंदी लगाओ, जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोली चम्मच में प्रथम स्थान वीणा गायकवाड़, द्वितीय सेवन्तीन विश्वकर्मा, तृतीय टोमीन साहू रहे। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान हेमा वर्मा, द्वितीय पूर्णिमा विश्वकर्मा ने हासिल किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news