राजनांदगांव
पूर्व सैनिक का सम्मान
07-Apr-2021 4:25 PM
राजनांदगांव, 7 अप्रैल। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम मंगलवार को बसंतपुर क्षेत्र में किया गया। भाजयुमो ने पूर्व भारतीय सैनिक योगेन्द्र साहू वार्ड नं. 43 के निवास में पहुंचकर शाल-श्रीफल से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष देवशरण सेन, कमलेश सूर्यवंशी, भाजयुमो द. मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता व पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव तथा अन्य उपस्थित थे।