रायगढ़

मुख्यमंत्री सहायता कोष में 63 हजार का सहयोग
15-Apr-2021 6:38 PM
मुख्यमंत्री सहायता कोष में 63 हजार का सहयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 15 अपै्रल।
रायगढ़ जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के अगुवाई में 8 सदस्यों ने अपने अपने एक एक माह के मानदेय को मुख्यमंत्री सहायता कोष में नगद एवं चेक द्वारा कलेक्टर भीम सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ रवि मित्तल की उपस्थिति में 63 हजार त्रिसठ हजार रुपए का सहयोग किया, जिनमें सभापति जिला पंचायत अवध राम पटेल, जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज, सभापति जिला पंचायत संगीता गुप्ता, जिला पंचायत सभापति यशोमती सिदार, जिला पंचायत सदस्य कैलाश शक्राजीत नायक, जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारुराम सारथी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चिंतामणि पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलीप पटेल साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सहायक लालकुमार पटेल, बिनोद भारद्वाज उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news