कोण्डागांव
लॉकडाउन में खाद-बीज नहीं मिलने व फसल ट्रांसपोर्ट न होने से किसान परेशान
30-Apr-2021 5:36 PM
कोण्डागांव, 30 अप्रैल। कोण्डागांव जिले में लगाए गए लॉकडाउन के बीच खाद व कृषि के अन्य सामग्री नहीं मिलने से किसानों के सामने समस्या उत्पन्न हो चुकी है, तो वही जिन किसानों का फसल तैयार हो चुका है, वे भी ट्रांसपोर्ट बंद होने से परेशान हैं।
इस बारे में विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत खेती किसानी कार्य करने वाले किसान खगेश्वर देवांगन ने बताया कि जिन किसानों की फसल तैयार हो चुकी है बॉर्डर लॉक होने के कारण वे फसल ट्रांसपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं फसल सामग्री जैसे पेस्टिसाइड व अन्य के लिए भी काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि लॉकडाउन में सभी दुकानें बंद हैं। उन्होंने लागत समझाते हुए बताया किसी भी फसल के लिए 1 एकड़ में लगभग डेढ़ लाख रुपए का खर्च आता है। लॉकडाउन में किसानों को इन डेढ़ लाख रुपए का सीधा नुकसान हो रहा है।