कोण्डागांव

अल्फि या व आहना ने रखा रोजा
13-May-2021 9:16 PM
अल्फि या व आहना ने रखा रोजा

कोण्डागांव, 13 मई। नगर के शेख कमाल रजा की दो बेटी फातिमा अल्फिया 9 वर्ष व फातिमा आहना 7 वर्ष ने रमजान के पूरे 30 रोजे रखकर एक मिसाल पेश की है। अप्रैल-मई के महीने में शिद्दत की गर्मी होती है और ऐसे में महज 9 वर्ष और 7 वर्ष की दोनों बहनों ने रोजा रखा है। शेख कमाल रजा ने बताया कि दोनों की छोटी उम्र है, हम लोग घबरा रहे थे कि ये छोटी बच्चियां रोजा कैसे रखेंगी, पर इन्होंने सब चीज को दरकिनार करते हुए रोजा रखा है और दोनों बहन अल्लाह की इबादत करते हुए हर रोज दुआ कर रही है कि हमारे मुल्क हिंदुस्तान से जल्द से जल्द इस कोरोना महामारी को दूर करते हुए हिंदुस्तान में अमन व चौन कायम रहे।
   

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news