राजनांदगांव

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
09-Jun-2021 2:15 PM
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 9 जून।
वट सावित्री पर्व को लेकर महिलाओं ने बुधवार को श्रृंगारित होकर उत्साह व श्रद्धापूर्वक वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाएं स्थानीय शीतला मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना शुरू की। पर्व के चलते महिलाओं ने वट वृक्ष पर धागा बांधते हुए परिक्रमा की। साथ ही सावित्री और सत्यवान की कथा का वाचन भी किया। महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह भी नजर आया। जेष्ठ अमावस्या पर आज बुधवार को वट सावित्री व्रत पर्व को पारंपरिक रूप से महिलाओं ने मनाया। इस पर्व के लिए महिलाओं ने बाजार में पहुंचकर पूजा-सामग्रियों की खरीदी की थी। बताया गया है कि वट सावित्री व्रत को सौभाग्य देने वाला पर्व माना गया है। महिलाएं सावित्री और सत्यवान का स्मरण कर इस व्रत को धारण की। आज महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसादी ग्रहण की। बुधवार को महिलाओं ने पति की दीर्घायु तथा स्वास्थ्य की कामना को लेकर वट सात्रिी की पूजा-अर्चना कर व्रत धारण की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news