रायगढ़

बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
12-Jun-2021 6:51 PM
 बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 12 जून।
लगातार पेट्रोल, डीजल, कैरोसीन, गैस सिलेण्डर तथा खाद्य वस्तुओं के दामों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उलखर कोसीर ने सत्यम फ्यूल्स के सामने  सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

कार्यक्रम की अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष सुनिता देवी चंद्रा ने की, जिसमें सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, जिला पंचायत सभापति बैजंति नंदू लहरे ने कार्यक्रम को समर्थन दिया। 
जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने आज तक देश की जनता को केवल ठगने का ही काम किया है। आज पेट्रोल डीजल कैरोसीन के दाम के साथ खाद्य वस्तुओं की किमते आसमान छू रही बढ़ती महंगाई से देश की जनता का बुरा हाल हो गया है, लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार गहरी नींद में सोयी हुई है। 

जिला महामंत्री विष्णु चंद्रा ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि देश में महंगाई से जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार दिल्ली में सेंट्रल विस्टा बनाने में मस्त है। उसे देश की जनता की दु:ख तकलीफ नहीं दिखाई दे रही। 
उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, ब्लॉक अध्यक्ष सुनिता चंद्रा, जिला पंचायत सभापति बैजंति नंदू लहरे, जिला महामंत्री विष्णु चंद्रा, विधायक प्रतिनिधी शिक्षाविभाग श्याम पटेल, कोसीर सरपंच लाभो लहरे, लालबहादुर चंद्रा, तारनीश चंद्रा, अशोक वर्मा, कोमल वर्मा, गौरी चंद्रा, हरिकिशन जायसवाल, किर्तन कर्ष, शंभू राव, युवा कांग्रेस से कामेश लहरे, राजेंद्र राव, जितेंद्र चंद्रा, राजेंद्र श्रीवास, अशोक आदित्य, नीलकमल कर्ष, फुलवा विश्वकर्मा, हरिकिशन जायसवाल विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news