बीजापुर

सरकार कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करे-जमुना
14-Jun-2021 7:29 PM
सरकार कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करे-जमुना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपट्टनम, 14 जून। जोगी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी ने जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘धान का कटोरा’ कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ धोखा हो रहा है। आज किसानों को कृषि पदार्थ मजबूरन कालाबाजारियों से चौगुने दाम में खरीदना पड़ रहा है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) मांग करती है कि राज्य सरकार तत्काल यूरिया और अन्य कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

इस समस्या के निराकरण हेतु पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में जांच समिति गठित कर युरिया, सुफरफॉस्फेट, डीएपी, पोटाश, गिपसम, जिंकटेड पाउडर उपलब्धता का गोदामों में जा कर भौतिक स्थल निरीक्षण कर उनकी कमी और व्यापक कालाबाजारी की विस्तृत जानकारी कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौपने के पश्चात कृषि पदार्थों की कमी और व्यापक कालाबाजारी के विरुद्ध जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना भी किया जायेगा।  इस आंदोलन के लिए निम्नानुसार समय-सारिणी का निर्धारण किया गया है:-गोदामों का स्थल निरीक्षण 15 जून, कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन 17 जून, एक दिवसीय सांकेतिक धरना 19 जून को दो पहर 12 बजे से 2बजे तक किया जाना निर्धारित है।

जांच समिति में दीपक मरकाम, गुड्डू कोरसा, सल्मैया अंगनपल्ली, रामचन्द्रम ऐरोला, चन्द्रशेखर अंगनपल्ली, शिवैया कुडिय़म, सुधाकर के.जी.,रोशन झाड़ी, जम्मू सिंह ठाकुर, विकास सड़मेक, किशोर सण्डरा,सुनीता तिवारी, अंजली तेलम, मुकेश हेमला, सोमा पद्दाम शामिल किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news