राजनांदगांव

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम
18-Jun-2021 2:25 PM
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम

पेट्रो उत्पादों के दाम पर काबू नहीं करने के विरोध में हाईवे जाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जून।
देश में पेट्रो उत्पादों के निरंतर दाम बढऩे के विरोध में प्रांतव्यापी चक्काजाम कर कांग्रेस ने जनता से मोदी सरकार को पद से हटाने सामने आने की अपील की। 5 मिनट के सांकेतिक चक्काजाम में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के जरिए भारी भरकम टैक्स वसूलने को आरोप लगाया।
 
कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि कोराना महामारी से देश में बेरोजगारी चरम पर है, नए कारोबार नही मिलने से लोग भूखमरी का शिकार हो रहे है। विषम परिस्थिति होने के बाद भी केंद्र सरकार मनमाफिक दाम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मंहगाई की मार झेल रही है। केंद्र रियायत देने के बजाए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर आमादा है। इससे पहले पार्रीनाला मोड़ पर कांग्रेसियों ने पांच मिनट तक हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

पिछले सप्ताहभर से कांग्रेस समूचे राज्य में मंहगाई और पेट्रो उत्पादों के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा पर हमलावर है। हाईव में प्रदर्शन के कारण पांच मिनट के भीतर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान महापौर हेमा देशमुख, रूबी गरचा, पार्षद सुनीता फडऩवीस, शारदा तिवारी, हेंमत ओस्तवाल, नरेश शर्मा, अब्बास खान, शकील रिजवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


कांग्रेसियों ने रमन के कार्यालय में सौंपा सीडी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ढ़ाई साल के कार्यकाल पर भाजपा के लगातार प्रदर्शन का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भाजपा पर  जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यालय में पहुंचकर भाजपा नेताओं को सीडी सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गंगाजल की कसम खाकर किसानों की कर्जमाफी का सरकार ने वादा किया था। जो तत्काल पूरी की गई और चुनावी घोषणा-पत्र के 36 में से 24 वादे कांग्रेस ने सीएम बघेल के नेतृत्व में पूरी कर दी है। भाजपा जनता को भ्रमित कर शराबबंदी के लिए कसम खान की बात को प्रचारित कर रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपीएनसिंह की उपस्थिति में ली गई प्रेस कांफ्रेस के वक्तव्य की एक सीडी भेंट की, और भाजपा नेताओं को बताया गंगाजल के आड़ में बेवजह राजनीति न करे। सबसे दुर्भाग्यजनक पहलू यह है कि भाजपा अपने युवा नेताओं को झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने को उकसा रही है। जो लोकतंत्र के लिए घातक है। इस दौरान जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे, महामंत्री पंकज बांधव, संयुक्त महामंत्री प्रवीण मेश्राम, पूर्व पार्षद अशोक फडऩवीस और रवि तिवारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news