राजनांदगांव

सादगी से मना राहुल का जन्मदिन
19-Jun-2021 1:33 PM
सादगी से मना राहुल का जन्मदिन

   वृक्षारोपण कर कांग्रेसियों ने बांटे मास्क  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 जून।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कांग्रेसियों ने सादगी से उनका जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के खास मौके पर वृक्षारोपण के बाद कांग्रेसियों ने ठेले-खोमचे कारोबारियों के बीच जाकर मास्क का वितरण किया। कैलाश नगर में जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा और महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वहीं बाजार में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मास्क बांटकर कोरोना से निपटने के उपाय भी लोगों से साझा किया।  
श्री गांधी आज 51 साल के हो गए हैं। राष्ट्रीय राजनीति में गांधी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर संकल्प लिया। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल के बंदिशों के चलते सीमित दायरे में उनका जन्मदिन मनाया। कांग्रेसियों ने कोरोना के विषम परिस्थिति को देखते हुए सादगी के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान सूर्यकांत जैन, मेहुल मारू, नरेश शर्मा, मनीष गौतम, मामराज अग्रवाल, पार्षद अमीन हुद्दा समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।



गरीबों को राशन किट वितरित
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता जितेन्द्र मुदलियार की अगुवाई में गरीब और असहाय तबके को सूखा राशन का किट वितरित किया गया। पेंड्री अटल आवास में श्री मुदलियार की अगुवाई में लोगों को सूखा राशन से भरी थैलियां दी गई। गरीबों को राहत देने के लिए कांग्रेस की ओर से कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोरोनाकाल में लोगों के सामने भूखमरी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। ऐसे में राष्ट्रीय नेता गांधी ने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से गरीबों को मदद करने की अपील की थी। सूखा राशन वितरण के दौरान श्री मुदलियार ने जनता से अपील करते कहा कि गांधी के जन्मदिन पर उन्हें सच्चे दिल से प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि देश को एक युवा नेतृत्व की सख्त जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मौजूदा कार्यकाल देश को पीछे ले जा रहा है। इस दौरान इकरामुद्दीन सोलंकी, महेन्द्र बहादुर सिंह, पिंकी साहू, इशहाक खान, मनीष निर्मलकर, चेतन भानुशाली, सुनील आहुजा, नीतिन बत्रा, अमित कुशवाहा, दुर्गेश साहू, आसिफ खान, प्रीति वैष्णव समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news