छत्तीसगढ़ » दुर्ग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर 20 जनवरी । बेरोजगार किसान मोर्चा ने देवरी बागनदी से प्रमुख मार्गों में पडऩे वाले गांवों में नुक्कड़ के माध्यम से जन समर्थन जुटाते हुए हुए राजनांदगांव जिला में प्रवेश किया। जहां उरईडबरी में दुर्ग जिला शिव सेना अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, एडव्होकेट सौरभ पोद्दार, मिलान भौमिक व कामेश साहू मोर्चा में शामिल हुए।
रैली को संचालित रायपुर शिव सेना जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख व हिमांशु शर्मा कर रहे हैं रायपुर से प्रदेश सचिव एच. एन. सिंह, सूरज साहू, संजय नाग, चंदन सोनी, आयुष दास, गिरीश सोनी, प्रफुल साहू, विक्की निषाद, कमलाकर,चंद्रकांत, त्रिलोकीनाथ, कैलाश साहू, विक्की निर्मलकर, आकिब खान साथ चल रहे हैं व रैली के तमाम वीडियो व फोटोग्राफी शिव सैनिक भाई राहुल सोनवानी द्वारा की गई।
रायपुर महिला मोर्चा से ज्योति द्विवेदी, नेहा तिवारी, कोमल तिवारी, ममता गायकवाड़ मार्गों में पडऩे वाले गांवों व बस्तियों में महिलाओं के बीच पर्चा वितरण व समर्थन प्राप्त किया।
बिलासपुर महिला शिव सेना से अनामिका अवस्थी, गौरी गुप्ता, मीना साहू, रामप्यारी, आरती मेहर मोर्चा के साथ रहीं हैं।
मोर्चा में सैकड़ों की संख्या में वाहन व बसों के काफिले में शिवसैनिक गगनभेदी नारों से रैली का उत्सवर्धन किया गया।
जगह जगह लिए जा रहे नुक्कड़ सभा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जनता का अभिवादन व आशीर्वाद लेते हुए रैली ने राजनांदगांव शहर में प्रवेश किया व प्रवेश करते ही 3 जगहों पर सभा संबोधन किया गया।
सभा को तमाम शिवसेना के बड़े पदाधिकारियों ने संबोधित किया तत्पश्चात बेरोजगार किसान मोर्चा राजनांदगांव सिंधू भवन में रात्रि विश्राम के लिए रुका, जहां सामूहिक भोज के पश्चात पार्टी प्रमुख सहित समस्त कार्यकर्ता रात्रि विश्राम के बाद सुबह 10 बजे से पुन: मोर्चा आरंभ कर दुर्ग जिले की ओर प्रस्थान किया गया जहाँ से भिलाई, भिलाई 3, चरोदा होते हुए कुम्हारी से रायपुर में प्रवेश करेगी जहाँ राज्यपाल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।उक्त जानकारी शिव सेना प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 जनवरी। सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक राकेश अस्थाना बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो दिवसीय दौरे पर कल छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। दौरे के दौरान महानिदेशक ने 19 जनवरी को राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात कर ताजा सुरक्षा हालातों के बारे में बताया। सीमा सुरक्षा बल के द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीमा सुरक्षा बल के कार्यों की प्रशंसा की। महानिदेशक ने दौरे के दौरान एसएसबी डीजी विजय कुमार छत्तीसगढ पुलिस से भी मुलाकात की। श्री अस्थाना के साथ एस एल थाउसेन, अतिरिक्त महानिदेशक एव प्रदीप कटियाल, उपमहानिरीक्षक एवं महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय के साथ जिला काकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नक्सल अभियान में तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल तथा वहां के इलाके की स्थिति के बारें में जायजा लिया। इसके साथ ही सीओबी महला एवं नये स्थापित कैंप कटगांव का दौरा भी किया तथा वहां के अधिकारियों व जवानों के साथ मुलाकात कर नये स्थापित कैंप कटगांव के स्थापना में जवानों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। दौरे के दौरान महानिदेशक ने उपस्थित सभी अधिकारियों व जवानों के साथ कोयलीबेड़ा में सैनिक सम्मेलन, कर नक्सल उन्मूलन के लिए किए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी लेते हुए सावधानी से ऑपरेशन करने वाह बल को दिये गये काम को बेहतरीन तरीके से करने को प्रेरित किया। महानिदेशक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाके में रहने वाले आदिवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनका भरपूर मदद करें। दो दिनों के अतिआवश्यक एवं व्यस्ततम कार्यक्रम के बाद महानिदेशक रायपुर हेड क्वार्टर से आज रवाना हुए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण के द्वारा केन्द्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण किया गया। केन्द्रीय जेल के निरीक्षण में सभी पुरूष एवं महिला बैरक में जाकर विचाराधीन बंदियों एवं सजायाफ्ता बंदियों से मुलाकात की गई तथा उनकी समस्याएं सुनी गई।
निरीक्षण में यह विशेष रूप से देखा गया कि जेल में बंदियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए क्या-क्या व्यवस्था की गई है। नवीन बंदी जो जेल में प्रवेश करते है उनके लिए कोविड -19 के संबंध में स्वास्थय चिकित्सा परीक्षण की व्यवस्था क्या है। बंदियों को मास्क दिया गया है अथवा नहीं. बंदियों के मध्य सोशल डिस्टेसिंग रखा जा रहा है अथवा नहीं। केन्द्रीय जेल के निरीक्षण में यह पाया गया कि बंदियों के सामान का निरीक्षण किया गया, जिसमें कोई आपत्ति जनक वस्तुएं अथवा नशा से संबंधित वस्तुएं नहीं पाई गई। बंदियों को दिये जाने वाले भोजन की जांच की गई। भोजन की गुणवत्ता देखी गई तथा भोजन की सामग्री को देखा गया। बंदियों को दिये जाने वाले भोजन को संतोषजनक पाया गया। बंदियों के बैरक की साफ-सफाई देखा गया। कई स्थानों पर साफ-सफाई में कमी पाई गई । निरीक्षण के दौरान 80 वर्ष से अधिक उम्र के बंदियों पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्मय से की जा रही है। बंदियों से पूछताछ की गई कि परिवार वालों से बातचीत हो पा रही है। इस पर बंदियों ने बताया कि पहले बात नहीं हो पा रही थी। राजेश श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश/अघ्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा केन्द्रीय जेल दुर्ग के अधीक्षक के साथ बैठक ली तथा उन्हें केन्द्रीय जेल दुर्ग के निरीक्षण में पाई गई कमियों एवं अव्यवस्थाओं से अवगत कराया गया तथा तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदियों के स्वास्थय एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जेल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। महिला जेल में कुल 6 नाबालिग बच्चे हैं, जो महिला कैदी के संरक्षण में है उन बच्चों की पढाई सुनिश्चित करने हेतु कार्य किये जाने का निर्देश दिया गया। केन्द्रीय जेल दुर्ग के निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन सिंह कोर्राम एवं सचिव राहूल शर्मा भी उपस्थित रहें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय के हाईटेक हुये पुस्तकालय की सेवाओं का अपर संचालक, उच्च षिक्षा विभाग चंदन त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। पुस्तकालय में आरएफआईडी के शुभारंभ को उन्होने पुस्तकालय सेवाओं को विद्यार्थियों के पक्ष में और अधिक त्वरित बनाने में उपयोगी बताया। उन्होंने ग्रंथालय की सेवाओं का निरीक्षण करते हुये इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुस्तकालय की ई-लायब्रेरी सेवा से लाभांवित विद्याथिर्यों के संख्या एवं उनको होने वाली समस्याओं का अध्ययन करने हेतु पुस्तकालय स्टाफ को प्रोत्साहित किया। उच्च स्तरीय निरीक्षण टीम में अतिरिक्त संचालक डॉ एस सी तिवारी, अपर संचालक एच एस कर, रूसा प्रभारी डॉ जी. धनश्याम एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुल सचिव आर एल देवांगन सम्मिलित हुए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएन सिंह ने पुस्तकालय में चल रहे पुस्तकालय कम्प्यूटरीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में निरीक्षण टीम को विस्तृत विवरण दिया। पुस्तकालय समिति के संयोजक डॉ एके खान ने पुस्तकालय सेवाओं के बारे में जानकारी दी. महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष विनोद कुमार अहिरवार ने हाईटेक पुस्तकालय की सम्पूर्ण कार्यविधि/ तकनीकि एवं ई-पुस्तकालय की सेवाओं को प्रदर्षित कर निरीक्षण टीम को अवगत कराया। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान उच्चशिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वयं ई-लायब्रेरी एवं उच्चस्तर टेक्नॉलाजी आरएफआईडी का संचालन कर उसके बारे में जिज्ञासा शांत की। निरीक्षण टीम ने एमलिब. के विद्याथिर्यों के लिये आयोजित प्रशिक्षण एवं महाविद्यालय में संचालित मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है, कि पूरे प्रदेष के शासकीय महाविद्यालयों में मात्र साइंस कालेज, दुर्ग ही पहला ऐसा महाविद्यालय है, जिसके पास इस तरह की सुविधाये उपलब्ध हैं। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुये इस अवसर पर पुस्तकालय के कर्मचारी राजलक्ष्मी पाण्डेय, मनोज तिवारी, अनुराग पाण्डेय, संतोष चंन्द्राकर एवं पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित थे।
दुर्ग, 20 जनवरी। नगर निगम के पुलगांव स्थित गौठान में गोधन योजना के तहत 10 रु. की दर से वर्मी खाद की बिक्री की जा रही है।
दुर्ग शहर के खेतिहर किसान प्रमोद कुमार, एके मिश्रा, आरएस राजपूत सहित 50 लोगों को अब तक 2.54 च्ंिटल वर्मी खाद की विक्रय किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने शहर वासियों एवं खेतिहर किसानों से अपील कर कहा है कि अच्छा बेहतर फसल के लिए वर्मी खाद अवश्य लेकर जॉए। वर्मी खाद का अवश्य उपयोग कर अपने फसल को बढ़ायें । उन्होंने कहा कि बहुत ही सस्ते दर पर बेहतर खाद का उपयोग अपने खेतों में करें।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत शासन के महत्वपूर्ण गोधन योजना का सफल संचालन नगर पालिक निगम द्वारा किया जा रहा है।
अनाज के स्टॉक का सत्यापन व जुटाई अन्य जानकारियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। भारत सरकार के खाद्य विभाग की केंद्रीय टीम असिस्टेंट डायरेक्टर फू ड प्रीति शुक्ला के नेतृत्व में जांच के लिए पहुंची है। उक्त टीम ने खाद्य गोदामों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने वहां मौजूद स्टाक का सत्यापन करने के साथ-साथ अन्य जानकारियां जुटाई।
केंद्रीय टीम सबसे पहले बोरई स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात ग्राम करंजा भिलाई में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने कृषि उपज मंडी दुर्ग मंडी स्थित गोदामों में भी गई। केंद्रीय टीम ने इन सभी जगहों पर रखे गए चावल की गुणवत्ता की जांच की साथ ही स्टाफ कम या ज्यादा तो नहीं है इसका भी सत्यापन किया। इन सभी जगह पर नॉम्र्स का पालन किया जा रहा है या नहीं इसका परीक्षण कर टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों भी जुटाई गई निरीक्षण के दौरान डीएम नाम अकाश राही, सहायक खाद्य अधिकारी आनंद मिश्रा,तारेंद्र सिंह अत्री आदि भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार भारत सरकार के केंद्रीय टीम का दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले में 18 से 25 जनवरी तक निरीक्षण दौरे के मद्देनजर अमले को अलर्ट कर दिया था। टीम के आगमन के मद्देनजर मुख्य मार्गों के आसपास के चावल एवं धान उपार्जन केंद्र, संग्रहण केंद्र,एफपीएस में निरीक्षण के संभावना के मद्देनजर गुणवत्ता व्यवस्था, स्टैकिंग, सुरक्षित भंडारण,साफ -सफाई,स्टॉक अपडेट रखने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान रखने कहा गया था।
दुर्ग, 20 जनवरी। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने अपराध दर्ज कराया है। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक विवेकानंद आश्रम रायपुर निवासी आरोपी मनीष धीवर (35) की पहचान पीडि़ता से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी थी। कुछ माह पूर्व आरोपी ने पीडि़ता को एक लाज में बुलाया उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद से आरोपी उसके साथ लगातार अनाचार करता रहा। जब पीडि़ता ने उससे शादी के लिए दबाव बनाया तो वह आनाकानी कर रहा था।
लगातार चोरियों से कारोबारियों में दहशत
दुर्ग, 20 जनवरी। पूर्व में हुई एक ही दिन में 5 दुकानों में चोरी के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हंै। वही बीती रात एक और मोबाइल दुकान के खिडक़ी का कांच तोडक़र अज्ञात चोर ने मोबाइल एवं नगदी रकम की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक सिंधिया नगर दुर्ग निवासी धरमसिंह की पोलसायपारा में आईडीबीआई बैंक के सामने नवजोत मोबाइल के नाम से शाप है। प्रार्थी 18 जनवरी की रात को दुकान बंद कर घर चले गया था. 19 जनवरी की सुबह लगभग पौने दस बजे धरमसिंह दुकान पर पहुंचा तो ताला बाहर से बंद था। ताला खोलकर अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान के प्रथम तल की खिडक़ी का कांच टूटा हुआ था। दुकान में रखे नए व पुराने मोबाइल, गल्ले में रखे 3800 रुपए की चोरी अज्ञात चोर ने कर ली थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत 97, 800 रुपए आंकी गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। शहर के मध्य गौरव पथ पद्मनाभपुर में 37 एकड़ में फैले पोल्ट्री फार्म में हाई अलर्ट जारी किया गया है। विधायक अरुण वोरा ने प्रबंधक शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र से चर्चा कर बर्ड फ्लू रोकने आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने एवं इस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर मृत पक्षियों की सूचना मिलते ही जरूरी जांच कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। साथ ही नगर निगम को भी पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को इसकी रोकथाम एवं जैव सुरक्षा के लिए सभी नियमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि राज्य शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा भी शहर के पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए शासकीय एवं अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों एवं पोल्ट्री व्यवसायी केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश जारी किया गया है।
फार्म प्रबंधक एस के यादव ने बताया कि रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाए गए हैं, एंट्री गेट पर व्हील डिप बनाकर एंटी वायरल पानी भरा गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति एवं वाहन का प्रवेश निषिद्ध है। चारों शेड एवं अहाते के चारों ओर लगातार चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया जा रहा है। वोरा ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कोरोना का खतरा टला नहीं है, ऐसे में बर्ड फ्लू को हर हाल में रोकना होगा। इस दौरान पशु चिकित्सक निधि टेम्बुलकर,ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद,राजेश शर्मा,हेमू तिवारी,संजय धनकर मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 19 जनवरी। ऋतंभरा साहित्य समिति के वार्षिकोत्सव का आयोजन। रविवार को कुर्मी भवन कुम्हारी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन्नू लाल परगनिहा समाजसेवी, विशेष अतिथि साहित्यकार जितेन्द्र कुशवाहा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी, विशिष्ट अतिथि निश्चय वाजपेयी साहित्यकार व समाजसेवी थे। ऋतंभरा साहित्य समिति के अध्यक्ष नारायण वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि मन्नू लाल परगनिहा ने इस अवसर पर कहा लेखक कलम की ताकत से दुनिया बदल सकता है। मैं अंचल की 35 वर्ष पुरानी संस्था ऋतंभरा साहित्य समिति के कलमवीरों को नमन करता हूं। आपके हाथों में देश का भविष्य है।
विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र कुशवाहा ने ग्लोबलाइजेशन के खतरे से आगाह करते हुए कहा कि 5000 किमी दूर से आए छोटे से वायरस ने हमारे परिवेश को तहस-नहस कर दिया है. आज हमें संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कविताई माहौल बनाते हुए कहा डाल से टूटे तो बिखर जाएंगे। फिर ये पत्ते न जाने किधर जाएंगे।
अध्यक्ष नारायण वर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा संस्था द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ऋतंभरा सम्मान इस बार आशीष यादव, थाना प्रभारी कुम्हारी को दिया जा रहा है। कोरोना काल में उदात्त मानवीय सेवा और सोशल पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न के साथ ऋतंभरा सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
संस्था का प्रतिवेदन सचिव सुरेश वाहने द्वारा पढ़ा गया। उन्होंने कहा संस्था की नियमित गोष्ठियों और आयोजनों से ऋतंभरा साहित्य समिति की पहचान बनी है। इसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सतत् और जीवंत योगदान रहा है। संस्था के द्वार सभी सृजनरत रचनाकारों के लिए खुले हुए हैं।
इसके पश्चात कवयित्री मधु तिवारी की तीन कृतियों कोशिश, आईना और आपातकालीन सृजन फुलवारी का विमोचन अतिथियों के करकमलों से हुआ। उनकी कृतियों पर समीक्षात्मक टिप्पणी साहित्यकार एवं पत्रकार विक्रम शाह ठाकुर ने दी ।
उन्होंने कहा कि मधु तिवारी की रचनाएं कीसी सीमाओं में बंधी नहीं है। उन्होंने समाज में फैले विद्रुपताओं से लेकर मानवीय संबंधों के तमाम पहलुओं पर भी अपनी कदम चलाई है। इसके साथ ही ईश्वर के प्रति अपनी आस्था को भी अपनी कविताओं में बखूबी प्रस्तुत किया है।
पश्चात अतिथियों द्वारा वरिष्ठ लोक कलाकार व साहित्यकार हेमलाल साहू निर्मोही की सद्य: प्रकाशित कृति कोदो के जर छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह भी विमोचित की गई। उनकी कृति पर रवीन्द्र कुमार थापा ने समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कृति के संपादक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे. कवि बिसरूराम कुर्रे की तीन कृतियों पर समीक्षा आलेख सुरेश वाहने द्वारा पढ़ा गया।
संस्था द्वारा संस्था के ऊर्जावान रचनाकारों मधु तिवारी, हेमलाल साहू निर्मोही, बिसरूराम कुर्रे, कामता प्रसाद दिवाकर को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से अध्यक्ष नारायण वर्मा व पदाधिकारियों ने आमंत्रित अतिथियों को शाल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान किया।
इस अवसर पर आमंत्रित कवियों व कवयित्रियों ने कविता पाठ भी किया जिसमें मुख्य रूप से सूर्य प्रकाश कुशवाहा, मधु तिवारी, जागृति मिश्रा, सुनिता परगनिहा, मीना वर्मा, शशिकिरण वर्मा, कामिनी निर्मलकर, मीना देशमुख, नीलम जायसवाल, शुचि भवि, मोतीलाल श्रीवास्तव, लखन लाल साहू, रज्जाक अहमद, रघुनाथ देशमुख, जगन्नाथ निषाद, नंदलाल यादव, जागृति मिश्रा, यशवंत यश सूर्यवंशी, सुनीता परगनिहा, रामाधार शर्मा, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी, ओमवीर करण, हरेन्द्र राठौर, गजेन्द्र द्विवेदी, रवींद्र कुमार थापा, जितेन्द्र पटेल, रामदेव शर्मा, नरेश विश्वकर्मा आदि ने किया। अंत मे संस्था की ओर से प्रतिभागी कवियों व कवयित्रियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आर. डी. राव, बिसरूराम कुर्रे, सूर्य प्रकाश सिंह कुशवाहा, मुरारीलाल साव, बीएल यदु, रामेश्वर शर्मा, मिनेश साहू, प्रियर्शन देव, प्रेमकुमार सोनके, रघुनाथ देशमुख, महेंद्र अग्रवाल, गंगा मढ़रिया, नोहरदास मानिकपुरी, जीएस ठाकुर, सुजीत यादव, गनपत राव, अमृतलाल शर्मा, चुड़ामणी साहू आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश वाहने और नरेश विश्वकर्मा ने किया। एव आभार प्रदर्शन विक्रम शाह ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, साहित्यकार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 जनवरी। महाराष्ट्र देवरी में स्थित धुकेश्वरी माता मंदिर से पूजा अर्चना कर बेरोजगर किसान मोर्चा आरंभ हुआ, जहां सैंकड़ों गाडिय़ों के काफिले में शिव सेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में रैली आरम्भ हुई।
प्रथम नुक्कड़ सभा देवरी चौक पर सम्पन्न हुई सभा को डॉ.आनंद मल्होत्रा, विक्की शर्मा, मधुकर पांडेय, रेशम जांगड़े सहित धनंजय सिंह परिहार ने संबोधित किया। तत्पश्चात वाहनों का काफिला मोर्चा के रूप में गगनभेदी नारों के साथ छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है।
मोर्चा में प्रमुख रूप से शिव सेना, महिला सेना सहित युवा सेना के कार्यकर्ता शामिल हैं। जिनमें बिलासपुर से सुनील कुमार झा, जांजगीर चांपा से ओंकार सिंह गहलोत, बेमेतरा से राजकुमार तिवारी, कांकेर से चंद्रमौली मिश्रा, जगदलपुर से अरुण पांडेय, बलौदाबाजार से संतोष यदु, बालोद से शंकर चैनानी, राजनांदगांव से राकेश श्रीवास्तव सहित वरिष्ठों में सुनील कुकरेजा, दिनेश सिंह,कृष्णा यादव, राजेश ठवारे, संजय नाग, शशांक देशमुख, हिमांशु शर्मा, संतोष कुमार, ज्योति सिंह, नेहा तिवारी, कोमल तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी प्रमुख रूप से अपनी भागीदारी दे रहे हैं।
उपरोक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 जनवरी। कॉलेज की महिला प्रोफेसर की चलती दुपहिया वाहन से बिना नंबर की बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े पर्स लूटकर फरार हो गए । लूटे गए पर्स में मोबाइल फोन, पेन ड्राइव एवं कॉलेज के दस्तावेज रखे थे। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस द्वारा उठाई गिरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।
भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक नेहा द्विवेदी मैत्री कुंज शिल्पगंगा अपार्टमेंट के पीछे सरबानी गोस्वामी के मकान में निवास करती है। खालसा कलेज दुर्ग में प्रोफेसर है। कल शाम को कलेज से छुटटी होने के बाद अपनी दुपहिया वाहन क्र सीजी 04 के एस 8832 से वापस घर मैत्री कुंज आ रही थी।
दुपहिया वाहन के पायदान पर पैर के पास लेडिज हेंड बैग रखी थी। जिसमें एक मोबाईल रेडमी नोट 06 प्रो ,बैक ऑफ इंडिया का पासबुक एवं एक चैकबुक , पेंनड्राईव , कलेज एवं युनिवर्सिटी से सबंधित कागजात आर.डीसी का चलान सहित एवं एक्टीवा का आर सी बुक, कलेज से संबंधित एवं घर के आलमीरा की चाबियां थी। जुमला कीमती करीबन 5000/रू करीबन 16.15 बजे तालपुरी ए ब्लाक गेट नं 01 के पास पहुंची थी की पीछे से आये बिना नंबर की मोटर सायकल में दो लडके उम्र करीबन 28 से 30 के बीच के रहे होंगे के द्वारा स्कूटी के सामने पैर के पास रखे बेग को लूट कर भाग गए।
द्विवेदी द्वारा लुटेरों का काफी दूर तक अपने दुपहिया वाहन से पीछा भी किया गया लेकिन उनके बिना नंबर की बाइक की गति तेज होने के कारण वे फरार हो गए। पति विवेक कुमार द्विवेदी के साथ शाम करीब 6 बजे पहुंचकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी। होम आइसोलेशन इंचार्ज डॉ. रश्मि भुरे (कलेक्टर की पत्नी) ने जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाकर हेल्थ वर्करों का हौसला बढ़ाया।
कोरोना टीका लगने के बाद डॉ. रश्मि ने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लगवाने में कोई भी कोरोना वारियर्स झिझक न करे। यह टीका रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है. लेकिन टीके लगने के बाद यह भी जरूरी है कि कोविड 19 के नियमों का उसी तरह पालन करें, जैसा पहले से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीके लगने के बाद हल्का बुखार, बदन दर्द, सर्दी खांसी हो सकती है, लेकिन वह भी एक-दो दिन में सामान्य उपचार से ठीक भी हो जाएगी।
जिला अस्पताल दुर्ग में सोमवार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे व डॉ. रश्मि भुरे पहुंचे। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर ने उन्हें टीकाकरण केन्द्र ले जाकर वहां की स्थितियों का अवलोकन कराया। इस बीच डॉ. रश्मि भुरे को कलेक्टर की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीन लगाया गया।
वैक्सीन लगने के बाद उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर टीका लगा है वहां मसाज, मालिश व सिकाई नहीं किया जाना है। जिन्हें पहला टीका कोविशील्ड लगा है, 28 दिन बाद उन्हें वही कोविशील्ड का दूसरा डोज लगेगा। जिला अस्पताल के टीकाकरण केन्द्र में सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर व सीएस डॉ. पी. बालकिशोर ने कोरोना वारियर्स से टीके के बाद की स्थिति की जानकारी ली। वहां मौजूद सभी कोरोना वारियर्स ने बताया कि टीके के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। सीएमएचओ ने कहा कि अगर कोई परेशानी होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया जाना चाहिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थियों हेतु होने वाली सोलह विषयों की आरडीसी की बैठक सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर हॉल में आरंभ हुई। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं सहा. कुलसचिव, हिमांशु शेखर मंडावी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रथम दिन बायोटेक्नालॉजी तथा अंग्रेजी विषय की आरडीसी की बैठक आयोजित हुई। दोनों विषयों में चार-चार शोधार्थियों की शोध संक्षेपिका अर्थात सिनाप्सिस तथा उनके द्वारा किये जाने वाले पीएचडी संबंधी शोध कार्य का परिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने स्वयं आरडीसी की बैठक में उपस्थित रहकर शोधार्थियों को उनके शोध कार्य से संबंधित रचनात्मक सुझाव दिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी। नगर निगम में पार्किंग घोटाले के विरोध में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता रितेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख पार्किंग में चल रहे जनता से अवैध वसूली लगभग 1 वर्ष से इन पार्किंग के ठेके को निरस्त कर दुर्ग नगर निगम के शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है, परंतु यहां से प्राप्त रकम का कोई हिसाब किताब नहीं है। पूर्व में नगर निगम आयुक्त द्वारा जांच दल बनाया गया था, जिसमें जांच अधिकारी के रूप में राजेश पांडे एवं प्रकाश थवानी ने अपनी जांच रिपोर्ट में पिछले 1 वर्षों से चल रहे भर्राशाही एवं अवैध वसूली को स्पष्ट प्रदर्शित किया है। इस रिपोर्ट में जांच अधिकारियों द्वारा ठेकेदार का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के रितेश शर्मा ने कहा कि दुर्ग के महापौर से दुर्ग नगर निगम के शासन व प्रशासन के लोग संभाले नहीं जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि महापौर से अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाली जा रही है और न ही आपके एमआईसी मेंबर किसी भी कार्यों में रुचि ले रहे हैं। पूरे दुर्ग नगर निगम की हालत खस्ता हो चुकी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के रितेश कुमार शर्मा, सत्यवीर यादव, नीरज तिवारी, तारेंद्र तन्डिया, किशोर सोनकर, प्रिंस जॉय, महेंद्र सोनकर, जयप्रकाश मटियारा, आकाश बघेल, नीरज पटेल, अमित पटेल, विराज चौहान, रिंकू शुक्ला, विजय निर्मलकर, पुरषोत्तम मटियारा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी। आम किसानों को उनके क्षेत्र के आरईओ कौन है यह पता ही नहीं होता। जनपद पंचायत दुर्ग के कृषि समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाते हुए सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब सभी आरईओ को अपने मुख्यालय में कार्यालय का बोर्ड लगाना होगा।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि ज्यादातर किसान जानते ही नहीं है कि उनके क्षेत्र का आरईओ कौन है। आरईओ जब अपने क्षेत्र में जाते हैं तो गिने-चुने किसानों से मिलकर घूम कर लौट आते हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए कृषि समिति के सभापति राकेश हिरवानी ने कहा कि क्षेत्र के सभी आरईओ अब मुख्यालय में बोर्ड लगाएंगे। उक्त बोर्ड में उनके मुख्यालय में बैठने का दिन, समय का भी अनिवार्य रूप से उल्लेख किया जाए ताकि आम किसान भी आसानी से आरईओ से मुलाकात कर अपनी समस्या रख सके। बैठक में चंदखुरी गौठान समिति अध्यक्ष एवं आरईओ के बीच विवाद का मुद्दा भी उठा। मामले में जांच कर समस्या का समाधान करने का निर्णय लिया गया। समिति की बैठक पहली बार उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में हुई।
जहां विभाग के अधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं अन्य आमंत्रित अतिथि सदस्यों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। बैठक में बताया गया यहां किसानों का उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो कि खुले में आयोजित होती है। सदस्यों ने बैठक में तत्काल उद्यानिकी विभाग में किसान प्रशिक्षण केंद्र भवन निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया। बैठक के दौरान ही कंप्रेशर स्पेयर वितरण योजना की शुरुआत की गई। इस दौरान योजना के लाभार्थी किसानों को इसे वितरित की गई। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित जिला पंचायत दुर्ग कृषि समिति सभापति योगिता चंद्राकर, दुर्ग जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, मनीष चंद्राकर, दीपिका, प्रीति वैष्णव, माहेश्वरी हंकारा, कुबेर सिंह, श्री वासनिक आदि मौजूद थे।
दुर्ग, 19 जनवरी। शहर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने सोमवार को राजभवन जाकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उइके से सौजन्य भेंट की एवं पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 जनवरी। थाना अमलेश्वर के अंतर्गत ग्राम भोथली में खलियान में रखे 45 एकड़ के पैरावट में लगी भीषण आग को 1 घंटे की मशक्कत के बाद कंट्रोल रूम भिलाई में तैनात अग्निशमन दल के द्वारा आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना 18-19 जनवरी की दरमियानी रात की बताई गई है। आग लगने का कारण धूम्रपान के शौकीन व्यक्ति द्वारा जलती हुई तीली बीड़ी अथवा सिगरेट पैरावट में फेंका जाना बताया गया है। पुलिस ने किसान को 45 हजार रुपए का नुकसान होना बताया है।
थाना अमलेश्वर पुलिस के मुताबिक ग्राम भोथली के किसान हेमलाल चेलक के द्वारा बायपास से लगे अपने खलियान में 45 एकड़ खेत का पैरावट भंडारण कर रखा गया था। बीती रात्रि 12.45 बजे के लगभग 112 को आगजनी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर थाना अमलेश्वर स्टाफ के द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कंट्रोल रूम भिलाई को भी सूचित किया गया था। जिस पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात अग्निशमन वाहन को तत्काल घटनास्थल भेजा गया। जिसके द्वारा 1 घंटे की मशक्कत में इस भीषण आग पर काबू पाया गया। इस दौरान अग्निशमन दल के द्वारा करीब 16 फेरे पानी से बौछार की गई। आगजनी भीषण होने के कारण दुर्ग फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का भी बैकअप रखा गया था।
पुलिस ने बताया कि किसान का खलियान बायपास रोड रायपुर के किनारे स्थित है। रात्रि में गुजरते हुए धूम्रपान के शौकीन व्यक्ति के द्वारा माचिस की जलती हुई तीली अथवा जलता हुआ बीड़ी, सिगरेट पैरावत पर फेंक दिए जाने के कारण आगजनी घटना होने की आशंका है। फिलहाल इस आगजनी की घटना में किसान को 45000 रुपए का नुकसान होना बताया गया है।
देवरी-बाघनदी से रायपुर तक आज से बेरोजगार किसान मोर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 जनवरी। शिवसेना द्वारा नगरनार मोर्चा के बाद अब बेरोजगार किसान मोर्चा की तैयारी शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु चारामा से जगदलपुर नगरनार तक शिवसेना ने मोर्चा निकाला था और यह मांग की थी कि निर्माणाधीन नगरनार प्लांट में 60 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार और 20 फीसदी अन्य जिले एव 20 फीसदी टेक्नीशियन अन्य के अनुपात भागीदारी सुनिश्चित करें। सरकार को यह घोषणा करना पड़ा कि नगरनार प्लांट का अगर निजीकरण हुआ तो छत्तीसगढ़ सरकार खरीद लेगी। इस कार्यक्रम के बाद अब शिव सेना ने बेरोजगार किसान मोर्चा की तैयारी शुरू कर दी है यह मोर्चा 18 से 20 जनवरी तक चलेगी।
शिव सेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगार और किसानों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर शिव सेना प्रदेश इकाई द्वारा बेरोजगार किसान मोर्चा की तैयारी शुरू कर दी है। शिवसैनिक 18 जनवरी को देवरी रवाना होंगे और दूसरे दिन यह मोर्चा 19 जनवरी को सुबह 10 बजे देवरी से निकलेगा और राजनांदगांव दुर्ग भिलाई होते हुए राजधानी रायपुर पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी के पूर्व कोई ठोस व्यवस्था न करने के कारण आज 60 फीसदी धान खरीदी हुई नहीं है और कई धान खरीदी केन्द्र बंद हो गए। धान खरीदी केन्द्रों में धान का उठाव नहीं हो रहा है, बारदाना नहीं है यही वजह है कि किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में 21 लाख से अधिक किसानों ने शासकीय सोसायटी में धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है पिछले साल की अपेक्षा 10 प्रतिशत किसानों की संख्या बढ़ी है उसके बाद भी अधिकारियों ने जमकर लापरवाही बरती। पहले नवम्बर माह से फरवरी माह तक धान खरीदी की जाती थी। लेकिन इस बार दिसम्बर माह से जनवरी माह तक केवल 41 दिन ही धान खरीदी हो रही है। अधिकारियों ने धान खरीदी के पूर्व कोई ठोस योजना तैयार नही की थी। यही वजह है कि 30 प्रतिशत की धान खरीदी हुई नही थी। और पूरी व्यवस्था चरमरा चुकी है। कई सोसाइटीयों में धान रखने के लिए जगह नही होने एवं बारदाना भी समाप्त होने के कारण दो - दो तीन तीन दिन तक बंद हो चुकी है।
विक्की शर्मा ने कहा कि पूर्व में मिलर्स एवं संग्रहण केन्द्र स्वयं हमाल लेकर आते थे लेकिन इस बार अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि हमाल की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। अगर सोसायटी के हमाल ट्रकों में धान भरने का काम करेंगे तो तौल और बारदाना की सिलाई कौन करेगा।
अरबो रूपये का धान खरीदी केन्द्रों में पड़ा हुआ है अगर मौसम खराब हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। अधिकारियों द्वारा यह निर्देश जारी की जा रही है कि अब किसानों के ही बारदाना में धान खरीदी की जायेगी लेकिन इस बात को नजर अंदाज किया गया कि किसानों के पास प्लाटिक की बोरी है जूट की बोरी कहां से लाएंगे। उधर बारदाना की दाम डबल हो गई है इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। उक्त मांग को लेकर शिवसेना जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जनवरी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा पीडि़ता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। बाद में पीडि़ता के पति ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा कर उसे फंसा देने की धमकी देते हुए मायके में छोड़ दिया। ससुराल पक्ष में पीडि़ता के पति, सास, ससुर, देवर, ननद के खिलाफ धारा 498 ए, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार हुडको भिलाई निवासी पीडि़ता का विवाह एमजे कॉलेज रोड जलगांव (महाराष्ट्र) निवासी से 9 मार्च 2019 को हुआ था। शादी के दूसरे ही दिन से पीडि़ता को कम दहेज लाने की बात कहकर मानसिक प्रताडऩा देने लगे थे। बारह दिन बाद पूरा परिवार जलगांव से कल्याण मुंबई शिफ्ट हो गया। वहां पर शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा देकर पीडि़ता को घर से निकाल दिया गया था। वहां से पीडि़ता पहले अपनी बहन के यहां होशंगाबाद चली गई, फिर मायके भिलाई में आकर रहने लगी थी।
ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाडिय़ों को सम्मानित कर टर्फ कोर्ट बनाने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जनवरी। सिविल लाइन स्थित शीतला मंदिर के सामने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में लंबे समय तक उपेक्षित रहे खेल मैदान को संवारने के लिए दुर्ग विधायक अरुण वोरा आगे आए हैं। उन्होंने रविवार को ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय हॉकी खिलाडिय़ों को मैदान में सम्मानित कर मैदान को हॉकी ग्राउंड बनाने एवं शासन से राशि लेकर टर्फ कोर्ट बनवाने की घोषणा की।
गौरतलब है कि सिविल लाइन स्थित मैदान शहर के बीचों-बीच स्थित ऐसा मैदान है, जहां मल्टीपर्पस मिनी स्टेडियम बनने की संभावना है किंतु यह ग्राउंड लंबे समय से उपेक्षित रहा है। सप्ताह भर पहले ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, वार्ड पार्षद नजहत परवीन एवं प्रकाश गीते के आग्रह पर विधायक वोरा के निर्देश पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सहित मैदान का दौरा किया था, जिसके बाद मैदान में काफी सुधार देखने को मिला।
रविवार को खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में वोरा ने कहा कि दुर्ग ने देश को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। अभी भी शहर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, जल्द से जल्द शासन से राशि लेकर इस मैदान को टर्फ कोर्ट बना के राष्ट्रीय खेल हॉकी को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी सबा अंजुम, कोच तनवीर अकील, ओलंपियन रेणुका यादव, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, एमआईसी हामिद खोखर, इरफान, शफी अहमद, योगेश बघेल, जसपाल सिंह, विनीता नावघरे, अंसार अहमद, सुधीर बाघ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग, 18 जनवरी। शादी का झांसा देकर कई महीनों से रेप करने वाले आरोपी को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेन्द्र महतो बिहार का रहने वाला है और वह दुर्ग स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता था। उसकी कंपनी के पास ही एक दुकान में 20 वर्षीय पीडि़ता भी कार्य करती थी। इस दौरान दोनों की पहचान बढ़ी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। आरोपी ने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार अनाचार किया। जब पीडि़ता गर्भवती हुई तो उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा। अपने मोबाइल को बंद कर दिया। मिलना-जुलना भी छोड़ दिया। इससे परेशान पीडि़ता ने जेवरा सिरसा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जनवरी। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हमर अंगना योजना के तहत ग्राम रसमड़ा में घरेलू हिंसा नशा मुक्ति एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सर्वे की जा रही है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल शर्मा ने बताया कि ग्राम रसमड़ा में लगभग 200 घरों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें सचिव एवं पैरालीगल वालंटियर द्वारा घरेलू हिंसा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में एवं सजा के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। सचिव ने बताया कि घरेलू हिंसा अधिनियम के अनुसार घरेलू हिंसा का संबंध में प्रतिवादी के किसी कार्य, लोप या आचरण से है। जिससे व्यथित व्यक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन या किसी अंग को हानि या नुकसान हो, इसमें शारीरिक एवं मानसिक उत्पीडऩ लैंगिक शोषण मौखिक और भावनात्मक शोषण व आर्थिक उत्पीडऩ शामिल हंै। व्यथित व्यक्ति और उसके किसी संबंधी को दहेज या किसी अन्य संपत्ति की मांग के लिए हानि या नुकसान पहुंचाना भी इसके अंतर्गत आता है।
सचिव के द्वारा यह बताया गया कि घरेलू हिंसा एक अपराध है। यह जानने के बावजूद इससे जुड़े ज्यादातर मामले सामने आ नहीं पाते हैं। कई बार घर परिवार के डर से तो कई बार समाज में इज्जत के डर से लोग इसे जाहिर नहीं होने देते हैं। ऐसे में पीडि़त प्रताडि़त होती रहती है और पीड़ा देने वाला अपनी बर्बरता करता रहता है।
श्रमिक वर्ग की अधिकता को देखते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 के तहत असंगठित श्रमिकों को विधिक सहायता पहुंचाए जाने हेतु विधिक जागरूकता के घरों का सर्वे उपरांत यह पाया गया कि ग्राम रसमड़ा के कुछ ऐसे निवासी हैं, जो कि असंगठित क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं जैसे कि धोबी, मोची, माली, ऑटो चालक इत्यादि जिनका पंजीयन श्रम विभाग के अंतर्गत नहीं हुआ है। जिस कारण उनको शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनमें श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीयन की कार्यवाही भी की जा रही है। नशा मुक्ति को लेकर भी लोगों को जागरूकता किया जा रहा है एवं जल्द ही पुलिस प्रशासन के सहयोग से नशा के रोकथाम हेतु कार्रवाई की जाएगी। रसमड़ा में इन योजनाओं के सफल पूर्ण क्रियान्वयन के उपरांत जिले में स्थित अन्य ग्रामों में भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा।
क्रेता-विक्रेता के खिलाफ समिति दर्ज कराएगी एफआईआर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 जनवरी। पांच दशक के बाद कैलाश नगर कुरूद भिलाई में सार्वजनिक हित की भूमि कुल रकबा 15.2 हेक्टेयर 23 टुकड़ों में विक्रय किए जाने के सौदे के अनाधिकृत विज्ञापन आम सूचना का समाचार पत्रों में 10 जनवरी 2021 को किए जाने का कैलाश नगर वासियों के द्वारा खुलकर विरोध किया गया है। इस अनाधिकृत विज्ञापन के प्रकाशन के पश्चात विक्रेता एवं क्रेता के खिलाफ जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर कैलाश नगर वासियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। कैलाश नगर विकास समिति के द्वारा इस कॉलोनीवासियों के हित में प्रकाशित आम सूचना के खिलाफ शीघ्र अपराध पंजीबद्ध किए जाने का निर्णय लिया गया है। ताकि इस प्रकार की वैधानिक कार्रवाई को रोका जा सके।
ज्ञात हो कि वर्ष 1970 में राजरानी गुप्ता के द्वारा अपनी मालिकाना हक की कई एकड़ भूमि को छोटे-छोटे भूखंड में विक्रय करना शुरू किया गया था। आज 5 दशकों के पश्चात यह छोटे छोटे भूखंड में निर्मित आवास आज पूर्ण कॉलोनी का रूप ले चुके हैं। परंतु राजरानी गुप्ता के द्वारा इन भूखंडों के विक्रय के साथ ही सार्वजनिक हित में सर्विस लाइन धार्मिक स्थल उद्यान एवं स्कूल के लिए भूमि रिक्त रखी गई थी। कैलाश नगर विकास समिति के द्वारा राज रानी गुप्ता की इच्छा के अनुरूप इन सार्वजनिक हित की भूमि में धीरे धीरे सडक़, धार्मिक स्थल एवं शिक्षा के लिए स्कूल का निर्माण एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए उद्यान का निर्माण समय-समय पर करवाया गया है। परंतु 5 दशकों के पश्चात उनकी बहू रश्मि गुप्ता के द्वारा आर्थिक हित को ध्यान में रखते हुए ससुर राजरानी गुप्ता के द्वारा कॉलोनी हित में चिन्हित सार्वजनिक हित की भूमि में उद्यान धार्मिक स्थल रोड सर्विस लाइन के प्रयोजन की भूमि कुल रकबा 15.2 हेक्टेयर जमीन का सौदा कर दिया गया है। ऐसी सूचना का प्रकाशन उनके द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से किया गया है।
इस आम सूचना में रश्मि गुप्ता के द्वारा सूचित किया गया है कि कैलाश नगर कुरूद में उनके मालिकाना हक की जमीन जिसके कुल 23 खसरा नंबर है। कुल रकबा 15.002 हेक्टेयर अव्यवस्थित जमीन है। जिसके विक्रय करने का सौदा कर लिया गया है और बयाने की राशि हाजी खालिद खान पिता पीएम खान निवासी नर्मदा नगर चौक गौरव पथ रिंग रोड 2 बिलासपुर द्वारा किया गया है। ऐसा उनके द्वारा प्रकाशित आम सूचना विज्ञापन में उल्लेखित है।
कैलाश नगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि लगभग 5 दशकों की लंबी अवधि बीत जाने के पश्चात यह कॉलोनी पूर्णता मूर्त रूप ले चुकी है और बसावट के साथ-साथ राजरानी गुप्ता के द्वारा कॉलोनी के सागर खेत में छोड़ी गई इस भूमि का उपयोग भी कॉलोनीवासियों के द्वारा उन्हीं के मंशा के अनुरूप किया जा रहा है। सार्वजनिक प्रयोजन भूमि में आज धार्मिक स्थल, उद्यान, स्कूल रोड और सर्विस लाइन स्थापित है। ऐसे में राजरानी गुप्ता की बहू रश्मि गुप्ता के द्वारा इस प्रकार के अवैधानिक सौदा किया जाना कॉलोनीवासियों के लिए पूर्णता अहित किए जाने वाला निर्णय है। श्रीमती गुप्ता के द्वारा सार्वजनिक जमीनों को निजी जमीन बताकर पूर्णता अनैतिक कार्य किया जा रहा है।
कैलाश नगर विकास समिति के पदाधिकारियों में कंचन सिंह धीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र जवादे के द्वारा श्रीमती गुप्ता के इस तथाकथित निर्णय के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके विरोध में जिला प्रशासन नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन को कैलाश नगर विकास समिति के बैनर तले शिकायत की जाएगी।
बैठक में कहा गया कि पांच दशकों के पश्चात श्रीमती गुप्ता के द्वारा किए जाने वाला यशोदा कैलाश नगर की जनता को गुमराह एवं तिथि पर अमित के जाने का पूरा षड्यंत्र है। कैलाश नगर विकास समिति की बैठक में रूद्र डे ,राजेंद्र सिंह, ए के सिंह भूषण, आशीष घोष, मुकेश सिंह, सुरेश देव नाथ, मनोज पटेल, खुशवंत सिंह वकील सोनकर, जितेंद्र सिंह चहल, ब्रह्मानंद सिंह, बबलू सिंह, शिवम पिल्ले, विनोद सिंह, आर के तिवारी, संदीप पाल, हरे राम मिश्रा उपस्थित थे।
सेक्टर 02 तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, गृहमंत्री ने किया भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 18 जनवरी। नगर पालिक निगम भिलाई के सेक्टर 02 स्थित तालाब का वृहद स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एक करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले तालाब का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य एवं भिलाईनगर विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। तालाब को आकर्षक बनाने के लिए लैडस्केपिंग, ओपन जिम, खेलकूद सामग्री, रात्रि में रंगीन लाइट व भव्य प्रवेश द्वार बनने के साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था होगी।
इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में गृहमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत कर सुवा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में शत्रुहन यादव के परिवार को गृहमंत्री ने शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। यह परिवार विगत 2 वर्षों से तालाब की नि:स्र्वास्थ भाव से तालाब परिसर की साफ सफाई करते आ रहे है।
सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि नगर पालिक निगम, भिलाई के अंतर्गत विभिन्न तालाब, खेल मैदान, उद्यान, सडक़ों का सीमेंटीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व पेवर ब्लॉक लगाने सहित विकास के अन्य कार्य महापौर देवेन्द्र यादव के प्रयास से निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि भिलाई को लंबे समय से देख रहे है, लेकिन जब से देवेन्द्र यादव महापौर बने है सेक्टर एरिया का जो स्वरूप पहले था, उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लगातार सभी सेक्टरों में विकास कार्य होने लगा है, इससे अब भिलाई की खूबसूरती बढऩे लगी है।
इसी कड़ी में आज सेक्टर 02 के तालाब में एक करोड़ 44 लाख की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नागरिकों को बधाई देते हुए इस तालाब के बनने से क्षेत्र के नागरिकों को कॉफी सहुलियत होगी। साथ ही उन्होंने वार्ड के नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए निगम के युवा महापौर देवेन्द्र यादव के द्वारा निगम क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की तारिफ करते हुए बधाई दी।