सामान्य ज्ञान
नादिरशाह (या नादिर कोली बेग़ ) (1688 -1747) फ़ारस का शाह था। उसने सदियों के बाद ईरानी प्रभुता स्थापित की थी। उसने अपना जीवन दासता से आरंभ किया था और फ़ारस का शाह ही नहीं बना, बल्कि उसने उस समय ईरानी साम्राज्य के सबल शत्रु उस्मानी साम्राज्य और रूसी साम्राज्य को ईरानी क्षेत्रों से बाहर निकाला। वो भारत विजय के अभियान पर भी निकला था। दिल्ली की सत्ता पर आसीन मुग़ल बादशाह मुहम्मदशाह को हराने के बाद उसने वहां से अपार सम्पत्ति अर्जित की, जिसमें कोहिनूर हीरा भी शामिल था। इसके बाद वह अपार शक्तिशाली बन गया, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ता गया। अपने जीवन के उत्तरार्ध में वह बहुत अत्याचारी बन गया था। सन् 1747 में उसकी हत्या के बाद उसका साम्राज्य जल्द ही तितर-बितर हो गया।
मुग़ल बादशाह मुहम्मदशाह और नादिरशाह के मध्य करनाल का युद्ध 24 फऱवरी, 1739 ई. में लड़ा गया। इस लड़ाई में नादिरशाह की विजय हुई और मुग़ल सम्राट द्वारा शासित क़ाबुल-कंधार प्रदेश पर अधिकार करके पेशावर स्थित मुग़ल सेना का विध्वंस कर डाला गया। जब मुहम्मदशाह को नादिरशाह के आक्रमण की बात बतलाई गई, तो उसने उसे हंसी में उड़ा दिया। उसकी आंखे तब खुलीं, जब नादिरशाह की सेना पंजाब को रौंधती हुई करनाल तक आ पहुंची थी। मुहम्मदशाह ने अपनी सेना उसके विरुद्ध भेजी, किंतु संवत 1769 (24 फऱवरी, 1739) में उसकी पराजय हो गई। नादिरशाह ने पहले 2 करोड़ रुपया हर्जाना देने की मांग की थी, किंतु उसके स्वीकार होने पर वह 20 करोड़ मांगने लगा।
मुग़लों का खज़़ाना भी उस काल में ख़ाली हो गया था, अत: 20 करोड़ कैसे दिया जा सकता था। जिसके कारण नादिरशाह ने दिल्ली को लूटने और वहां नर संहार करने की आज्ञा प्रदान कर दी। उसके बर्बर सैनिक राजधानी में घुस पड़े और उन्होंने लूटमार का बाज़ार गर्म कर दिया। उसके कारण दिल्ली के हज़ारों नागरिक मारे गये और वहां भारी लूट की गई। इस लूट में नादिरशाह को बेशुमार दौलत मिली थी। उसे 20 करोड़ की बजाय 30 करोड़ रुपया नक़द मिला। उसके अतिरिक्त ढेरो जवाहरात, बेगमों के बहुमूल्य आभूषण, सोने-चांदी तथा अन्य वस्तुएं उसे मिली थीं। इनके साथ ही साथ दिल्ली की लूट में उसे कोहिनूर हीरा और शाहजहां का तख्त-ए-ताऊस (मयूर सिंहासन) भी मिला था। नादिरशाह के हाथ पडऩे वाली शाही हरम की सुंदरी बेगमों के अतिरिक्त मुहम्मदशाह की पुत्री शहनाज बानू भी थी, जिसका विवाह उसने अपने पुत्र नसरूल्ला खां के साथ कर दिया। नादिरशाह दो महीने तक दिल्ली में लूटमार करता रहा था। उसके कारण मुग़लों की राजधानी उजाड़ और बर्बाद सी हो गई थी। जब वह यहां से जाने लगा, तब करोड़ो की संपदा के साथ ही साथ वह एक हजार हाथीहाथी, 7 हजार घोड़े, 10 हजार ऊंट, 100 खोजे, 130 लेखक, 200 संगतराश, 100 राज और 200 बढ़ई भी अपने साथ ले गया था।
ईरान पहुंचकर उसने तख्त-ए-ताऊस पर बैठ कर बड़ा शानदार दरबार किया। भारत की अपार सम्पदा को भोगने के लिए वह अधिक काल तक जीवित नहीं रहा था। उसके कुकृत्यों का प्रायश्चित्त उसके सैनिकों के विद्रोह के रूप में हुआ था, जिसमें वह मारा गया। नादिरशाह की मृत्यु सवत 1804 में हुई थी।
चीन के शानसी प्रांत का वुथाई पर्वत देश के बौद्ध धर्म का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान है । पर्वत पर 58 प्राचीन बौद्ध मंदिर सुरक्षित हैं , जिनमें थांग राजवंश में निर्मित मशहूर नानछान मठ और फ्वोक्वांग मठ शामिल हैं ।
नानछान मठ अर्थात दक्षिण ध्यान मठ चीन में अब तक सुरक्षित सब से पुराना काष्ठ बौद्ध मंदिर है । फ्वोक्वांग अर्थात बुद्ध आलोक मठ में चीन के विभिन्न एतिहासिक कालों में विभिन्न वास्तु शैली पर निर्मित निर्माण एकत्र हुए है , मंदिर की वास्तु कला , मूर्ति कला , भित्ति चित्र तथा लिपिकृति चार किस्मों के करिश्मा माने जाते हैं ।
क्लोरीन पानी के कोलीफार्म बैक्टीरिया को नष्ट करता है इसीलिए पानी को शुद्ध करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन उसका अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह भी है।
भारत में सबसे ज्यादा लोग जलजनित बीमारियों के शिकार होते हैं। जलजनित रोगों की मुख्य वजह उसमें पाए जाने वाले कोलीफार्म बैक्टीरिया होता है। इसको नष्ट करने के लिए पानी में क्लोरीन मिलाया जाता है। पानी में क्लोरीन की स्थिति की जांच टेल पर पहुंचने वाले पानी के जरिए की जाती है। टेल पर ओटी टेस्ट पॉजिटिव मिलने पर ही माना जाता है कि सही मात्रा में क्लोरीन मिली है। टेल तक क्लोरीनयुक्त पानी पहुंचाने के लिए जल संस्थान ने जगह-जगह क्लोरीन मिलाने वाले डोजर लगा रखे हैं। सबसे पहले निर्धारित मात्रा में क्लोरीन जल संस्थान में मिल जाती है। उसके बाद हर मुहल्ले में जलापूर्ति करने वाले पंपों से भी क्लोरीन मिलाकर आगे भेजा जाता है। पाइपलाइन पुरानी होने के कारण जगह-जगह उसमें गंदगी मिलती है। इसके लिए निर्धारित मात्रा में कईं गुना ज्यादा क्लोरीन पानी में मिलाई जा रही है।
पानी में कैल्शियम हाइपो क्लोराइड मिलाई जाती है जो नुकसानदेह साबित होता है। यह शरीर के ऑक्सीजन के फ्री रेडिकल को समाप्त करता है। पानी में कैल्शियम हाइपो क्लोराइड की वजह से पानी रखने वाले बर्तनों में कैल्शियम की सफेद पर्त जमा हो जाती है। इसकी वजह से जलापूर्ति के पाइपों में कैल्शियम के कण जमा हो जाते हैं। कैल्शियम हाइपो क्लोराइड एक साल्ट है और उसका साइड इफेक्ट होता है। उसकी अधिक मात्रा गैस्ट्रिक म्युकोसा (पेट की लाइनों) को एरिटेट करता है। इससे एसिड का स्राव बढ़ जाता है। एसिड के बढऩे से गैस बनने, अल्सर, बालों के झडऩे, त्वचा के बेरौनक होने के मामले सामने आ रहे हैं।
1. हाइड एक्ट, जो बार-बार समाचारों में आता रहा है, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) रक्षा उपस्कर की पूर्ति के लिए भारत और इजराइल के बीच करार (ब) यूरेनियम की पूर्ति के लिए भारत और कनाडा के बीच करार (स) असैनिक नाभिकीय सहयोग के लिए भारत और यूएसए के बीच करार (द) बाढ़ नियंत्रण के लिए भारत और चीन के बीच करार
2. निम्नलिखित विटामिनों में से किसकी हीनता से मूत्र में बढ़ी हुई कैल्शियम आयन की हानि होती है?
(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन बी5 (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी
3. हुमायूं को अपना राज्य पुन: प्राप्त करने में किसने मदद की?
(अ) गुजरात का बहादुर शाह (ब) सिंध का शाह हुसैन अर्धून (स) फारस का शाह तहमास्य (द) बीकानेर का माल्देव
4. जिस समय 1857 का विद्रोह हुआ, उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी का गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) लार्ड बेंटिंक (ब) लॉर्ड हैस्टिंग्स (स) लॉर्ड डलहौजी (द) लॉर्ड कैनिंग
5. भारतीय स्वातंत्र्य संघर्ष के दौरान साइमन कमीशन का प्रयोजन क्या था?
(अ) जलियांवाला बाग हत्याकांड से संबंधित घटना की जांच करना (ब) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1819 के कार्यकरण की जांच पड़ताल करना (स) भारत में पाश्चात्य शिक्षा के सम्वर्धन की युक्तियों का सुझाव देना (द) डोमिनियन स्टेटस के ढांचे के अंतर्गत भारत के लिए एक संविधान का ढांचा तैयार करना
6. दादाभाई नौरोजी द्वारा लंदन में ब्रिटिश जनता की राय को भारत के पक्ष में प्रभावित करने के लिए स्थापित संगठन का नाम क्या था?
(अ) इंडियन एसोसिएशन (ब) इंडियन लीग (स) ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन (द) ईस्ट इंडिया एसोसिएशन
7. भारत में सर्वप्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा निम्नलिखित में से किस एक स्थान से अंतरिक्ष में रवाना किए गए थे?
(अ) बैकानूर (ब) केप केनावरेल (स) कोरू (द) ताशकंद
8. निम्नलिखित देशों में से किस एक ने एक कक्षा में सूर्य प्रेक्षण उपग्रह स्थापित करने के लिए रॉकेट छोड़ा था?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) इटली (द) जापान
9. निम्नलिखित में से किस एक देश में टाइफून साओमी का प्रकोप हुआ, जो उस देश में पिछले 50 वर्षों में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान था?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) चीन (स) मलेशिया (द) थाईलैंड
10. एलेन जॉनसन सरलीफ के बारे में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?
(अ) पहली महिला, जिसने पृथ्वी के चारो ओर बिना रुकी उड़ान पूरी की (ब) डारफुर क्षेत्र में एक अफ्रीकी महिला मानवाधिकार सक्रियतावादी (स) महिला वैज्ञानिक जिसने पूरे मानव जीनोम अनुक्रम का अर्थ निकाला (द) अफ्रीका की पहली निर्वाचित महिला राज्य प्रमुख
11. चौरी-चौरा कांड, स्वराज्य पार्टी की स्थापना तथा प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत यात्रा का बहिष्कार (1921) किस वाइसराय के शासनकाल की घटनाएं हैं?
(अ) लॉर्ड डार्विन (ब) लॉर्ड रीडिंग (स) क्लीमेंट एटली (द)चेम्सफोर्ड
12. गांधी जी ने ऐतिहासिक डांडी मार्च किसके विरोध में किया था?
(अ) विदेशी कपड़ा (ब) कारतूत में चर्बी (स) भूमि कर (द) नमक कर
13. गांधी-इरविन समझौता कब हुआ?
(अ) वर्ष 1931 (ब) वर्ष 1933 (स)वर्ष 1935 (द) वर्ष 1938
14. भारत छोड़ो का प्रस्ताव कांग्रेस ने कब पारित किया?
(अ) 8 अगस्त, 1939 में (ब)8 अगस्त, 1944 में (स)8 अगस्त, 1941 में (द) 8 अगस्त, 1942 में
15. भारत का संसदीय प्रजातंत्र किस देश से सबसे अधिक प्रभावित है?
(अ) रूस (ब) अमेरिका (स) पाकिस्तान (द) ब्रिटेन
16. संविधान के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्देश्य प्रस्ताव का संबंध किससे है?
(अ) डॉ. जाकिर हुसैन (ब) जवाहरलाल नेहरू (स) वल्लभभाई पटेल (द) उक्त सभी
17. राष्टï्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवादों का विनिश्चय कौन करता है?
(अ) उच्चतम न्यायालय (ब) संसद (स) हाईकोर्ट (द) प्रधानमंत्री
18. परम 10,000 कहां विकसित हुआ?
(अ) बंगलौर (ब) हैदराबाद (स) मुंबई (द) पूना में
19. शिवसमुद्रम जल प्रपात किस नदी पर स्थित है?
(अ) गंगा (ब) यमुना (स) कावेरी (द) गोदावरी
20. चायनामैन शब्द किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) हॉकी (स) तैराकी (द) बैडमिंटन
21. निशीथ किस भाषा में लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तक है?
(अ) तमिल (ब) उडिय़ा (स) गुजराती में (द) मराठी
22. जय जवान-जय किसान- जय विज्ञान का नारा किसने दिया था?
(अ) अटलबिहारी वाजपेयी (ब) स्व. इंदिरा गांधी (स) नरसिम्हा राव (द) वी.पी. सिंह
23. हम अपने सिर-कंधों पर वायु का कितना भार वहन करते हैं?
(अ)15.4 टन वजन (ब) 3 टन वजन (स) 10 टन वजन (द) 9 टन वजन
24. हिंदू धर्म के सिद्धांतों में इसका समावेश नहीं है?
(अ)कर्मफल (ब) पुनर्जन्म (स) अवतारवाद (द) वर्गवाद
25. पहले सुमेरिया में लेखन कला का विकास हुआ?
(अ)ई.पू.2500 (ब)ई.पू. 3500 (स)ई.पू. 4500 (द)ई.पू. 5500
-------
सही जवाब- 1.(स) असैनिक नाभिकीय सहयोग के लिए भारत और यूएसए के बीच करार, 2.(ब) विटामिन बी5, 3.(स) फारस का शाह तहमास्य, 4.(द) लॉर्ड कैनिंग, 5.(ब) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1819 के कार्यकरण की जांच पड़ताल करना, 6.(द) ईस्ट इंडिया एसोसिएशन, 7.(अ) बैकानूर, 8.(द) जापान, 9.(ब) चीन, 10.(द) अफ्रीका की पहली निर्वाचित महिला राज्य प्रमुख, 11.(ब) लॉर्ड रीडिंग, 12.(द) नमक कर, 13.(अ) 1931, 14.(द) 8 अगस्त, 1942 में, 15.(द) ब्रिटेन, 16.(ब) जवाहरलाल नेहरू, 17.(अ) उच्चतम न्यायालय, 18.(द) पूना में, 19.(स) कावेरी, 20.(अ) क्रिकेट, 21.(स) गुजराती में, 22.(अ) अटल बिहारी वाजपेयी, 23. (अ)15.4 टन वजन, 24. (द) वर्गवाद, 25. (ब)ई.पू. 3500।
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सद्भावना जम्मू कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में 1998 में शुरू किया गया था, जहां आतंकवादियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों ने सरकारी सम्पति और सार्वजनिक परिसंपत्तियों जैसे स्कूल, पुल, बिजली की आपूर्ति व्यवस्था को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाकर दहशत फैला रखी थी और इस कारण स्थानीय लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
राज्य में आम लोगों को राष्ट्रीय तानेबाने से अलग करने का घातक प्रयास भी चल रहा था। समय की जरूरत ना केवल आतंकवादियों से लोगों को वापस मुख्य धारा में लाना था बल्कि प्रभावित लोगों को पुन: एकीकृत करना भी था। इस परिदृश्य में भारतीय सेना को सरकार की एक संस्था के रूप में देखा जा रहा था जो लोगों को राहत पहुंचा सकती थी। ऑपरेशन सद्भावना के अधीन थल सेना ने कई कल्याणकारी और विकास परियोजनाएं अपने हाथ में ली। पिछले 14 वर्षों में 450 करोड़ रूपये से अधिक राशि खर्च करके थल सेना आम लोगों के जीवन की गुणवत्ता को सुधारने और उनके दिलों दिमाग को जीतने में सफल रही है। ऑपरेशन सद्भावना का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिलाएं और युवा सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास और स्वास्थ्य एवं पशुपालन देखरेख रहा है। जम्मू कश्मीर से बाहर शिक्षा और अभिप्ररेणा संबंधी टूर शुरू किये गये ताकि छात्रों, युवाओं और आम राय तैयार करने वालों को भारत की समृद्ध विरासत और प्रगति का दिग्दर्शन कराया जा सके। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को लेकर भागीदारी मॉडल पर आधारित परियोजनाओं को तैयार करते समय दूरदराज के क्षेत्रों में जल आपूर्ति योजनाओं, विद्युतीकरण और पशुपालन जैसी बुनियादी आवश्यकता का भी ध्यान रखना है।
पक्षी तथा पक्षियों की जनश्रुतियां भारत की संस्कृति का एक भाग रही हैं। महान भारतीय महाकाव्य, रामायण और महाभारत तथा ऋग्वेद जैसे ग्रंथ पक्षियों के विवरणों से भरे हुए हैं।
पक्षियों के स्थानीय नाम, उनका व्यवहार तथा आदतें (जो हमेशा सही नहीं होती) भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में ज्ञात हैं। उदाहरणार्थ- केरल में 371 प्रजातियों में से 308 के नाम स्थानीय भाषा (मलयालम) में हैं, 53 प्रजातियों के सुस्पष्टï नहीं, किंतु सामूहिक नाम हैं तथा केवल सात दुर्लभ प्रजातियों के कोई मलयालम नाम नहीं हैं। अपनी प्रारंभिक पुस्तक बड्र्स ऑफ सौराष्टï्र में धर्मकुमार सिंह ने उन सभी 435 प्रजातियों के गुजराती नामों का उल्लेख किया है, जो उन्हें सौराष्टï्र में मिलीं।
हिंदी में 503 पक्षी प्रजातियां पहचानी गई हंै, जिससे सिद्घ होता है कि भारतीयों को पुरातन काल से ही स्थानीय पक्षियों का कुछ ज्ञान था तथा कई प्रजातियां विशेष रूप से पहचानी जाती थी। मध्य काल में सत्तासीन मुगल शहंशाह (मध्य 16 वीं से मध्य 19 वीं शताब्दी) विशेषकर बाबर तथा जहांगीर, प्राकृतिक इतिहास के उत्सुक निरीक्षक थे।
भारत में मुगल वंश के संस्थापक बाबर मंत्रमुग्ध करने वाली किसी भी चीज का विस्तृत वर्णन करते थे और उसके बारे में अधिक जानकारी के लिए उत्सुक रहते थे। मध्य एशिया से आए बाबर तुरंत पहचान गए कि कुछ बटेर प्रजातियां उनकी जन्मभूमि में पाई जाने वाली प्रजातियों जैसी ही थीं, जबकि चार या पांच भारत की विशिष्टï प्रजातियां थीं।
ताओ धर्म चीन में उत्पन्न धर्म है , जो ईसा दूसरी शताब्दी में शुरू था और अब तक इस का कोई 1800 वर्ष पुराना इतिहास रहा है । ताओ धर्म में प्राकृतिक आराधना होता है और इतिहास में उस की बहुत सी शाखाएं थीं ।
अपने विकास के कालंतर में ताओ धर्म धीरे-धीरे दो प्रमुख संप्रदायों में बंट गया , एक है आनचनताओ पंथ और दूसरा है चङ यीताओ पंथ , जिन का चीन की हान जाति में बड़ा प्रभाव होता है । ताओ धर्म में प्रवेश का नियम स्पष्ट व ठोस नहीं होने के कारण इस के अनुयायियों की संख्या गणना मश्किल है । अब चीन में कुल 1500 से ज्यादा ताओ विहार हैं, जिन में धार्मिक व्यक्तियों की संख्या 25 हज़ार है ।
कैफीन एक कड़वी, सफेद क्रिस्टलाभ एक्सेंथाइन एलकेलॉइड (क्षाराभ) है, जो कि एक मनोस्फूर्तिदायक या साइकोएक्टिव (मस्तिष्क को प्रभावित करनेवाली) उत्तेजक औषधि है। एक जर्मन रसायनशास्त्री फ्रेडरिक फर्डीनेंड रंज ने 1819 में कैफीन की खोज की थी। उन्होंने कैफीन शब्द का इजाद किया, जो कॉफी का एक रासायनिक यौगिक है, (जिसके लिए जर्मन शब्द काफी है), जो अंग्रेजी में कैफीन बन गया (और जर्मन में कोफीन में बदल गया।
कुछ पौधों की फलियों, पत्तियों और फलों में अलग-अलग मात्रा में कैफीन पाई जाती है, जहां यह एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करती है जो पौधों को खाने वाले कुछ कीटों को पंगु बनाकर मार डालती है। कॉफ़ी के पौधे की फलियों और चाय की झाड़ी की पत्तियों से निकाले गये अर्क का ही बहुत आम तौर पर मनुष्यों द्वारा उपभोग किया जाता है। इसके अलावा, कोला नट से व्युत्पन्न विभिन्न खाद्य तथा पेय उत्पादों में भी कैफीन हुआ करती है। अन्य स्रोतों में येर्बा मेट, गुआराना बेरी और यौपों होली भी शामिल हैं।
कॉफी, चाय, मृदु पेय और ऊर्जा पेय जैसे अति लोकप्रिय पेय पदार्थों में कैफीन पायी जाती है। कैफीन विश्व का सबसे अधिक उपभोग्य मनोस्फूर्तिदायक पदार्थ है, लेकिन अन्य मनोस्फूर्तिदायक पदार्थों के विपरीत यह लगभग सभी क्षेत्रों में वैध और अनियंत्रित है। उत्तर अमेरिका में, 90 प्रतिशत वयस्क प्रतिदिन कैफीन का उपभोग करते हैं। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कैफीन को आम तौर पर सुरक्षित माने जाने वाले एक बहु-उद्देशीय खाद्य पदार्थ के रूप में सूचीबद्ध किया है।
अनेक वनस्पति प्रजातियों में कैफीन पायी जाती है। कॉफी की फलियों के अंकुरों के आसपास की जमीन में भी कैफीन का उच्च स्तर पाया जाता है. इसलिए, माना जाता है कि कैफीन एक प्राकृतिक कीटनाशक के साथ-साथ कॉफी के अंकुर के आसपास अन्य किसी पौधे के अंकुरण के प्रावरोधक का भी काम करती है, इस तरह इसे बचे रहने का बेहतर अवसर मिलता है।
1. निम्नलिखित दर्रों में से कौन सा सतलज घाटी में पड़ता है?
(अ) नाथूला (ब) जैलेप्ला (स) शिपकी ला (द) शेराबथांगा
2. खैबर दर्रे से कौन से दो देश जुड़े हैं?
(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) भारत और अफगानिस्तान (स) अफगानिस्तान और पाकिस्तान (द) अफगानिस्तान और तजाकिस्तान
3. भारत की सबसे अधिक नौगम्य दो नदियां हैं?
(अ) कावेरी और गोदावरी (ब) गंगा और ब्रह्मपुत्र (स) गंगा और सिंधु (द) ब्रह्मपुत्र और यमुना
4. निम्नलिखित नदियों में से भारत में किस पर सबसे लंबा सडक़ सेतु है?
(अ) सोन (ब) नर्मदा (स) महानदी (द) गंगा
5. चंबल नदी का उद्गम स्थल कौन सा है?
(अ) नाग पहाड़ी (ब) जनापाव पहाड़ी (स) ब्रह्मगिरि पहाड़ी (द) अमरकंटक पहाड़ी
6. स्टील सिटी राउरकेला किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) महानदी (ब) ब्राह्मणी (स) वैतरणी (द) स्वर्णरेखा
7. निम्नलिखित में से सरयू नदी के किनारे कौन सा शहर स्थित है?
(अ) पटना (ब) इलाहाबाद (स) अयोध्या (द) वाराणसी
8. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्घ जल होता है?
(अ) वर्षा जल (ब) फिल्टर जल (स) नलकूप का जल (द) आसुत जल
9. फोटोग्राफी की फिल्म बनाने के लिए आमतौर पर सिल्वर के कौन से लवण का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सिल्वर ब्रोमाइड (ब) सिल्वर क्लोराइड (स)सिल्वर सल्फेट (द) सिल्वर नाइट्रेट
10. पवन की गति को मापने के लिए कौन से उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) आल्टीमीटर (ब) एनीमीटर (स) क्रोनोमीटर (द) डोजीमीटर
11. बेकेलाइट के निर्माण के लिए प्लास्टिक उद्योग में किसका सबसे अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है?
(अ) एथिल एल्कोहल (ब) फिनॉल (स) ऑर्थ-क्रेसोल (द) कैटिकोल
12. लंदन में गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किसकी चर्चा के लिए किया गया था?
(अ)प्रांतीय स्वायत्तता की व्यवस्था (ब) भारत का भावी संविधान (स) सविनय अवज्ञा आंदोलन वापस लेने के लिए गांधी जी की मांगें (द) भारतीयों की एकमात्र प्रतिनिधि होने का कांग्रेस का दावा
13. अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से आकाश किस रंग का दिखाई देता है?
(अ) श्वेत (ब) गहरा नीला (स) हल्का नीला (द) काला
14. राज्यों में सडक़ मार्ग की लंबाई में प्रथम स्थान किसका है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) उत्तरप्रदेश (स) मध्यप्रदेश (द) राजस्थान
15. पिछले चार दशकों में माल परिवहन में सडक़ परिवहन का हिस्सा क्या हुआ?
(अ) घटा है (ब) बढ़ा है (स) स्थिर बना हुआ है (द) कभी बढ़ा तथा कभी कम हुआ है
16. देश में नई सडक़ नीति कब बनाई गई है?
(अ) 1995 ई. (ब)1997 ई. (स) 1999 ई. (द) 2000 ई.
17. सीरी नामक नगर की स्थापना की थी?
(अ) कैकुबाद ने (ब) जलालुद्दीन खिलजी ने (स) अलाउद्दीन खिलजी ने (द) गियासुद्दीन तुगलक ने
18. स्वप्नवासवदत्तम् नाटक के रचयिता थे?
(अ) भास (ब) वाणभट्टï (स) कालिदास (द) दण्डिन
19. भारत और तिब्बत के बीच प्रमुख मार्ग, जो कलिम्पोंग को ल्हासा से जोड़ता है, किस दर्रे से होकर गुजरता है?
(अ) जोजिला (ब) शिपकी ला (स) जेलेप ला (द) थागा ला
20. 100 चैनल स्थित है?
(अ)डोवर और कैलाइस के मध्य (ब) अलास्का और रूस के मध्य (स) लिटिल अंडमान और कार निकोबार के मध्य (द) भारत और श्रीलंका के मध्य
21. काला जुड़वा नाम किस खनिज को दिया गया है?
(अ) मैंगनीज और तांबे को (ब) लोहे और कोयले को (स) एल्युमिनियम और जस्ते का (द) चूना-पत्थर और जिप्सम को
22. हार्न ऑफ अफ्रीका के अंतर्गत आने वाले देश हैं?
(अ) जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, अंगोला (ब) अल्जीरिया, मोरक्को, पश्चिम सहारा (स) लीबिया, सूडान, मिस्र (द) सोमालिया, इथियोपिया, जिबूती
23. कोशिका में किसको आत्महत्या की थैली कहते हैं?
(अ) लाइसोसोम को (ब) थायमिन (स) प्रोक्टोनियम (द) उक्त सभी
24. जो प्रवाल भित्ति तट से कुछ दूर हटकर बनी होती है, वह कहलाती है?
(अ) वलयाकार प्रवाल भित्ति (ब) अवरोधक प्रवाल भित्ति (स) तटीय प्रवाल भित्ति (द) इनमें से कोई नहीं
25. किस प्रवाल भित्ति का आकार घोड़े के नाल या मुद्रिका के समान होता है?
(अ) तटीय प्रवाल भित्ति (ब) अवरोधक प्रवाल भित्ति (स) एटॉल (द) इनमें से सभी
26. ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित ग्र्रेट बैरियर रीफ निम्नलिखित में से किस प्रवाल भित्ति का उदाहरण है?
(अ) वलयाकार प्रवाल भित्ति (ब) अवरोधक प्रवाल भित्ति (स) तटीय प्रवाल भित्ति (द) इनमें से कोई नहीं
27. कोरलरीफ या जीवाश्म पट्टी प्राय: कहां पाई जाती है?
(अ) 18अंश सेंटीगे्रट से ऊपर शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र में (ब) कर्क रेखा व मकर रेखा के बीच तटीय क्षेत्रों में (स) महाद्वीपों व द्वीपों के पूर्वी व पश्चिमी तटों पर (द) ठंडे समुद्री तटों पर
28. सामान्यतया डेल्टा की आकृति किस प्रकार की होती है?
(अ) वर्गाकार (ब) आयताकार (स) त्रिभुजाकार (द) अनिश्चित आकृति
29. रेड रिवर (लाल नदी) के डेल्टा क्षेत्र में कौन सा नगर स्थित है?
(अ) वियन्तियान (ब) सिओल (स) हनोई (द) हैंकाऊ
-----
सही जवाब- 1.(स) शिपकी ला, 2.(स)अफगानिस्तान और पाकिस्तान, 3.(ब) गंगा और ब्रह्मपुत्र, 4.(द) गंगा, 5.(ब) जनापाव पहाड़ी, 6.(द) स्वर्णरेखा, 7.(स) अयोध्या, 8.(अ) वर्षा जल, 9.(अ) सिल्वर ब्रोमाइड, 10.(ब) एनीमीटर 11.(ब) फिनॉल, 12.(अ)प्रांतीय स्वायत्तता की व्यवस्था, 13.(द) काला, 14.(अ) महाराष्ट्र, 15.(ब) बढ़ा है, 16.(ब)1997 ई.,17.(स) अलाउद्दीन खिलजी ने, 18.(अ) भास, 19.(स) जेलेप ला, 20.(स) लिटिल अंडमान और कार निकोबार के मध्य, 21.(ब) लोहे और कोयले को, 22.(द) सोमालिया, इथियोपिया, जिबूती, 23.(अ) लाइसोसोम को, 24.(ब) अवरोधक प्रवाल भित्ति, 25.(स) एटॉल, 26.(ब)अवरोधक प्रवाल भित्ति, 27.(अ)18अंश सेंटीगे्रट से ऊपर शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र में, 28.(स) त्रिभुजाकार, 29.(स) हनोई।
डायोनी हमारे सौर मण्डल के छठे ग्रह शनि का चौथा सब से बड़ा उपग्रह है। पूरे सौर मण्डल में यह 15 वां सब से बड़ा उपग्रह है, और अपने से छोटे सारे उपग्रहों के मिले हुए द्रव्यमान से बड़ा है। वैसे तो यह अधिकतर पानी की बफऱ् का बना है, लेकिन टाइटन और एननसॅलअडस के बाद शनि का तीसरा सब से घनत्व वाला उपग्रह है, जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि इसकी बनावट में आधे से थोड़ा कम (46 प्रतिशत) हिस्सा पथरीला है। जिस दिशा में यह परिक्रमा करता है, उस तरफ के रुख़ पर उल्कापिंडों के टकराव से बनाए गए काफ़ी प्रहार क्रेटर हैं, जबकि दूसरे रुख़ पर चमकती हुई बफऱ् की चट्टानों के जाल बिछे हुए हैं।
डायोनी का व्यास (डायामीटर) लगभग 1 हजार 122 किमी है। पृथ्वी के चन्द्रमा का व्यास लगभग 3 हजार 470 किमी है, यानी कऱीब डायोनी से तिगुना।
सूर्य की ऊर्जा का स्रोत नाभिकीय संलयन है, जिसमें हाइड्रोजन के हल्के नाभिक संलयन होकर हीलियम के भारी नाभिक का निर्माण करते हैं। संलयन की इस प्रक्रिया में प्रकाश, ऊष्मा और गामा किरणों का उत्सर्जन होता है।
पिछले करोड़ों वर्षों से सूर्य से ऊर्जा का उत्सर्जन हो रहा है। भविष्य में भी करोड़ों वर्षों तक ऊर्जा का उत्सर्जन होता रहेगा। इसलिए सूर्य को अक्षय ऊर्जा का स्रोत कहते हैं। यह निश्चित है कि एक समय के बाद सूर्य की ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
1. भारत में यूनानियों के बाद शक आए।
2. शकों की पांच शाखाएं थीं और हर शाखा की राजधानी भारत में अफगानिस्तान में अलग-अलग भागों में थी।
3. पहली शाखा ने अफगानिस्तान, दूसरी शाखा ने पंजाब राजधानी तक्षशिला, तीसरी शाखा ने मथुरा, चौथी शाखा ने पश्चिम भारत एवं पांचवीं शाखा ने ऊपरी दक्कन पर प्रभुत्व स्थापित किया।
4. शक मूलत: मध्य एशिया के निवासी थे।
5. चरागाह की खोज में शक भारत आए।
6, 58 ई.पू. में उज्जैन के एक स्थानीय राजा ने शकों को पराजित करके बाहर खदेड़ दिया और विक्रमादित्य की उपाधि धारण की।
7. शकों पर विजय के उपलक्ष्य में 57 ई. पू. से एक नया संवत्ï- बिक्रम संवत्ï के नाम से प्रारंभ हुआ। उसी समय से विक्रमादित्य एक लोकप्रिय उपाधि बन गयी, जिसकी संख्या भारतीय इतिहास में 14 तक पहुंच गयी। गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय सबसे अधिक विख्यात विक्रमादित्य था।
8. शकों की अन्य शाखाओं की तुलना में दक्षिण भारत में प्रभुत्व स्थापित करने वाली शाखा ने सबसे लम्बे अरसे तक शासन किया लगभग चार शताब्दी तक।
9. गुजरात में चल रहे समुद्री व्यापार से यह शाखा काफी लाभान्वित हुई और भारी संख्या में चांदी के सिक्के जारी किए।
10. शकों का सबसे प्रतापी शासक रुद्रदामन प्रथम 130-150 ई.पू. था, जिसका शासन गुजरात के बड़े भाग पर था।
11. रुद्रदामन प्रथम ने काठियावाड़ की अर्धशुष्क सुदर्शन झील (मौर्याे द्वारा निर्मित) का जीर्णोद्धार किया.
12.रुद्रदामन संस्कृत का बड़ा प्रेमी था. उसने ही सबसे पहले विशुद्ध संस्कृत भाषा में लंबा अभिलेख जारी किया. इसके पहले के सभी अभिलेख प्राकृत भाषा में रचित थे.
13. भारत में शक राजा अपने को क्षत्रप कहते थे।
ट्यूनिशिया उत्तरी अफ्रीक़ा महाद्वीप में एक अरब राष्ट्र है जिसका अरबी भाषा में नाम अल्जम्हूरीयाह अत्तूनिसीयाह या तूनिस है। यह भूमध्यसागर के किनारे स्थित है, इसके पूर्व में लीबिया और पश्चिम मे अल्जीरिया देश हैं। देश की पैंतालीस प्रतिशत ज़मीन सहारा रेगिस्तान में है जबकि बाक़ी तटीय जमीन खेती के लिए इस्तमाल होती है। रोमन इतिहास में तूनिस का शहर कारथिज एक आवश्यक जगह रखता है, और इस प्रान्त को बाद में रोमीय राज्य का एक प्रदेश बना दिया गया जिस का नाम अफ्रीका यानी गरम प्रांत रखा गया जो अब पूरे महाद्वीप का नाम है।
20 मार्च सन 1956 ईसवी को ट्यूनीशिया को फ्रांस के अधिकार से मुक्ति मिली और यह देश स्वतंत्र हुआ। इस देश का इतिहास बहुत पुराना है और इस पर बहुत से देशों तथा सरकारों को अधिकार रह चुका है। 1574 ईसवी में उसमानी शासन ने इस क्षेत्र पर अधिकार किया किन्तु 19वीं शताब्दी के आरंभ से यूरोपीय वर्चस्ववादियों ने इस क्षेत्र की ओर रूख़ किया। फ्रांस ने इस देश पर आक्रमण करके इसे अपने अधीन कर लिया। इस देश में जनता ने फ्रांस के विरुद्ध प्रथम विश्व युद्ध से पहले ही संघर्ष आरंभ किया किन्तु द्वितीय विश्व युद्ध में फ्रांस के कमज़ोर पड़ जाने के बाद ट्यूनीशिया के स्वतंत्रता प्रेमियों ने अपना संघर्ष तेज़ कर दिया और अंतत: 1956 ईसवी में ट्यूनीशिया को स्वतंत्रता मिली। इस देश का क्षेत्रफल 1 लाख 63 हज़ार वर्ग किलोमीटर है और अलजीरिया और लीबिया इसके पड़ोसी देश हैं।
यहां की अरबी राजभाषा है। फ्रेंच का भी प्रयोग प्रशासन और व्यापार में किया जाता है ट््यूानिजियाई अरबी भाषा, जिसपर मगरिबी लिपि का प्रभाव है, मध्य पूर्व में ही वोली जाती है। बेरबर भाषियों की संख्या बहुत थोड़ी है।
राज्य का धर्म इसलाम है। फिर भी यहां के निवासी धर्म के मामले में दुराग्रही नहीं। मूलवासी सुन्नी मुस्लिम हैं। यूरोपीय लोग रोमन कैथोलिक, ग्रीक आर्थोडॉक्स, प्रोटेस्टेंट और अंाग्लिकन आदि धर्मों पर आस्था रखते हैं।
1. किस पौधे में बीज होता है, लेकिन फल नहीं होता है?
(अ) ईख (ब) मूंगफली (स) बादाम (द) साइकस
2. जो बीज वायु द्वारा बिखरते हैं, होते हैं प्राय:?
(अ) गहरे रंग के (ब) वजन में हल्के (स) वजन में भारी (द) आकार में गोल
3. आर्किड के बीज किस प्रकार के होते हैं?
(अ) हल्के तथा शुष्क (ब) छोटे तथा चिपकने वाले (स) अधिक बड़े एवं भारी (द) इनमें से कोई नहीं
4. नारियल तथा आम के फल होते हैं?
(अ) पोम (ब) बेरी (स) ड्रूप (द) पीपो
5. पके हुए आम का खाने योग्य आकारिकीय भाग होता है?
(अ) बाह्य फलभित्ति (ब) मध्य फलभित्ति (स) अन्त: फलभित्ति (द) फलभित्ति
6. आलू किस कुल से संबंधित है?
(अ) सोलेनेसी (ब) कम्पोजिटी (स) ग्रैमिनी (द) कू्रसीफेरी
7. कपास संबंधित है?
(अ) क्रूसीफेरी (ब) कम्पोजिटी (स) मालवेसी (द) रेननकुलेसी
8. सर्वाधिक प्रकाश संश्लेषी क्रियाकलाप कहां चलता है?
(अ) प्रकाश के नीले व लाल क्षेत्र में (ब) प्रकाश के हरे व पीले क्षेत्र में (स) प्रकाश के नीले व नारंगी क्षेत्र में (द) प्रकाश के बैंगनी व नारंगी क्षेत्र में
9. डेपोग विधि में धान की नर्सरी की रोपाई की जाती है-
(अ) 10 दिन बाद (ब) 14 दिन बाद (स) 18 दिन बाद (द) 22 दिन बाद
10. भारतवर्ष में कुल लवण प्रभावित भूमि है-
(अ) 5 मिलियन हेक्टेयर (ब) 7 मिलियन हेक्टेयर (स) 9 मिलियन हेक्टेयर (द) 11 मिलियन हेक्टेयर
11. मूंगफली में सिंचाई की सबसे क्रांतिक अवस्था है-
(अ)फूल बनने से पहले (ब) फूल बनते समय (स) फली बनते समय (द) दाने के विकास के समय
12. मूंगफली का राष्टï्रीय अनुसंधान केंद्र स्थित है-
(अ) हैदराबाद में (ब) इंदौर में (स) भरतपुर में (द) जूनागढ़ में
13. भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान (ढ्ढत्रस्नक्रढ्ढ) स्थित है?
(अ) लखनऊ में (ब) इज्जतनगर में (स) नागपुर में (द) झांसी में
14. केंद्रीय रोपित फसल अनुसंधान संस्थान स्थित है?
(अ) कासरगोड़ में (ब) शिमला में(स) देहरादून में (द) कोचीन में
15. धान की सफेद बाली बनाई जाती है?
(अ) तना छेदक द्वारा (ब) धान का हिस्पा द्वारा (स) मोल क्रिकेट द्वारा (द)गंधी मक्खी द्वारा
16. निम्नलिखित में से कौन सा एक ष्ट४ पौधा है?
(अ) धान (ब) गेहूं (स) गन्ना (द) जौ
17. बुआई के लिए गन्ने का सबसे उपयुक्त भाग होता है?
(अ) ऊपरी 1/3 भाग (ब) निचला 1/3 भाग (स) ऊपरी 2/3 भाग (द) निचला 2/3 भाग
18. तंबाकू रोपाई के लिए पौधों की आदर्श उम्र होती है?
(अ) 2-4 सप्ताह (ब) 4-6 सप्ताह (स) 6-8 सप्ताह (द) 8-10 सप्ताह
19. हाइड्रोजन का गुब्बारा ऊपर की ओर मंडराता है, इसका क्या कारण है?
(अ) ऊंचाई में कमी से वायु दाब घटता है (ब) वजन में कमी से वायु दाब घटता है (स) गुब्बारे का वजन उसके द्वारा विस्थापित वायु के वजन से कम होता है (द) गुब्बारे के भीतर का दाब उसके बाहर के दाब से अधिक होता है
20. अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस के मुंबई में हुए पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
(अ) बी शिवराव (ब) लाला लाजपत राय (स) एन.एम. जोशी (द) एस.एम. डांगे
21. निम्नलिखित में से कौन सी भारत की प्रथम राष्टï्रीय समाचार एजेंसी थी?
(अ) दि इंडियन रिव्यू (ब) दि फ्री प्रेस ऑफ इंडिया (स) दि एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
22. रेयॉन निम्र में से किससे बनाया जाता है?
(अ) प्लास्टिक से (ब) गैसोलीन से (स) पेट्रोलियम से (द) सेलुलोस से
23. रेवा जादूगरजी का संबंध किस गाथा से है?
(अ) ढोला मारू (ब) फुल कुंवर (स) देवी गाथा (द) कल्याण साय की गाथा
24. किस गाथा की नायिका द्रोपती है?
(अ) देवी गाथा (ब) पंडवानी (स) रेवारानी का गाथा (द) रायसिंग का पंवारा
25. भारत ने शासन के प्रतीक ये शब्द सत्यमेव जयते निम्नलिखित किस ग्रंथ से लिए गए हैं?
(अ) उपनिषद् (ब) सामवेद (स) ऋग्वेद (द) रामायण
26. एडवर्ड जेनर निम्न में से किस बीमारी से जुड़े हैं?
(अ) विषूचिका(हैजा) (ब) आन्त्रज्वर (स) चेचक (द) लकवा (अंगघात)
27. संयुक्त पर्ण वाला पौधा होता है?
(अ) पपीता (ब) नारियल (स) पीपल (द) जपाकुसुम
28. निम्नलिखित में से वह वैज्ञानिक कौन है, जिसने पहली बार रुधिर परिसंचरण की व्याख्या की थी?
(अ) एन्टनीवेन लीवेन हॉक (ब) विलियम हार्वे (स) ग्रेगोर मेंडेल (द) रोनाल्ड रोस
29. इज पेरिस बर्निंग- पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) जॉन ग्रीशम (ब) लेपियर और कोलिन्स (स) क्रिस्टोफर पाओलिनी (द) माइकल मूर
30. इंडिया : दि क्रिटिकल इयर्स पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) जी. पार्थसारथी (ब) सर ओवेन डिक्सन (स) सी. दासगुप्ता (द) कुलदीप नायर
-------
सही जवाब-1.(द) साइकस, 2.(ब) वजन में हल्के, 3.(अ) हल्के तथा शुष्क, 4.(स) ड्रूप, 5.(ब) मध्य फलभित्ति, 6.(अ) सोलेनेसी, 7.(स) मालवेसी, 8.(अ) प्रकाश के नीले व लाल क्षेत्र में, 9.(ब) 14 दिन बाद, 10. (स) 9 मिलियन हेक्टेयर, 11.(स) फली बनते समय, 12.(द) जूनागढ़ में, 13.(द) झांसी में, 14.(अ) कासरगोड़ में, 15.(अ) तना छेदक द्वारा, 16.(स) गन्ना, 17.(अ) ऊपरी 1/3 भाग, 18.(स) 6-8 सप्ताह, 19.(स) गुब्बारे का वजन उसके द्वारा विस्थापित वायु के वजन से कम होता है, 20.(ब) लाला लाजपत राय, 21.(स) दि एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया, 22. (द) सेलुलोस से, 23.(अ) ढोला मारू, 24.(ब) पंडवानी, 25.(अ) उपनिषद्, 26.(स) चेचक, 27.(अ) पपीता, 28.(ब) विलियम हार्वे, 29.(ब) लेपियर और कोलिन्स, 30.(द) कुलदीप नायर।
1. आम का वानस्पतिक नाम क्या है?
(अ) मूसा सेपियेण्टम (ब) डोकस कैरोटा (स) मेन्जीफेरा इण्डिका (द) इनमें से कोई नहीं
2. अनाज वाले पौधे किस कुल से संबंधित है?
(अ) मालवेसी (ब) सोलेनेसी (स) ग्रेमिनी (द) कू्रसीफेरी
3. चाय के पौधे का वानस्पतिक नाम है?
(अ) साइनेन्सिस थिया (ब) साइनेन्सिस (स) थिया साइनेन्सिस (द) कौफिया अरैबिका
4. एट्रोपा बेलाडोना के किस भाग से बेलाडोना औषधि प्राप्त की जाती है?
(अ)पत्तियों से (ब)जड़ों से (स)तनों से (द)पौधे के सभी भागों से
5. जनता की शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मदरसा-ए-नासिरी का निर्माण किसके शासनकाल में किया गया था?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक के शासनकाल में (ब) इल्तुतमिश के शासनकाल में (स) रुक्नुद्दीन फिरोजशाह के शासनकाल में (द) जलालुद्दीन खिलजी के शासनकाल में
6. राजकीय मुकुट का प्रत्येक मोती गरीब किसान की अश्रुपूरित आंखों से गिरी हुई रक्त की धनीभूत बूंद है, दिल्ली सल्तनत में भारतीय किसानों की गरीबी पर यह टिप्पणी किसने की थी?
(अ) बरनी ने (ब) इब्नबतूता ने (स) मिन्हाबुद्दीन सिराज ने (द) अमीर खुसरो ने
7. निम्नलिखित में से कौन अकबर के समय के दरबारी कवि नहीं थे?
(अ) अब्दुर्रहीम खानखाना (ब) सूरदास (स) महेश ठाकुर (द) इनमें से कोई नहीं
8. मुगलों और मराठों के मध्य संघर्ष किसके राज्यकाल में प्रारंभ हुआ था?
(अ)अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
9. जहांगीर के दरबार का चित्रकार ख्वाजा मंसूर विख्यात चित्रकार किसके लिए प्रसिद्ध था?
(अ) चिडिय़ों और पक्षियों के रूप चित्रों का (ब) मुगलकुलीनों के रूप चित्रों का (स) भूदृश्यों का (द) भित्ति चित्रों का
10. लॉर्ड लिनलिथगो के स्थान पर भारत का नया वायसराय कौन बना?
(अ)लॉर्ड मैकाले (ब) लॉर्ड बैवेल (स) लॉर्ड माउण्टबेटेन (द) लॉर्ड हार्डिंग्स
11. हिंदुस्तानी संगीत पद्घति में रागों की कुल जातियां हैं?
(अ) 3 (ब) 9 (स) 6 (द) 5
12. हिन्दुस्तानी संगीत के लिए मान्य (सम) विश्वविद्यालय किस शहर में स्थित है?
(अ) दिल्ली (ब) इलाहाबाद (स)लखनऊ (द) रायगढ़
13. संगीत रत्नाकर में कुल कितने अध्यायों का वर्णन है?
(अ) 8 (ब) 15 (स) 7 (द) 10
14. इनमें से कौन सा ढोल मंदिरों में बजाया जाता है?
(अ) तबला (ब) नल (स) इडिक्का (द) मृदंगम
15. धु्रपद की उत्पत्ति से निम्नलिखित में से किस आश्रयदाता का संबंध रहा है?
(अ) मानसिंह तोमर (ब) महाराणा कुंभा (स) हुमायूं (द) जहांगीर
16. प्रणव भारती के लेखक कौन हैं?
(अ) ओमकार नाथ ठाकुर (ब) आचार्य वृहस्पति (स) लालमणि मिश्र (द) ठाकुर जयदेव
17. बाज से क्या तात्पर्य है?
(अ) आवाज (ब) शैली (स) यति (द) गति
18. तबला/पखावज संगतकर्ता को गायक के किस ओर बैठना चाहिए?
(अ) गायक के सामने (ब) गायक के पीछे (स) गायक के दांई ओर (द) गायक के बाई ओर
19. नानासाहब पानसे किस वाद्य से संबद्घ है?
(अ) तबला (ब) पखावज (स) ढोल (द) मृदंगम
20. वाद्यों के कितने प्रकार होते हैं?
(अ) दो (ब) तीन (स) चार (द) पांच
21. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था?
(अ) हड़प्पा (ब) पंजाब (स) मोहनजोदड़ो (द) सिंध
22. धुव्रीय क्षेत्रों में चलने वाली अति प्रबल एवं बर्फीली पवनों को कहा जाता है?
(अ)टाइफून (ब) टॉरनेडो (स) बर्फानी तूफान (द) धु्रवीय पवन
23. उपभोक्ता को मूल्यवर्धित कर (वेट) से कैसे लाभ पहुंचता है?
(अ)इससे कर पर कर नहीं लगता और इस प्रकार कीमतों में वृद्घि होना रुक जाता है (ब) उत्पादन लागत कम हो जाती है (स) बिक्री कर समाप्त हो जाता है (द) राज्य द्वारा निर्धारित कुछ सीमाओं के अंतर्गत लघु व्यवसायों पर कर से छूट मिल जाती है
24. मुंबई में पूर्ण (पूना) की अपेक्षाकृत अधिक वर्षा होती है, क्योंकि?
(अ) मुंबई पवनाभिमुखी है (ब) पूना (पूर्ण) अधिक ऊंचाई पर है (स) मुंबई एक तटीय शहर है (द) पूणे में मुंबई की अपेक्षाकृत वनस्पति अधिक है
25. किसी वस्तु के पूंजीगत उत्पाद अनुपात द्वारा निम्नलिखित में से किसका मापन किया जाता है?
(अ) उत्पादन की प्रति यूनिट लागत का (ब) उत्पाद के प्रति यूनिट निवेशित राशि का (स) उत्पाद मात्रा के पूंजीगत मूल्यह्रïास अनुपात का (द) उत्पाद मात्रा में लगाई गई कार्यशील पूंजी के अनुपात का
26. मधुमक्खियों के काटने पर किस अम्ल के कारण दर्द की अनुभूति होती है?
(अ) एसीटिक अम्ल (ब) फॉर्मिक अम्ल (स) सल्फ्यूरिक अम्ल (द) लिक्विक अम्ल
27. किसी सेल का क्षमता के लिए किस मात्रक का प्रयोग किया जाता है?
(अ) एंपियर-सेकंड (ब) एंपियर-मिनट (स) एंपियर-घंटा (द) उक्त में से कोई नहीं
--
सही जवाब-1.(स) मेन्जीफेरा इण्डिका, 2.(स) ग्रेमिनी, 3.(स) थिया साइनेन्सिस, 4.(अ) पत्तियों से, 5.(ब) इल्तुतमिश के शासनकाल में, 6.(द) अमीर खुसरो ने, 7.(ब) सूरदास, 8.(स) शाहजहां, 9.(अ) चिडिय़ों और पक्षियों के रूप चित्रों का,10.(ब) लॉर्ड बैवेल, 11.(ब)9, 12.(ब)इलाहाबाद, 13.(स)7, 14.(स) इडिक्का, 15.(अ) मानसिंह तोमर, 16.(अ)ओमकार नाथ ठाकुर, 17.(ब) शैली, 18.(स)गायक के दांई ओर 19.(ब) पखावज, 20.(अ) दो, 21.(अ) हड़प्पा, 22.(स) बर्फानी तूफान, 23.(अ)इससे कर पर कर नहीं लगता और इस प्रकार कीमतों में वृद्घि होना रुक जाता है, 24.(अ)मुंबई पवनाभिमुखी है, 25.(ब)उत्पाद के प्रति यूनिट निवेशित राशि का, 26.(ब)फॉर्मिक अम्ल, 27.(स)एंपियन-घंटा।
कैलीस्टो बृहस्पति का आंठवा ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है। यह गैलेलीयन चन्द्रमाओ में सबसे बाहर है। इसकी कक्षा है 18 लाख 83 हजार किमी (बृहस्पति से), वहीं व्यास है - 4800 किम।
ग्रीक कथाओं के अनुसार कैलीस्टो जियस की प्रेमिका देवी थी जिससे हेरा नफरत करती थी। हेरा ने उसे भालू में बदल दिया था और जियस ने उसे सप्त ऋषि तारामण्डल के रूप में रख दिया था। वैज्ञानिक रूप से इसकी खोज गैलीलियो ने 1610 में की थी।
कैलीस्टो बुध ग्रह से थोड़ा ही छोटा है लेकिन इसका द्रव्यमान बुध का एक तिहाई है। गनीमेड के विपरित कैलीस्टो की कोई अंदरूनी संरचना नहीं है। कैलीस्टो की आंतरिक संरचना गैलेलीयो यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलीस्टो का आंतरिक भाग अब शांत हो रहा है और चट्टाने केन्द्र की ओर बढ़ रही है। कैलीस्टो में 40 प्रतिशत बर्फ और 60 प्रतिशत चट्टान/लोहा है। टाईटन और ट्राईटन भी शायद कैलीस्टो के जैसे हैं।
कैलीस्टो की सतह क्रेटरों से पटी है। इसकी सतह पूरानी है जो मंगल और पृथ्वी के चन्द्रमा के जैसी है। कैलीस्टो के सतह पूरे सौर मंडल मे सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा क्रेटरों से भरी है जो पिछले 4 अरब वर्षो से ज्यादा नहीं बदली है। गनीमीड की तरह कैलीस्टो के प्राचीन क्रेटर बुझ गए है। इनमें भी वलयाकार पर्वत और केन्द्र में गहरा गड्डा नहीं है जो कि चन्द्रमा और बुध के क्रेटरों में होता है। कैलीस्टो में एक क्रेटरो की श्रृंखला है जो एक रेखा में है जिसे गीपूल केटेना कहते हैं। यह किसी बड़ी उल्का के टुकड़ों में कैलीस्टो से टकराने से बनी है। यह घटना शुमेकर लेवी धूमकेतु के बृहस्पति से टकराने के जैसी होगी। कैलीस्टो का कार्बन डाय आक्साईड का पतला वातावरण है। कैलीस्टो का कमजोर चुंबकीय क्षेत्र है जो सतह के नीचे नमकीन द्रव के कारण हो सकता है।
भारत का सब्जी उत्पादन चीन के बाद दूसरा स्थान है और फूलगोभी, के उत्पादन में पहला स्थान है। वहीं प्याज उत्पादन में दूसरा और बंदगोभी में तीसरा स्थान है।
भारत ने फूलों के उत्पादन में भी उल्लेखनीय विकास किया है। इसके अतिरिक्त यह मसालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता, उत्पादक और निर्यातक है। भारत में व्यापक किस्म के मसाले पाए जाते हैं जैसे काली मिर्च, इलायची (छोटी और बड़ी), अदरक, लहसुन और बहुत किस्म की पेड़ और बीज मसाले। देश में लगभग सभी राज्य एक या अधिक मसाले उगाते हैं। मुख्य मसाला उत्पादक राज्य हैं-आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और मध्यप्रदेश। पूर्वोत्तर क्षेत्र और अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह के पास भी संभावित मसाला उत्पादन क्षेत्र हैं विशेषतया जैविक रूप से।
इसके अतिरिक्त नारियल सदाबहार फसल है। देश में लगभग 10 मिलियन लोग इसके उत्पादन, प्रसंस्करण और संबंधित क्रियाकलापों पर निर्भर रहते हैं। यह मुख्यत: देश के तटीय राज्यों तथा पूर्वोत्तर क्षेत्रों के 1.84 मिलियन हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में उगाया जाता है। इसका उत्पादन 8.67 मिलियन टन है। भारत नारियल उत्पादन में विश्व का अग्रणी देश है।
मूंगा रेशम, रेशम की एक किस्म का नाम है। पूरी दुनिया में मूंगा रेशम उत्पादन में भारत का एकाधिकार है। भारत में असम मूंगा उत्पादन के लिए विख्यात है। यह असम की सांस्कृतिक पहचान भी है। मूंगा रेशम के कृमि के खाद्य वृक्ष सोम तथा सोलू है जो मुख्यत: असम में पाए जाते हैं।
मूगा रेशम अर्ध घरेलूकृत मल्टीवोल्टिन रेशम के कीड़े एंथ्रिया असमेन्सिस से प्राप्त एक स्वर्णिक पीले रंग का रेशम है। ये रेशम के कीड़े सोम तथा सोलू पौधों के सुगंधित पत्तों पर पोषण करते हैं। मंूगा रेशम असम का गौरव है तथा राज्य की परम्परा तथा संस्कृति का एक अखंड भाग है।
अकेले असम में ही नहीं, बल्कि मणिपुर में भी रेशमी वस्त्रों की बुनाई वहां की घरेलु परम्परा और प्रथा में शामिल रही है। यह कृषि क्षेत्र में एकमात्र नकदी फसल है जो 30 दिनों के भीतर प्रतिफल प्रदान करता है। रेशम उत्पादन महत्वपूर्ण आर्थिक क्रियाकलाप के रूप में उभरा है। यह देश के अनेकानेक भागों में लोकप्रिय होता जा रहा है क्योंकि इसकी परिपक्वन अवधि छोटी होती है।
डम्पा टाइगर रिजर्व मिज़ोरम राज्य की राजधानी आईजोल के पास स्थित यहां का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है जिसे 1985 में अधिसूचित किया गया और 1944 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
डम्पा टाइगर रिजर्व बंगलादेश से लगभग सटी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एजवाल से 127 किमी की दूरी पर मिज़ोरम के दक्षिणी भाग में है। इस टाइगर रिजर्व लगभग 550 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। इसमें उष्णकटिबंधीय वन पेड़ पौधों और वनस्पति भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
डम्पा टाइगर रिजर्व में रिसस बंदर, लीफ मंकी, पिगटेलमेकाक, स्टम्प तेलमेकाक, बाघ, चीते, भारतीय हाथी, गौर, सीरो, बार्किंग बीयर, जंगली सुअर, साही, स्लॉथ बीयर, हिमालय का काला भालू, ग्रेट इंडियन हॉर्न बिल, मालपार पाइड हॉर्नबिल, पीकॉक फीसेंट, लालजंगली फाउल, एमरेल्ड डव, हिल माइना, पाइथन, किंग कोबरा, मॉनिटर लिजार्ड और पहाड़ी कछुआ आदि मिलते हैं।
1. पौधों के अधिकांश रोग किसके द्वारा होते हैं?
(अ) जीवाणुओं द्वारा (ब) विषाणुओं द्वारा (स) कवकों द्वारा (द) पोषक तत्वों की कमी के द्वारा
2. सन् 1905 में बंगाल का विभाजन निम्नलिखित में से किसके शासन काल में हुआ था?
(अ) लॉर्ड विलियम बैंटिक के (ब) लॉर्ड कर्जन के (स)लॉर्ड रिपन के (द) लॉर्ड डलहौजी के
3. ऐसा विश्वास है कि बृहस्पति सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का दोगुना विकसित करता है। कारण ज्ञात करें?
(अ)ग्रह का प्रभाव (ब) बृहस्पति का आंतरिक भाग अत्यधिक गर्म है (स) स्पष्टीकरण रहित अंतरिक्ष भौतिक प्रक्रिया (द) यह सूर्य के साथ-साथ अन्य सितारों से भी ऊर्जा प्राप्त करता है
4. वर्षा, नदी, हवा आदि के कारण भू-क्षरण को क्या कहते हैं?
(अ) अपरदन (ब) अनाच्छादन (स) पर्णपात (द) इनमें से कोई नहीं
5. स्थानीय सांसद और विधायक निम्नलिखित में किसके पदेन सदस्य होते हैं?
(अ) ग्राम सभा के (ब) ग्राम पंचायत के (स) जिला परिषद् के (द) किसी के नहीं
6. इतिहास के प्राचीन काल में कुटुम्बी निम्नलिखित में से किसे कहते थे?
(अ) खेती के योग्य भूमि को (ब) भू-स्वामी स्वतंत्र किसान को (स) बटाई पर खेती करने वाले किसान को (द) इनमें से कोई नहीं
7. प्रति बारह वर्ष पश्चात जैन धार्मिक अनुष्ठान महामस्तकाभिषेक का आयोजन कहां किया जाता है?
(अ) श्रवणबेलगोला (ब) श्रावस्ती (स) दिलवाड़ा (द) इनमें से कोई नहीं
8. कृष्ण छिद्र सिद्धांत का प्रवर्तन किसने किया?
(अ) सी.वी. रमन ने (ब) एस. चंद्रशेखर ने (स) डाल्टन ने (द) गोल्जी ने
9. निम्नलिखित में से किस महासागर में सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी के उदाहरण हैं?
(अ) आर्कटिक महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) प्रशांत महासागर
10. चंद्रमा की सतह से पलायन वेग का मान पृथ्वी की सतह की अपेक्षा कम होता है, क्योंकि?
(अ) चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है, जबकि पृथ्वी पर है (ब) चंद्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है (स) चंद्रमा सूर्य के अधिक निकट है (द) चंद्रमा का द्रव्यमान कम है
11. साइकिल चालक को प्रारंभ में अधिक बल क्यों लगाना पड़ता है?
(अ) क्योंकि साइकिल के पहिए जाम हो जाते हैं (ब) चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है (स) प्रारंभ में घर्षण अधिक होता है (द) इनमें से कोई नहीं
12. बच्चों में रिकेट्स (क्रद्बद्गद्मद्गह्लह्य) तथा ऑस्टियो मेलेशिया (ह्रह्यह्लद्गशद्वड्डद्यड्डद्गद्बड्ड) रोग किसकी कमी से होते हैं?
(अ) विटामिन ए (ब)विटामिन बी (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी
13. पीलियो में विषाणु शरीर में प्रवेश करता है?
(अ) कुत्ते के काटने पर (ब) मच्छर के काटने पर (स) दूषित भोजन व जल के द्वारा (द) थूक के द्वारा
14. उल्फा नामक उग्रवादी संगठन किस राज्य में सक्रिय है?
(अ) बिहार (ब) जम्मू कश्मीर (स) आंध्र प्रदेश (द) असोम
15. संध्यायनी का संबंध किस खेल से है?
(अ) बुसु (ब)तीरंदाजी (स) बैडमिंटन (द) शतरंज
16. भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है?
(अ) हंगरी (ब) अमेरिका (स) जर्मनी (द) फ्रांस
17. गोंड जनजाति मुख्य रूप से राज्य के किस हिस्से में पाई जाती है?
(अ) उत्तर (ब) दक्षिण (स) पूर्व (द) पश्चिम
18. सुआ नृत्य किस त्योहार के समय आयोजित किया जाता है?
(अ) होली (ब) दीपावली (स) नवाखानी (द) रक्षाबंधन
19. 1942 ई० में पंडित रविशंकर शुक्ल ने कौन सी पत्रिका निकाली?
(अ) उत्थान (ब) उत्कर्ष (स) कान्यकुब्ज (द) आलोक
20. किस रोग की वाहक गृह-मक्खी नहीं है?
(अ)टायफॉयड (ब) पीला ज्वर (स) हैजा (द) पेचिस
21. फाइलेरियेसिस रोग का वाहक है?
(अ)वयूलेक्स (ब) मादा ऐनॉफिलीज (स) घरेलू मक्खी (द) पिस्सू
22. भंवरी देवी प्रकरण किस राज्य से संबंधित है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) बिहार
23. बंगारी मथाई हैं?
(अ) साहित्यकार (ब) पर्यावरण विद (स) खिलाड़ी (द) राजनीतिज्ञ
24. अंतरिक्ष में सबसे तेज गति से घूमने वाले तारे का नाम क्या है?
(अ) प्राक्सिमा सेंचुरी (ब) केटलर-22बी (स) केटरल-24बी (द)बी.एफ.टी.एस.102
25. किसे गॉड पार्टिकल कहा जाता है?
(अ)यूरेनियम (ब)टाइटेनियम (स) बोसोन (द) हिग्स बोसोन
26. क्लोरोफिल में क्या होता है?
(अ) स्ट्रोटियम (ब) बैरेलियम (स) सोडियम (द) मैग्नेशियम
27. निम्नलिखित में से कौन सी मिश्र धातु नहीं है?
(अ) पीतल (ब) जस्ता (स) इस्पात (द) ब्रांज
28. निम्नलिखित में से अंतरिक्ष का प्रथम यात्री कौन है?
(अ) नील आर्मस्ट्रांग (ब) यूरी गागरिन (स) तेरेश्कोवा (द) राकेश शर्मा
29. चंद्रमा पर कदम रखने वाला पहला देश कौन है?
(अ) यूएसए (ब) रूस (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस
---
सही जवाब- 1.(स) कवकों द्वारा, 2.(ब) लॉर्ड कर्जन के, 3.(ब) बृहस्पति का आंतरिक भाग अत्यधिक गर्म है, 4.(अ) अपरदन, 5. (स) जिला परिषद् के, 6.(ब)भू-स्वामी स्वतंत्र किसान को, 7.(अ) श्रवणबेलगोला, 8.(ब) एस. चंद्रशेखर ने, 9.(द) प्रशांत महासागर, 10.(ब) चंद्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है, 11.(ब) चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है, 12.(द) विटामिन डी, 13.(स) दूषित भोजन व जल के द्वारा, 14.(द) असोम 15.(अ)बुसु,16.(अ)हंगरी, 17.(ब)दक्षिण,18.(ब)दीपावली, 19.(स)कान्यकुब्ज, 20.(ब)पीला ज्वर,21.(अ)वयूलेक्स, 22.(स) राजस्थान, 23.(ब) पर्यावरण विद, 24.(द)बी.एफ.टी.एस.102, 25.(द) हिग्स बोसोन, 26.(द) मैग्नेशियम, 27.(ब) जस्ता, 28.(ब) यूरी गागरिन, 29.(अ) यूएसए।
1. निम्नलिखित धातु युग्मों में से किस एक में क्रमश: सबसे हल्की धातु तथा सबसे भारी धातु कौन सी है?
(अ) लिथियम एवं पारा (ब) लिथियम एवं ऑस्मियम (स) एल्युमीनियम एवं ऑस्मियम (द) एल्युमीनियम एवं पारा
2. शुष्क सेल (बैटरी) में निम्नलिखित में से किनका विद्युत अपघट्यों के रूप में प्रयोग होता है?
(अ) अमोनियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड (ब) सोडियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड (स) मैग्नीशियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड (द) अमोनियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड
3. समृद्ध यूरेनियम क्या होता है?
(अ) विशेष खोल में रखी यूरेनियम की छड़ें (ब) प्राकृतिक यूरेनियम जिसमें रेडियोधर्मी 235 आइसोटोप का घटक कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है (स) प्राकृतिक यूरेनियम और थोरियम का मिश्रण (द) क्रोमियम की कोटिंग की हुई यूरेनियम की छड़ें
4. सोडियम बाइकार्बोनेट का वाणिज्यिक नाम है?
(अ) वाशिंग सोडा (ब) बेकिंग सोडा (स) ब्लीचिंग पाउडर (द) सोडा एश
5. प्लास्टर ऑफ पेरिस रासायनिक रूप से है?
(अ) कैल्शियम सल्फेट (ब) कैल्शियम कार्बोनेट (स) कैल्शियम ऑक्साइड (द) कैल्शियम ऑक्जेलेट
6. जस्ते से एक बर्तन पर विद्युत लेपन की विधि में?
(अ) बर्तन को ऋण धु्रव बनाया जाता है (ब) शुद्ध जस्ते को धन धु्रव बनाया जाता है (स) बर्तन को ऋण धु्रव तथा शुद्ध जस्ते को धन धु्रव बनाया जाता है (द) बर्तन को धन धु्रव तथा शुद्ध जस्ते को ऋण धु्रव बनाया जाता है
7. यशद लेपन क्या होता है?
(अ) लोहे पर जस्ता चढ़ाना (ब) लोहे पर टिन चढ़ाना (स) लोहे पर तांबा चढ़ाना (द) लोहे पर एल्युमीनियम चढ़ाना
8. जीवाणुओं को पौधे माना गया है, क्योंकि?
(अ) ये गति नहीं कर सकते (ब) इनमें कठोर कोशिका भित्ति होती है (स) ये विखंडन द्वारा गुणन कर सकते हैं (द) ये सभी जगह पाये जाते हैं
9. एंटीबायोटिक्स अधिकांशतया प्राप्त होते हैं?
(अ) कवकों से (ब) विषाणुओं से (स) जीवाणुओं से (द) आवृत्तबीजियों से
10. पाश्चर प्रसिद्ध है?
(अ) प्रोटीन संश्लेषण के लिए (ब) सूक्ष्मदर्शी के अन्वेषण के लिए (स) रोगों की जर्म थ्योरी के लिए (द) शराब के किण्वन के लिए
11. चेचक के लिए टीके का विकास किया था?
(अ) मिल्सटीन ने (ब) लुई पाश्चर ने (स) एडवर्ड जेनर ने (द) वाक्समेन ने
12. बीजों की प्रकृति किसमें उत्पन्न हुई?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) ब्रायोफाइट्स (द) टेरिडोफाइट्स
13. साबूदाना किससे बनाया जाता है?
(अ) साइकस (ब) पाइनस (स) सेड्रस (द) जूनीपेरस
14. ईसा पूर्व छह हजार वर्ष पूर्व इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं
(अ)नवपाषाणकालीन बस्तियां (ब)पशुपालन (स) गेहूं की खेती (द) लोहे का उपयोग
15. अंग्रेजों द्वारा मीर कासिम को छोड़ दिए जाने से पहले 18वीं शताब्दी में बंगाल के सबसे महत्वपूर्ण सेठ-महाजन कौन थे?
(अ) नवाब (ब) ईस्ट इंडिया कंपनी (स) जगत सेठ (द)श्रौफ
16. मानव शरीर में तापमान को नियंत्रित करता है?
(अ)पिट्युटरी (ब) थायराइड (स) एड्रीनल (द) हाइपोथेलेमस
17. पृथ्वी के केंद्र से गुजरने वाली भूकंपीय तरंगें?
(अ)बाहर उत्पन्न होती है (ब)वापस लौट जाती है (स) केंद्र में निष्किय हो जाती है (द) इनमें से कोई नहीं
18. सर्वप्रथम यंत्रों द्वारा कागज का उत्पादन कब और कहां किया गया?
(अ)1870 में, कलकत्ता के पास (ब)1890 दिल्ली में (स)1910 बम्बई में (द) इनमें से कोई नहीं
19. किसी सेना न्यायालय द्वारा दिए गए दंड या दंडादेश के निलंबन आदि का अनुच्छेद 72 के अधीन राष्ट्रपति का अधिकार निम्रलिखित में से किस अन्य प्राधिकारी के समवर्ती है?
(अ)सशस्त्र बलों के किसी विधि द्वारा ऐसा ही अधिकार सेना-न्यायालय द्वारा प्रदत्त दंड या निस्रत दंडादेश के संबंध में प्रदान किया गया हो (ब) केंद्र सरकार के विधि व न्यायमंत्री के समवर्ती (स)किसी भी राज्य के राज्यपाल के समवर्ती (द)इनमें से कोई नहीं
20. राइबोज शर्करा डिआक्सी राइबोज शर्करा से किस प्रकार भिन्न होती है?
(अ)राइबोज शर्करा में ऑक्सीजन का एक अतिरिक्त परमाणु होता है (ब)राइबोज शर्करा में एक ऑक्सीजन परमाणु कम होता है (स)राइबोज एक पेण्टोज शर्करा है (द) इनमें से कोई नहीं
21. एक बर्तन में भरी गैस द्वारा बर्तन की दीवार पर दाब पड़ता है, क्योंकि?
(अ)अणु गतिज ऊर्जा खोते हैं (ब) अणु दीवार से चिपक जाते है (स)दीवार से टक्कर के कारण संवेग में परिवर्तन होता है (द) अणु दीवार की ओर त्वरित होते हैं
22. आर्किऑप्टेरिक्स किसके बीच की योजक घड़ी है?
(अ)सरीसृपों एवं स्तनियों की (ब)उभयचर तथा रेप्टाइल्स की (स)सरीसृप एवं पक्षियों की (द) पक्षी तथा स्तनियों की
23. राष्ट्रीय आंदोलन में उग्रवाद के उदय का कारण क्या था?
(अ)सरकार नरमदलीयों की नहीं सुनती थी (ब) ब्रिटिशों द्वारा दमन (स)बंगाल-विभाजन (द) इनमें से कोई नहीं
-----
सही जवाब- 1.(ब) लिथियम एवं ऑस्मियम, 2.(अ) अमोनियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड, 3.(ब) प्राकृतिक यूरेनियम जिसमें रेडियोधर्मी 235 आइसोटोप का घटक कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है, 4.(ब) बेकिंग सोडा, 5.(अ) कैल्शियम सल्फेट, 6.(स) बर्तन को ऋण धु्रव तथा शुद्ध जस्ते को धन धु्रव बनाया जाता है, 7.(अ) लोहे पर जस्ता चढ़ाना, 8.(ब) इनमें कठोर कोशिका भित्ति होती है, 9.(स) जीवाणुओं से, 10.(स) रोगों की जर्म थ्योरी के लिए, 11.(स) एडवर्ड जेनर ने, 12.(द) टेरिडोफाइट्स, 13.(अ)साइकस,14.(द) लोहे का उपयोग, 15.(स) जगत सेठ, 16.(ब)थायराइड, 17.(अ)बाहर उत्पन्न होती है, 18.(अ)1870 में, कलकत्ता के पास, 19.(अ)सशस्त्र बलों के किसी विधि द्वारा ऐसा ही अधिकार सेना-न्यायालय द्वारा प्रदत्त दंड या निस्रत दंडादेश के संबंध में प्रदान किया गया हो, 20.(अ)राइबोज शर्करा में ऑक्सीजन का एक अतिरिक्त परमाणु होता है, 21.(स)दीवार से टक्कर के कारण संवेग में परिवर्तन होता है, 22.(स)सरीसृप एवं पक्षियों की, 23.(स)बंगाल-विभाजन।
बेडफोर्डशायर, ब्रिटेन के कार्डिंगटन में मार्च 2014 के पहले हफ्ते में दुनिया के सबसे लंबे विमान एयरलैंडर या एचएवी304 का अनावरण किया गया। विमान भीमकाय व्यक्ति जैसा दिखाई देता है और उसका निर्माण हाइब्रिड एयर व्हीकल लि. (एचएवी) द्वारा किया जा रहा है।
इस विमान के लिए यूके सरकार द्वारा दिए गए 25 लाख पौंड के अनुदान के अतिरिक्त आयरन मेडेन के अग्रणी गायक ब्रूस डिकिन्सन विमान की फंडिंग करने वाले हाई-प्रोफाइल निवेशकों में से एक हैं।
यह विमान 302 फीट लंबा है और एक हाइब्रिड विमान है। यह हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर दोनों जैसा दिखता है। यह सबसे बड़ी एयरलाइंस, एयरबस ए380 और बोइंग 747-8 से 60 फीट लंबा है। यह कार्गो एयरक्राफ्ट एंटोनोव एएन-225टी से भी लगभग 30 फीट (8 मीटर) बड़ा है, जो अब तक निर्मित सबसे लंबा एयरक्राफ्ट है। यह विमान बिना पुन: तेल भरवाए तीन हफ्तों तक बिना रुके उडऩे में सक्षम है और यह विश्वभर में कठिन क्षेत्रों की यात्रा करेगा तथा जोखिमभरे क्षेत्रों में सहायता पहुंचाएगा। विमान के निर्माण में लगभग 6 अरब यूरो का खर्च आएगा और वह संप्रेषणों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अल्प कार्बन वाला यह विमान कार्गो विमान से लगभग 70 प्रतिशत ज्यादा पर्यावरण-अनुकूल है, क्योंकि इसमें इनर्ट हीलियम भरा जाता है। यह 50 टन तक माल और यात्री ढोने में सक्षम है। इसे निगरानी और संप्रेषण के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह रिमोट कंट्रोल से लैंड कर सकता है और पानी पर भी उतरने में सक्षम है।
भारत के इतिहास में 12 मार्च का दिन ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है। 1993 में इस दिन मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोग मारे गए और करीब 800 जख्मी हुए थे।
ये धमाके दिसंबर 1992 और जनवरी 1993 में हुए सांप्रदायिक दंगों के बदले के रूप में सामने आए। बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के बाद फैले इन दंगों में करीब 2 हजार लोगों की मौत हुई थी, जबकि हजारों लोग बेघर भी हुए। हमलों की साजिश सोने के तस्कर और गैंगस्टर टाइगर मेमन ने रची थी। मेमन ने इस काम को दाऊद इब्राहीम की मदद से अंजाम दिया था। पहला धमाका बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग के सामने हुआ और उसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में 12 धमाके हुए। अभी मुंबई सांप्रदायिक दंगों की तकलीफ से उबर भी नहीं पाया था कि इन धमाकों ने भीड़भाड़ भरे मुंबई शहर को हिला कर रख दिया।
इस मामले में सैकड़ों गिरफ्तारियां हुई और विशेष टाडा कोर्ट में मामले की चार्जशीट दाखिल की गई। 2007 में विशेष अदालत ने इस मुकदमे में 100 आरोपियों को सजा दी। टाइगर मेमन और उनके भाई याकूब मेमन समेत 12 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। 20 को उम्रकैद और 67 को 3 से 14 साल तक की सजा सुनाई गई। अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतिम फैसले में टाइगर और याकूब की मौत की सजा को बरकरार रखते हुए बाकी दस की सजा को उम्र कैद में बदल दिया। दाऊद इब्राहीम और टाइगर मेमन को आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
अब तक के संसदीय चुनाव के आंकड़ों पर नजर दौड़ाने पर पता चलता है कि प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए प्रतिद्वन्दियों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। उदाहरण के लिए वर्ष 1977 के छठे संसदीय चुनाव तक प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए औसतन 3 से 5 प्रतिद्वन्दी ही खड़े हुआ करते थे। वर्ष 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के लिए 489 सीटों के लिए 1874 उम्मीदवार थे यानी कि, औसतन 4.67 प्रतिद्वन्दी प्रति सीट थे। वर्ष 1957 में 494 सीटों पर 1519 उम्मीदवार थे अर्थात, औसतन 3.77 प्रति सीट। वर्ष 1962 में 494 सीटों के लिए 1985 प्रतिद्वन्दी थे यानि की औसतन 4.02 प्रतिद्वन्दी प्रति सीट। वर्ष 1967 में संसद की सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई- यह बढक़र 520 हुई और इनके लिए 2369 प्रतिद्वन्दी खड़े हुए यानी औसतन 4.56 प्रतिद्वन्दी प्रति सीट।
वर्ष 1971 में 518 सीटों के लिए चुनाव हुए जिनके लिए 2 हजार 784 प्रतिद्वन्दी थे और औसतन 5.37 उम्मीदवार प्रति सीट थे। वर्ष 1977 में एक बार फिर संसदीय सीटों की संख्या में वृद्धि होने से इनकी संख्या 542 हो गई जिससे प्रति सीट प्रतिद्वन्दियों की संख्या घटकर 4.50 तक आ गई क्योंकि 542 सीटों के लिए 2349 प्रतिद्वन्दी ही थे। वर्ष 1980 में सातवीं लोकसभा के चुनावों के समय प्रति सीट 3-5 प्रतिद्वन्दियों की संख्या के इस रुझान में बदलाव आया। इस वर्ष 542 सीटों के लिए 4629 प्रतिद्वन्दी थे जिसके फलस्वरूप प्रति सीट प्रतिद्वन्दियों की संख्या औसतन 8.75 रही। प्रतिद्वन्दियों की संख्या में उत्तरोतर बढ़ोतरी के कारण प्रति सीट प्रतिद्वन्दी की औसत संख्या में वृद्धि हुई पर वर्ष 1996 में अचानक इस संख्या में अस्वभाविक बदलाव देखा गया। इस वर्ष 543 सीटों के लिए प्रतिद्वन्दियों की संख्या 13 हजार 952 तक पहुंच गई और प्रति सीट प्रतिद्वन्दियों की औसत संख्या 25.69 हो गई, जो कि वर्ष 1991 के आम चुनाव में केवल 16.38 ही थी।
भारत के निर्वाचन आयोग ने जमानत की राशि 500 रूपये से बढक़ार 10 हजार रूपये कर दी जिससे वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में प्रति सीट प्रतिद्वन्दी की संख्या में 8.75 तक कम हुई। एक लंबे अर्से के बाद प्रतिद्वन्दियों की कुल संख्या 4 हजार 750 हो गयी। वर्ष 1999 के आम चुनाव में प्रतिद्वन्दियों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई और यह 8.56 उम्मीदवार प्रति सीट के औसत के साथ 4 हजार 648 उम्मीदवार हो गई। वर्ष 2004 में प्रतिद्वन्दियों की कुल संख्या 543 संसदीय सीटों के लिए 5 हजार से अधिक, यानी 5 हजार 435 तक पहुंच गई। इससे प्रति सीट प्रतिद्वन्दी की औसत संख्या 10 प्रतिद्वन्दी प्रति सीट तक पहुंच गई। वर्ष 2009 के आम चुनाव में 543 सीटों के लिए 8 हजार 70 प्रतिद्वन्दियों ने भाग लिया जिससे प्रति सीट प्रतिद्वन्दी की औसत संख्या तेजी से 14.86 तक बढ़ी।
15 वीं लोकसभा में रिकॉर्ड संख्या में स्नातकोत्तर सांसद थे। 14वीं लोकसभा में 157 सांसद स्नातकोत्तर थे। 15वीं लोकसभा में यह संख्या 256 सांसदों तक पहुंच गई। 15वीं लोकसभा में लगभग 78 प्रतिशत सांसद स्नातक, स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट डिग्री धारक थे। पहली लोकसभा में जहां 112 सांसद मैट्रिक पास नहीं थे, वहीं 15 वीं लोकसभा में यह संख्या घटकर 20 रह गई।
भारत के संविधान में चुनाव लडऩे के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण नहीं किया गया है, लेकिन रूझान बताते हैं कि पढ़े-लिखे उम्मीदवार अधिक संख्या में विजयी हो रहे हैं। पहली लोकसभा में स्नातक और अधिक शैक्षिक योग्यता वाले सांसद 56 प्रतिशत थे। 15वीं लोकसभा में यह संख्या बढक़र 78 प्रतिशत हो गयी। पहली लोकसभा में बिना मैट्रिक पास सांसदों की संख्या 23 प्रतिशत से घटकर 15वीं लोकसभा में तीन प्रतिशत रह गई।
सदन में कई ऐसे सांसद भी हैं, जिन्होंने कभी औपचारिक शिक्षा ग्रहण नहीं की, लेकिन 15वीं लोकसभा में एक भी अशिक्षित सांसद नहीं था। 24 सांसदों के पास तो डॉक्टरेट डिग्री थी। 15वीं लोकसभा में स्नातक सांसद की संख्या में कमी आई और स्नातकोत्तर तथा उच्च डिग्री धारकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई ।